Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Kanpur Nagar

बिधनू में स्कूल बस और डंपर की भिड़ंत , विज्ञान शिक्षिका की मौत

02 Oct 2026, 01:00 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
बिधनू में स्कूल बस और डंपर की भिड़ंत , विज्ञान शिक्षिका की मौत - KANPUR NAGAR, उत्तर प्रदेश

बिधनू में स्कूल बस और डंपर की भीषण भिड़ंत, विज्ञान शिक्षिका की मौत

पांच छात्रों समेत करीब 35 लोग थे बस में सवार, हादसे के बाद मची चीख-पुकार; कई छात्र-शिक्षक घायल, दो जिला अस्पताल रेफर

कानपुर। बिधनू थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह करीब सात बजे हरबसपुर गांव स्थित पंचायत भवन के सामने बड़ा सड़क हादसा हो गया। कानपुर से घाटमपुर की ओर जा रही चीना पब्लिक स्कूल की बस की सामने से आ रहे डंपर से जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे के समय बस में करीब 35 छात्र-छात्राएं और शिक्षक-शिक्षिकाएं सवार थे। टक्कर इतनी तेज थी कि बस का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और बस के अंदर चीख-पुकार मच गई।

हादसे में स्कूल की विज्ञान शिक्षिका ऐश्वर्या श्रीवास्तव, पुत्री पवन श्रीवास्तव, निवासी नियर सचान गेस्ट हाउस, थाना बर्रा गंभीर रूप से घायल हो गईं। साथी शिक्षक उन्हें तत्काल बिधनू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शिक्षिका की मौत की खबर मिलते ही स्कूल परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।

सामने से आता दिखाई दिया डंपर

बस चालक अर्जुन निवासी बर्रा के मुताबिक वह नौबस्ता बाईपास से बस लेकर घाटमपुर की ओर जा रहा था। रास्ते में नौबस्ता, बिनगवां और बिधनू से स्कूल स्टाफ व छात्रों को बस में बैठाया गया था। हरबसपुर पंचायत भवन के पास पहुंचते ही सामने से डंपर आता दिखाई दिया। चालक ने बस को बचाने के लिए सड़क से नीचे उतारने का प्रयास किया, लेकिन इसके बावजूद डंपर ने बस के साइड हिस्से में जोरदार टक्कर मार दी।

टूटे शीशे से घायल हुए छात्र

टक्कर लगते ही बस की खिड़कियों के शीशे टूटकर अंदर बिखर गए। कई छात्रों के आंखों और शरीर में कांच के टुकड़े लगने की बात सामने आई है। हादसे के बाद बस में मौजूद बच्चे और शिक्षक घबरा गए। आसपास के लोगों और साथी शिक्षकों की मदद से घायलों को बिधनू सीएचसी पहुंचाया गया।

हादसे में शिक्षिका अंजू रीता (37), निवासी नौधकपुर और शिक्षक हिमांशु यादव (30), पुत्र स्व. एसपी यादव, निवासी जूही लाल कॉलोनी को उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहीं अर्पित दीक्षित (25) निवासी सागरपुरी, दुर्गा चौहान (37), निखिलेश्वर बाजपेई (47) और छात्र रौनक समेत अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया।

गांधी जयंती कार्यक्रम में जा रहे थे स्कूल

बताया गया कि घाटमपुर स्थित चीना पब्लिक स्कूल में गांधी जयंती के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित होना था। इसमें शामिल होने के लिए शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र बस से स्कूल जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में यह हादसा हो गया।

बस में सवार शिक्षक दीपक पाल, निवासी करही, ने बताया कि डंपर सामने से बस की ओर आता दिखाई दे रहा था। चालक ने बस को बचाने का प्रयास किया, लेकिन दोनों वाहनों में टक्कर हो गई। हादसे के बाद बस में चीख-पुकार मच गई और सभी लोग घबरा गए।

प्रधानाचार्य भी पहुंचीं अस्पताल

हादसे की जानकारी मिलने पर स्कूल की प्रधानाचार्य सुभांगी सिंह भी बिधनू सीएचसी पहुंचीं। वहां शिक्षिका ऐश्वर्या श्रीवास्तव की मौत की जानकारी मिलने पर वह भावुक हो गईं। साथी शिक्षकों ने उन्हें संभाला। स्कूल परिवार के लिए यह हादसा बेहद दुखद रहा।

पुलिस ने डंपर कब्जे में लिया

सूचना मिलते ही बिधनू पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार दिलाया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त डंपर को कब्जे में लेकर चालक समेत आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

एक ओर जहां हादसे में शिक्षिका की मौत से परिवार और स्कूल में मातम है, वहीं करीब 35 लोगों के सवार होने के कारण हादसे ने स्कूल बसों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
विनीत कुमार पटेल
रिपोर्टर वंदे भारत न्यूज़

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में घोर लापरवाही और अनियमितता
Fatehpur02 Oct

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में घोर लापरवाही और अनियमितता

फतेहपुर में पीएमजीएसवाई सड़क निर्माण में घोर लापरवाही, समयावधि बीतने के बाद शुरू हुआ घटिया निर्माण, उच्चस्तरीय जांच…

पूरी खबर पढ़ें →
सोनभद्र के ग्राम चौना में प्रिंस राज भतीजा के जन्मदिन समारोह में जुटे परिजन एवं शुभचिंतक
Sonbhadra02 Oct

सोनभद्र के ग्राम चौना में प्रिंस राज भतीजा के जन्मदिन समारोह में जुटे परिजन एवं शुभचिंतक

नमस्कार! वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ में आपका स्वागत है। चौना/सोनभद्र, उत्तर प्रदेश। दिनांक 01 अक्टूबर 2026 को…

पूरी खबर पढ़ें →
स्ती: महिला थाना पुलिस की सराहनीय पहल, “ऑपरेशन साथ-साथ” के तहत टूटने से बचे दो परिवार
Basti02 Oct

स्ती: महिला थाना पुलिस की सराहनीय पहल, “ऑपरेशन साथ-साथ” के तहत टूटने से बचे दो परिवार

बस्ती, 30 सितंबर 2026। महिला थाना पुलिस ने एक बार फिर मानवीय संवेदना और सामाजिक दायित्व की मिसाल…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!