Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Bharatpur

खेतों में मृत पड़ा मिला युवक का शव

02 Oct 2026, 04:07 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
खेतों में मृत पड़ा मिला युवक का शव - BHARATPUR, राजस्थान

#भरतपुर। जिले के उच्चैन थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब जयचौली गांव निवासी 67 वर्षीय रमेश का श*व खेतों में पड़ा मिला।

मृतक चिकित्सा विभाग से सेवानिवृत्त थे और गुरुवार सुबह करीब 9:30 बजे अपनी पेंशन का काम निपटाने भरतपुर शहर गए थे। देर शाम तक जब वे घर नहीं लौटे, तो चिंतित परिजनों ने उनके मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।

परिजनों ने रातभर अपने स्तर पर उनकी काफी तलाश की, मगर उनका कोई सुराग नहीं लगा। शुक्रवार की सुबह जब स्थानीय किसान खेतों पर काम करने पहुंचे, तो उन्होंने रमेश को अचेत अवस्था में पड़ा देखा।

घटना की जानकारी तुरंत उच्चैन थाना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने साक्ष्य जुटाने के लिए एमओबी और डॉग स्क्वायड की टीमों को भी मौके पर बुलाया।

आसपास की सड़कों और गांव के रास्तों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। मृतक के बेटे राजवीर का कहना है कि उनके पिता की हत्या की गई है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उच्चैन अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।

फिलहाल हर पहलू से मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

सिंगरौली: पुलिस स्मृति दिवस की तैयारियां अंतिम चरण में, पुलिस लाइन सिंगरौली में शहीद स्मृति परेड का किया गया पूर्वाभ्यास।
Singrauli20 Oct

सिंगरौली: पुलिस स्मृति दिवस की तैयारियां अंतिम चरण में, पुलिस लाइन सिंगरौली में शहीद स्मृति परेड का किया गया पूर्वाभ्यास।

सिंगरौली: पुलिस स्मृति दिवस की तैयारियां अंतिम चरण में, पुलिस लाइन सिंगरौली में शहीद स्मृति परेड का किया…

पूरी खबर पढ़ें →
सिंगरौली: मां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर विसर्जन स्थलों का किया भ्रमण।
Singrauli20 Oct

सिंगरौली: मां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर विसर्जन स्थलों का किया भ्रमण।

सिंगरौली: मां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर विसर्जन स्थलों का किया भ्रमण। पुलिस अधीक्षक षियाज के.एम. के निर्देशन…

पूरी खबर पढ़ें →
ट्रांसपोर्ट नगर को तत्काल शुरू कर व्यवसायियों को सिप्ट करने की मांग वरिष्ठ पार्षद मिथलेश जैन ने निगम आयुक्त को लिखा पत्र
Katni20 Oct

ट्रांसपोर्ट नगर को तत्काल शुरू कर व्यवसायियों को सिप्ट करने की मांग वरिष्ठ पार्षद मिथलेश जैन ने निगम आयुक्त को लिखा पत्र

कटनी शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने और ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों को व्यवस्थित स्थान उपलब्ध कराने के उद्देश्य…

पूरी खबर पढ़ें →
धनबाद में बर्थडे पार्टी में खूनी संघर्ष, घायल की मौत: 8 लेन रोड के पास निजी होटल में देर रात हुई घटना, पुलिस जांच में जुटी
Dhanbad20 Oct

धनबाद में बर्थडे पार्टी में खूनी संघर्ष, घायल की मौत: 8 लेन रोड के पास निजी होटल में देर रात हुई घटना, पुलिस जांच में जुटी

धनबाद के सदर थाना क्षेत्र में एक निजी होटल में जन्मदिन की पार्टी के दौरान हुई मारपीट में…

पूरी खबर पढ़ें →
अवैध रेत परिवहन करते दो टैक्टर पकड़े गये, विजयराघवगढ़ पुलिस की कार्रवाई
Katni20 Oct

अवैध रेत परिवहन करते दो टैक्टर पकड़े गये, विजयराघवगढ़ पुलिस की कार्रवाई

कटनी अधीक्षक महोदय अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य अनुविभागीय अधिकारी वीरेन्द्र धार्वे महोदय…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!