इंदौर छावनी क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण के लिए नगर निगम का बड़ा एक्शन: ‘मथुरावाला’ बिल्डिंग समेत कई बाधक निर्माणों पर चला बुलडोजर
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


🔴 तेजकुमार जारवाल
जिला रिपोर्टर | इंदौर
वंदे भारत LIVE TV NEWS
इंदौर (विशेष संवाददाता)। शहर के छावनी क्षेत्र में सुगम यातायात और मास्टर प्लान के तहत सड़क चौड़ीकरण के लिए नगर निगम ने शुक्रवार को एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की। मधुमिलन चौराहे से छावनी चौराहे के बीच प्रस्तावित सड़क के निर्माण में बाधा बन रहे भवनों और दुकानों के चिह्नित हिस्सों को हटाने के लिए निगम का रिमूवल अमला तीन पोकलेन और दो जेसीबी मशीनों के साथ मौके पर पहुँचा।
मथुरावाला प्रतिष्ठान के बाधक हिस्से ध्वस्त
कार्रवाई के दौरान प्रसिद्ध 'भरत मथुरावाला' के पांच मंजिला व्यापारिक प्रतिष्ठान के सड़क सीमा में आ रहे हिस्सों को ध्वस्त किया गया। शुरुआत में निगम कर्मचारियों ने हथौड़ों से मैन्युअली काम शुरू किया, लेकिन निर्माण मजबूत होने के कारण भारी पोकलेन मशीनों की मदद से बाधक हिस्सों को ध्वस्त किया गया। इसके साथ ही मार्ग के दायरे में आ रहे अन्य मकानों के छज्जे और दुकानों के अतिक्रमण को भी साफ किया गया।
अफसरों की मौजूदगी और भारी पुलिस बल तैनात
कार्रवाई की कमान नगर निगम के अपर आयुक्त आकाश सिंह एवं प्रखर सिंह संभाल रहे थे। किसी भी प्रकार के विरोध या अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। अधिकारियों के मुताबिक, कोर्ट स्टे और अन्य कारणों से जो हिस्से पहले टूटने से रह गए थे, उन्हें अब नियमनुसार हटाया जा रहा है ताकि सड़क निर्माण का लंबित कार्य जल्द पूरा किया जा सके।
मास्टर प्लान के तहत चौड़ी हो रही सड़क
उल्लेखनीय है कि छावनी रोड चौड़ीकरण के लिए इससे पहले भी मई माह में रिमूवल कार्रवाई की गई थी। स्थानीय रहवासियों और व्यापारियों के अनुरोध के बाद मास्टर प्लान की सड़क की चौड़ाई को संशोधित कर मार्ग को सुगम बनाने की योजना पर काम चल रहा है। कार्रवाई के दौरान क्षेत्र का मार्ग डाइवर्ट किया गया, जिससे कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित हुआ। कार्रवाई पूरी होने के बाद अब यहाँ ड्रेनेज व डामरीकरण का काम गति पकड़ेगा।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

बिहार के नालंदा में 14 अक्टूबर की रात करीब 10:30 बजे उत्पाद विभाग की टीम झारखंड से लाई…
पूरी खबर पढ़ें →
बलरामपुर। जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र के चरन गहिया बेल्हा गांव में शनिवार रात करीब 10:30 बजे तेज…
पूरी खबर पढ़ें →
सिद्धार्थनगर। जनपद के आलू किसानों के लिए अच्छी खबर है। किसानों की आय बढ़ाने और उनकी आर्थिक स्थिति…
पूरी खबर पढ़ें →
सिद्धार्थनगर में मिशन शक्ति टीम की तत्परता से घर से नाराज होकर जा रही दो सगी बहनों को…
पूरी खबर पढ़ें →
सिद्धार्थनगर में तेज रफ्तार ट्राला और बाइक के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा शाहपुर-मन्निजोत मार्ग पर हुआ,…
पूरी खबर पढ़ें →
डॉ0 अभिषेक महाजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा चलाये जा रहे अभियान आपरेशन कवच के तहत प्रशान्त कुमार…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।