बिरसिंहपुर (सतना)। खेल और खिलाड़ियों के भविष्य को लेकर नगर परिषद बिरसिंहपुर की घोर लापरवाही के खिलाफ स्थानीय युवाओं का आक्रोश अब फूट पड़ा है।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


✍️बिरसिंहपुर ब्रेकिंग न्यूज़
ऐतिहासिक गैवीनाथ धाम खेल मैदान* की बदहाली को लेकर युवाओं द्वारा दिए गए ज्ञापन को *20 दिन बीत* चुके हैं, लेकिन कुंभकर्णी नींद में सोए नगर परिषद प्रशासन के कान पर जूं तक नहीं रेंगी है।
मैदान में पसरी गंदगी और उगी झाड़ियों के कारण जल्द ही आयोजित होने वाले *क्रिकेट टूर्नामेंट और कबड्डी प्रतियोगिता* के आयोजन पर अब संकट के बादल मंडराने लगे हैं।
*समाचार के मुख्य बिंदु:*
• *फाइलों में दफन हुआ युवाओं का ज्ञापन:*
बीते *9 सितंबर* को क्षेत्र के सक्रिय युवाओं ने ग्राउंड की बदहाली को सुधारने के लिए नगर परिषद को बकायदा ज्ञापन सौंपा था। लेकिन हैरानी की बात यह है कि जब सफाई कर्मचारी संतोष पाल से इस बारे में बात की गई, तो उन्होंने साफ कह दिया कि उन्हें ऐसी किसी सूचना या ज्ञापन की जानकारी ही नहीं है। ऐसे में युवाओं ने तीखा सवाल उठाया है कि आखिर उनका ज्ञापन किस अधिकारी की टेबल के नीचे दबा दिया गया?
• *बारिश का बहाना भी हुआ फेल:*
युवाओं का आरोप है कि पहले नगर परिषद के जिम्मेदार अधिकारी और कर्मचारी लगातार बारिश होने का बहाना बनाकर पल्ला झाड़ रहे थे। लेकिन पिछले कई दिनों से मौसम पूरी तरह साफ है और तेज धूप निकल रही है। इसके बावजूद ग्राउंड में एक भी सफाईकर्मी को नहीं भेजा गया, जो कर्मचारियों की घोर लापरवाही को उजागर करता है।
• *खिलाड़ियों का भविष्य दांव पर, सीएमओ मौन:*
पूरा गैवीनाथ ग्राउंड इस समय जंगली खरपतवार और ऊंची घास से पट चुका है, जिससे खिलाड़ियों को चोट लगने का डर बना रहता है। इस गंभीर समस्या पर न तो सफाई अमला ध्यान दे रहा है और न ही मुख्य नगरपालिका अधिकारी (CMO) ने अब तक कोई संज्ञान लिया है।
• *युवाओं की मांग*
युवाओं ने खुली चेतावनी दी है कि जल्द से जल्द यदि ग्राउंड नहीं साफ होता था उच्च अधिकारियों के पास जाएगे यदि ग्राउंड साफ ना हुआ तो
रिपोर्ट
प्रवीण कुमार प्रजापति
वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
Vande Bharat Live TV Newsअमरावती रोड रेलवे क्रॉसिंग पर अंडरब्रिज का काम शुरू ओवरब्रिज निर्माण की दिशा में बढ़ा पहला कदम, अंडरब्रिज…
पूरी खबर पढ़ें →
मैलानी, लखीमपुर खीरी। अपराधियों एवं वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मैलानी पुलिस…
पूरी खबर पढ़ें →
✍️बिरसिंहपुर ब्रेकिंग न्यूज़ ऐतिहासिक गैवीनाथ धाम खेल मैदान* की बदहाली को लेकर युवाओं द्वारा दिए गए ज्ञापन को…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV News*BREAKING / NEWS / UP / BASTI* बस्ती एण्टी रोमियो स्क्वाड पुलिस टीम ने किया चेकिंग। मिशन शक्ति…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV News*BREAKING / NEWS / UP / BASTI* प्रभारी निरीक्षक महिला थाना डॉ शालिनी सिंह ने टीम के साथ…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व.…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।