Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Jhansi

*दो साल से ठप पड़ा मिनी इंडोर स्टेडियम बरुआसागर, अब प्रशासन ने लिया संज्ञान*

04 Oct 2026, 06:44 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
*दो साल से ठप पड़ा मिनी इंडोर स्टेडियम बरुआसागर, अब प्रशासन ने लिया संज्ञान* - JHANSI, उत्तर प्रदेश

*दो साल से ठप पड़ा मिनी इंडोर स्टेडियम बरुआसागर, अब प्रशासन ने लिया संज्ञान*

*फाउंडेशन के लगातार पत्राचार के बाद पुरातत्व और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने किया मौके का निरीक्षण*

बरुआसागर (झांसी) लंबे समय से निर्माण कार्य रुके पड़े बरुआसागर मिनी इंडोर स्टेडियम को लेकर अब प्रशासनिक स्तर पर हलचल शुरू हुई है। फिजिकल एजुकेशन सोशल वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा विगत वर्षों से लगातार किए जा रहे पत्राचार एवं प्रयासों के बाद आज पुरातत्व विभाग और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और स्टेडियम स्थल का निरीक्षण किया।

फुटेरा क्षेत्र बरुआसागर में निर्माणाधीन मिनी इंडोर स्टेडियम की कुल स्वीकृत लागत ₹2 करोड़ 09 लाख 49 हजार है। इसमें अब तक ₹63 लाख का कार्य पूर्ण हो चुका है, जबकि ₹1 करोड़ 46 लाख 49 हजार का कार्य/धनराशि शेष है।

2023 में नोटिस के बाद अटक गया था काम

स्टेडियम निर्माण की प्रक्रिया के दौरान वर्ष 2023 में पुरातत्व विभाग द्वारा एनओसी से संबंधित नोटिस जारी किया गया था। इसके बाद निर्माण कार्य आगे नहीं बढ़ सका और मामला लंबे समय तक लंबित रहा।

फाउंडेशन ने स्टेडियम के रुके निर्माण कार्य को पुनः शुरू कराने के लिए विगत वर्षों से लगातार संबंधित विभागों और अधिकारियों को पत्राचार किए। इसी क्रम में आज पुरातत्व विभाग एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थल की स्थिति का निरीक्षण किया।

संयुक्त निरीक्षण के बाद तैयार हुई रिपोर्ट

संयुक्त टीम ने मौके पर आवश्यक तथ्यों एवं स्थिति का निरीक्षण किया और संबंधित बिंदुओं की जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के बाद संयुक्त रिपोर्ट तैयार की गई, जिससे अब स्टेडियम निर्माण से जुड़े लंबित विषयों पर आगे की विभागीय कार्रवाई का रास्ता खुलने की उम्मीद है।

खिलाड़ियों को मिलेगी सुविधा

बरुआसागर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में बड़ी संख्या में युवा खेल गतिविधियों से जुड़े हैं। मिनी इंडोर स्टेडियम के पूर्ण होने से खिलाड़ियों को प्रशिक्षण एवं विभिन्न खेल गतिविधियों के लिए बेहतर सुविधा मिल सकेगी।

फाउंडेशन अध्यक्ष नृपेन्द्र सिंह परिहार ने कहा कि खिलाड़ियों के हित में स्टेडियम निर्माण को पूरा कराना फाउंडेशन की प्राथमिकता है। इसके लिए विगत वर्षों से लगातार पत्राचार और विभागीय समन्वय किया जा रहा है। संयुक्त निरीक्षण के बाद फाउंडेशन को उम्मीद है कि लंबित प्रक्रिया को शीघ्र पूरा कर स्टेडियम के रुके निर्माण कार्य को पुनः गति मिलेगी.

रिपोर्टर विनोद साहू

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Kaushambi04 Oct

कौशांबी। सराय अकिल थाना क्षेत्र के चौपुरवा गांव के पास बाइक की टक्कर से पांच वर्षीय मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई

कौशांबी में दर्दनाक हादसा: बाइक की टक्कर से 5 वर्षीय मासूम की मौत, चालक हिरासत में चौपुरवा गांव…

पूरी खबर पढ़ें →
कांठ: रम्पुरा में तेंदुआ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल
Moradabad04 Oct

कांठ: रम्पुरा में तेंदुआ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल

कांठ तहसील क्षेत्र के गांव रामनगर उर्फ रम्पुरा में रविवार रात तेंदुआ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत…

पूरी खबर पढ़ें →
#दिव्यांगों के रोजगार के मामले में सरकार का धीमा रवैया, अवसरों का इंतजार कर रहे हजारों लोग
Hardoi04 Oct

#दिव्यांगों के रोजगार के मामले में सरकार का धीमा रवैया, अवसरों का इंतजार कर रहे हजारों लोग

#दिव्यांगों के रोजगार के मामले में सरकार का धीमा रवैया, अवसरों का इंतजार कर रहे हजारों लोग #शाहाबाद,…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Pali04 Oct

राष्ट्रीय बास्केटबॉल चैंपियनशिप में राजस्थान बना विजेता, PMS के छात्र सेफान मोयल ने जीता स्वर्ण पदक

पाली। आंध्र प्रदेश में आयोजित 51वीं जूनियर नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप में राजस्थान की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते…

पूरी खबर पढ़ें →
रोडवेज परिचालक पर जान-माल की धमकी देने का आरोप, पीड़ित ने पुलिस से लगाई सुरक्षा की गुहार
Hardoi04 Oct

रोडवेज परिचालक पर जान-माल की धमकी देने का आरोप, पीड़ित ने पुलिस से लगाई सुरक्षा की गुहार

रोडवेज परिचालक पर जान-माल की धमकी देने का आरोप, पीड़ित ने पुलिस से लगाई सुरक्षा की गुहार पाली,…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!