Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Mahrajganj

महराजगंज डिस्ट्रिक्ट स्कूल एसोसिएशन की 32वीं साधारण सभा की बैठक नगर स्थित डिवाइन पब्लिक स्कूल में किया गया आयोजित

04 Oct 2026, 03:45 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
महराजगंज डिस्ट्रिक्ट स्कूल एसोसिएशन की 32वीं साधारण सभा की बैठक नगर स्थित डिवाइन पब्लिक स्कूल में किया गया आयोजित - MAHRAJGANJ, उत्तर प्रदेश

IMG 20261004 WA0001

विद्यालयों की समस्याओं के समाधान के लिए एकजुट होकर संघर्ष करेगा महराजगंज डिस्ट्रिक्ट स्कूल एसोसिएशन

महराजगंज। 04 अक्टूबर 2026

रिपोर्ट बुद्धेश मणि पाण्डेय जिला प्रभारी।

महराजगंज डिस्ट्रिक्ट स्कूल एसोसिएशन की 32वीं साधारण सभा की बैठक नगर स्थित डिवाइन पब्लिक स्कूल में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष आलोक रंजन त्रिपाठी ने की, जबकि संचालन सचिव महेंद्र नंद जायसवाल ने किया।
बैठक में निजी विद्यालयों से संबंधित विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। विद्यालय वाहनों के आरटीओ द्वारा किए जा रहे चालान का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। सदस्यों ने कहा कि यदि किसी विद्यालय वाहन के दस्तावेजों में कमी है तो विद्यालय प्रबंधन को पहले इसकी जानकारी देकर सुधार का अवसर दिया जाना चाहिए। साथ ही, बसों में यात्रा करने वाले बच्चों को अनावश्यक रूप से परेशान नहीं किया जाना चाहिए। इस संबंध में जिलाधिकारी से मिलकर समस्या के समाधान की मांग रखने पर सहमति बनी।
अमरावती देवी पब्लिक स्कूल, भगापार के प्रतिनिधि ने बताया कि वाहन का पंजीकरण लगभग दो माह पूर्व हो चुका है, लेकिन अभी तक पंजीकरण प्रमाणपत्र और नंबर प्लेट उपलब्ध नहीं कराई गई है। सनराइज पब्लिक स्कूल, भगापार की ओर से भी विद्यालय वाहनों से संबंधित समस्याएं सदन के समक्ष रखी गईं।
बैठक में विद्यालयों के सभी आवश्यक दस्तावेज पूर्ण रखने पर भी जोर दिया गया। सदस्यों ने कहा कि यदि विद्यालय संचालक सभी वैधानिक दस्तावेज पूरे रखते हैं और इसके बावजूद उन्हें अनावश्यक रूप से परेशान किया जाता है, तो संगठन एकजुट होकर संबंधित अधिकारियों के समक्ष अपनी बात रखेगा।
बैठक में शिक्षा के अधिकार अधिनियम के अंतर्गत मिलने वाली प्रतिपूर्ति राशि का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। सदस्यों ने कहा कि विद्यालयों को लंबे समय से प्रतिपूर्ति राशि प्राप्त करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इस विषय को जिलाधिकारी के समक्ष रखकर शीघ्र समाधान की मांग की जाएगी।
सचिव महेंद्र नंद जायसवाल ने विद्यालयों के बीच आपसी एकता को मजबूत करने के लिए अंतरविद्यालयीय खेल प्रतियोगिताएं आयोजित करने का प्रस्ताव रखा। उपस्थित सदस्यों ने प्रस्ताव का समर्थन करते हुए संगठन के स्तर पर खेल प्रतियोगिता आयोजित करने पर सहमति व्यक्त की।
उपाध्यक्ष बी.के. तिवारी ने बच्चों की आधार आईडी जनरेट होने के बाद आधार कार्ड में संशोधन से संबंधित समस्याओं का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि इसके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों से सामूहिक रूप से वार्ता की जानी चाहिए।
अध्यक्ष आलोक रंजन त्रिपाठी ने कहा कि संगठन की शक्ति उसकी एकता में निहित है। सभी विद्यालय संचालकों को संगठन पर विश्वास रखते हुए अपनी समस्याओं के सामूहिक समाधान के लिए एकजुट रहना होगा। उन्होंने संगठन का विस्तार करते हुए जिले के अधिक से अधिक विद्यालयों को इससे जोड़ने और उनकी समस्याओं को उचित स्तर तक पहुंचाने पर जोर दिया।
बैठक में निर्णय लिया गया कि विद्यालयों से संबंधित समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर संबंधित अधिकारियों के समक्ष रखा जाएगा और उनके समाधान के लिए संगठन सामूहिक रूप से प्रयास करेगा।
अगली बैठक नवंबर माह में प्रातः 10 बजे एसपी एकेडमी, शिकारपुर में आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
बैठक में महेंद्र नंद जायसवाल (कॉस्मोपॉलिटन स्कूल), संजय कुमार मिश्रा (जे.के. मॉन्टेसरी स्कूल), दुर्गेश सिंह (पंडित दीनदयाल इंटर कॉलेज), अमित चंद्र (राशिन स्कूल), नीरज त्रिपाठी (गांधी पब्लिक स्कूल, बहरा), आलोक चौधरी (अनुप पब्लिक स्कूल), निलेश कुमार वर्मा (गुरुकुल शिक्षा निकेतन), सद्दाम हुसैन (मंजेश पैराडाइज एकेडमी), गुप्ता मिश्रा (अल्माइटी स्कूल, महराजगंज), अदनान अब्दुल्लाह (स्कॉलर एकेडमी, आनंदनगर), सुरेंद्र पटेल (माइलस्टोन हेरिटेज स्कूल), कमलेश शर्मा (सनराइज पब्लिक स्कूल, भगापार), धर्मेंद्र कुमार यादव (अमरावती देवी पब्लिक स्कूल, भगापार), नसीम अंसारी (ताल पब्लिक स्कूल), एंथोनी एमपी आनंद, शंकर श्रीवास्तव (जेपी एजुकेशनल एकेडमी), अजय जायसवाल (एक्सीलेंट इंग्लिश स्कूल), अंकुर गुप्ता (एसबीवीएम धान्या, महराजगंज), डॉ. प्रवीण श्रीवास्तव (के. इंटरनेशनल इंग्लिश स्कूल), आलोक रंजन तिवारी (डिवाइन पब्लिक स्कूल), बी.के. तिवारी एकेडमी, रत्नेश चंद्र (सेंट जेवियर), अजय कुमार एकेडमी, कलिंग यादववंशी चौधरी (के.एम. मेमोरियल एकेडमी), इरफानुल्लाह खान(आर.के. इंटरमीडिएट कॉलेज, लक्ष्मीपुर), नीलेश वर्मा (गुरुकुल शिक्षा निकेतन श्यामनगर),नवीन सिंह (जी. नेशनल पब्लिक स्कूल, भजमनगंज), नागेश्वर गुप्ता (रोटरी पब्लिक स्कूल) और दुर्गा तिवारी (एसपी एकेडमी, शिकारपुर) सहित बड़ी संख्या में विद्यालय संचालक एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

