Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Agar-Malwa

गांधी जयंती पर कंपनी गार्डन से स्वच्छता अभियान की शुरुआत, जनप्रतिनिधियों ने किया श्रमदान

02 Oct 2026, 04:07 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
गांधी जयंती पर कंपनी गार्डन से स्वच्छता अभियान की शुरुआत, जनप्रतिनिधियों ने किया श्रमदान - आगर-मालवा, मध्य प्रदेश

जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ चैनल
जिला आगर मालवा मध्य प्रदेश 8349666200
आगर-मालवा। गांधी जयंती के अवसर पर गुरुवार को जिले में सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘स्वच्छता ही सेवा’ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। कंपनी गार्डन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसके बाद जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने छावनी नाका पहुंचकर स्वच्छता के लिए श्रमदान किया।

राज्यसभा सांसद श्रीमती संगीता यादव, विधायक मधु गहलोत, नगर पालिका अध्यक्ष निलेश जैन पटेल, भाजपा जिला अध्यक्ष ओम मालवीय, जिला पंचायत सीईओ बीएस सोलंकी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रविंद्र बोयत सहित जनप्रतिनिधियों, पार्षदों और नागरिकों ने झाड़ू थामकर छावनी नाका क्षेत्र में सफाई की। श्रमदान के दौरान एकत्र कचरे को नगर पालिका के वाहनों से ट्रेंचिंग ग्राउंड पहुंचाया गया।

नुक्कड़ नाटक में दिखाई जनसेवा की कहानी

कार्यक्रम के दौरान संस्कृति विभाग की ओर से संगीत जनकल्याण एवं शोध संस्थान समिति नलखेड़ा की कला मंडली ने ‘सेवा की अनकही कहानी’ नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। श्री मांगीलाल कुलश्रेष्ठ के नेतृत्व में कलाकारों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के जनसेवा कार्यों और उपलब्धियों पर आधारित प्रस्तुतियां संगीत एवं नाटक के माध्यम से दीं। प्रस्तुति को उपस्थित लोगों ने करतल ध्वनि के साथ सराहा।

इस अवसर पर डॉ. राजेंद्र जैन, आभा चोपड़ा, मीना स्वर्णकार, हरिनारायण यादव, अशोक प्रजापत, जगदीश गवली, राजेश आर्य, डॉ. नारायणसिंह बगाना, बंटी सोनी, आयुष तिवारी, राजेश सिसोदिया, अंशुल सिंघल सहित अन्य जनप्रतिनिधि, पार्षद एवं नागरिक उपस्थित रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

गांधी जयंती पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में श्रमदान स्वच्छता पर्यावरण संरक्षण का संदेश
Agar-Malwa02 Oct

गांधी जयंती पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में श्रमदान स्वच्छता पर्यावरण संरक्षण का संदेश

*🛡️ जिला पुलिस आगर मालवा (म.प्र.)* *दिनांक – 02 अक्टूबर 2026* जिला संवाददाता पल तिवारी वंदे भारत न्यूज़…

पूरी खबर पढ़ें →
गांधी जयंती पर जनपद परिसर में चला सफाई अभियान, अधिकारियों-कर्मचारियों ने किया श्रमदान
Agar-Malwa02 Oct

गांधी जयंती पर जनपद परिसर में चला सफाई अभियान, अधिकारियों-कर्मचारियों ने किया श्रमदान

जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ चैनल आगर मालवा मध्य प्रदेश आगर-मालवा। स्वच्छता ही सेवा…

पूरी खबर पढ़ें →
ग्राम सभा में खाली पड़ी रहीं कुर्सियां, सरपंच-सचिव की गैरमौजूदगी पर उठे सवाल
Balrampur-Ramanujganj02 Oct

ग्राम सभा में खाली पड़ी रहीं कुर्सियां, सरपंच-सचिव की गैरमौजूदगी पर उठे सवाल

तालकेश्वरपुर। 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर ग्राम पंचायत तालकेश्वरपुर में ग्राम सभा…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!