Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Fatehpur

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में घोर लापरवाही और अनियमितता

02 Oct 2026, 01:00 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में घोर लापरवाही और अनियमितता - FATEHPUR, उत्तर प्रदेश

फतेहपुर में पीएमजीएसवाई सड़क निर्माण में घोर लापरवाही, समयावधि बीतने के बाद शुरू हुआ घटिया निर्माण, उच्चस्तरीय जांच की मांग
फतेहपुर। जनपद के अमौली क्षेत्र में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के तहत बनाई जा रही टी-10 अमौली–कोरिया मार्ग के निर्माण में भारी अनियमिताएं और गुणवत्ताहीन कार्य का मामला सामने आया है।

स्थानीय नागरिकों ने जिलाधिकारी फतेहपुर को शिकायत पत्र भेजकर इस प्रकरण की स्वतंत्र व निष्पक्ष तकनीकी जांच कराए जाने और दोषी ठेकेदार व अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। समय-सीमा खत्म, अब शुरू हुआ काम
शिकायत में उल्लेख किया गया है कि पैकेज संख्या UP25151 के अंतर्गत 6.675 किलोमीटर लंबे इस मार्ग के निर्माण की कुल लागत लगभग 650.89 लाख रुपये है।

सूचना पट के अनुसार कार्य पूर्ण होने की अंतिम तिथि 06 दिसंबर 2025 दर्ज थी। हालांकि, निर्धारित समयावधि बीत जाने के महीनों बाद अब जाकर निर्माण कार्य शुरू किया गया है, जो विभागीय निगरानी और समयबद्धता पर गंभीर प्रश्न खड़े करता है।

24 घंटे में ही उखड़ने लगी डामर की परत
ग्रामीणों और स्थानीय प्रतिनिधियों का आरोप है कि निर्माण कार्य में तकनीकी मानकों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। सड़क का एक हिस्सा बनने के अगले ही दिन उखड़ने लगा, डामर और गिट्टी बिखरने लगे।

इसके अलावा, मौके पर प्रयुक्त की जा रही कई मशीनें भी खराब स्थिति में हैं, जिससे सामग्री का मिश्रण, तापमान और रोलिंग मानकों के अनुरूप नहीं हो पा रही है। जिलाधिकारी से उच्चस्तरीय जांच की मांग
जागरूक नागरिकों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि:
* सक्षम तकनीकी टीम से तत्काल स्थलीय निरीक्षण कराकर सड़क के सैंपल प्रयोगशाला भेजे जाएं।

* निर्माण में हुई देरी के कारणों की जांच कर जिम्मेदारी तय की जाए। * सड़क की मोटाई, डामर-गिट्टी की गुणवत्ता, मिश्रण और रोलिंग की गहन जांच की जाए।

* अनियमितता पाए जाने पर संबंधित ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट किया जाए और लापरवाह अधिकारियों पर दंडात्मक कार्रवाई हो। * अनुबंध के अनुसार 5 वर्ष के अनुरक्षण (Maintenance) प्रावधानों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए।

ग्रामीणों ने चेताया है कि यह जनता के टैक्स के पैसे का दुरुपयोग है। यदि घटिया निर्माण को तुरंत मानक के अनुसार ठीक नहीं कराया गया, तो ग्रामीण जनहित में विरोध दर्ज कराने को बाध्य होंगे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

सोनभद्र के ग्राम चौना में प्रिंस राज भतीजा के जन्मदिन समारोह में जुटे परिजन एवं शुभचिंतक
Sonbhadra02 Oct

सोनभद्र के ग्राम चौना में प्रिंस राज भतीजा के जन्मदिन समारोह में जुटे परिजन एवं शुभचिंतक

नमस्कार! वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ में आपका स्वागत है। चौना/सोनभद्र, उत्तर प्रदेश। दिनांक 01 अक्टूबर 2026 को…

पूरी खबर पढ़ें →
स्ती: महिला थाना पुलिस की सराहनीय पहल, “ऑपरेशन साथ-साथ” के तहत टूटने से बचे दो परिवार
Basti02 Oct

स्ती: महिला थाना पुलिस की सराहनीय पहल, “ऑपरेशन साथ-साथ” के तहत टूटने से बचे दो परिवार

बस्ती, 30 सितंबर 2026। महिला थाना पुलिस ने एक बार फिर मानवीय संवेदना और सामाजिक दायित्व की मिसाल…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!