बरुआसागर के सिद्ध पीठ मंसिल माता मंदिर में 25वां मंसिल माता महोत्सव, श्रीमद्भागवत कथा संपन्न; पत्रकारों का हुआ सम्मान
Jhansi19 Oct

बरुआसागर के सिद्ध पीठ मंसिल माता मंदिर में 25वां मंसिल माता महोत्सव, श्रीमद्भागवत कथा संपन्न; पत्रकारों का हुआ सम्मान

बरुआसागर के सिद्ध पीठ मंसिल माता मंदिर में 25वां मंसिल माता महोत्सव, श्रीमद्भागवत कथा संपन्न; पत्रकारों का हुआ…

पूरी खबर पढ़ें →
समथर में रामलीला मंच पर थाना अध्यक्ष ने की आरती, धार्मिक आयोजन में निभाई सहभागिता
Jhansi19 Oct

समथर में रामलीला मंच पर थाना अध्यक्ष ने की आरती, धार्मिक आयोजन में निभाई सहभागिता

समथर में रामलीला मंच पर थाना अध्यक्ष ने की आरती, धार्मिक आयोजन में निभाई सहभागिता मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान…

पूरी खबर पढ़ें →
वाराणसी के साजन तिराहे पर बेकाबू होकर पलटी ग्रैंड विटारा, चालक घायल; क्रेन से सीधी कर हटाई गई कार UP POLICE Police Commissionerate Varanasi शहर के साजन तिराहे पर सोमवार सुबह एक
जागेंगे, जगाएंगे, भारत भव्य बनाएंगे’ के संकल्प के साथ भारत रक्षा दल ने चलाया स्वच्छता अभियान
Azamgarh19 Oct

जागेंगे, जगाएंगे, भारत भव्य बनाएंगे’ के संकल्प के साथ भारत रक्षा दल ने चलाया स्वच्छता अभियान

‘जागेंगे, जगाएंगे, भारत भव्य बनाएंगे’ के संकल्प के साथ भारत रक्षा दल ने चलाया स्वच्छता अभियान रिपोर्टर- सुरेश…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!