Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Kaushambi

कौशांबी जिले के संदीपन घाट थाना क्षेत्र के सैंता बिहार कॉलोनी में बेकरी फैक्ट्री खोलने के नाम पर कथित खेल! टेंट हाउस का सामान और जनरेटर लेकर गायब होने का आरोप

04 Oct 2026, 07:10 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
कौशांबी जिले के संदीपन घाट थाना क्षेत्र के सैंता बिहार कॉलोनी में बेकरी फैक्ट्री खोलने के नाम पर कथित खेल! टेंट हाउस का सामान और जनरेटर लेकर गायब होने का आरोप - KAUSHAMBI, उत्तर प्रदेश

कौशांबी। जिले के संदीपन घाट थाना क्षेत्र के सैंटा पावर हाउस के पास स्थित सैंटा विहार कॉलोनी में बेकरी फैक्ट्री खोलने के नाम पर टेंट हाउस का सामान और जनरेटर ले जाने का मामला सामने आया है। पीड़ितों का आरोप है कि कई दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है।

जानकारी के मुताबिक, झांसी निवासी जितेंद्र अग्रवाल ने सैंटा विहार कॉलोनी में किराए पर मकान लेकर बेकरी फैक्ट्री स्थापित करने की बात कही थी। इसी दौरान उसका संपर्क जय सिंह पटेल पुत्र करण पटेल से हुआ।

आरोप है कि दोनों ने मिलकर 26 सितंबर 2026 को मूरतगंज-भरवारी रोड निवासी धर्मेंद्र पटेल से जनरेटर किराए पर लिया और उसे किराए के मकान पर पहुंचा दिया। इसके बाद दीपांशु केसरवानी, टेंट हाउस मालिक से छह भगोने ढक्कन सहित, मैटिंग, ट्रे, चूल्हा, बाल्टी, कलछुल समेत अन्य सामान किराए पर लिया गया।

बताया गया कि दोनों ने सभी लोगों को 27 सितंबर को सुबह 10 बजे बेकरी फैक्ट्री की ओपनिंग में शामिल होने का निमंत्रण दिया था। लेकिन जब धर्मेंद्र पटेल और दीपांशु केसरवानी निर्धारित समय पर फैक्ट्री पहुंचे तो वहां कोई मौजूद नहीं मिला।

इसके बाद दोनों जय सिंह पटेल के घर पहुंचे और सामान व जनरेटर के संबंध में जानकारी मांगी। आरोप है कि जय सिंह ने मामले की जानकारी होने से इनकार कर दिया।

पीड़ितों ने तत्काल 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की। इसके बाद मूरतगंज चौकी में चौकी इंचार्ज को लिखित प्रार्थना पत्र देकर जितेंद्र अग्रवाल और जय सिंह पटेल से पूछताछ कर टेंट हाउस का सामान और जनरेटर बरामद कराने की मांग की गई।

टेंट हाउस मालिक दीपांशु केसरवानी के अनुसार, गायब हुए टेंट हाउस के सामान की अनुमानित कीमत करीब 60 हजार रुपये है, जबकि धर्मेंद्र पटेल के जनरेटर की कीमत लगभग 1 लाख रुपये बताई जा रही है।

पीड़ितों का दावा है कि सामान ले जाते समय जितेंद्र अग्रवाल और जय सिंह पटेल सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं। ऐसे में सीसीटीवी फुटेज की जांच कर आरोपियों की पहचान और सामान की बरामदगी की मांग की जा रही है।

पीड़ितों का आरोप है कि शिकायत देने के कई दिन बाद भी मामले में ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने पुलिस के उच्चाधिकारियों से मामले का संज्ञान लेकर निष्पक्ष जांच, आरोपियों से पूछताछ और गायब सामान व जनरेटर की बरामदगी कराने की मांग की है।

फिलहाल मामले में पुलिस का आधिकारिक पक्ष सामने आना बाकी है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Kaushambi04 Oct

कौशांबी। सराय अकिल थाना क्षेत्र के चौपुरवा गांव के पास बाइक की टक्कर से पांच वर्षीय मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई

कौशांबी में दर्दनाक हादसा: बाइक की टक्कर से 5 वर्षीय मासूम की मौत, चालक हिरासत में चौपुरवा गांव…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Kaushambi04 Oct

कौशांबी। सराय अकिल थाना क्षेत्र के चौपुरवा गांव के पास बाइक की टक्कर से पांच वर्षीय मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई

कौशांबी में दर्दनाक हादसा: बाइक की टक्कर से 5 वर्षीय मासूम की मौत, चालक हिरासत में चौपुरवा गांव…

पूरी खबर पढ़ें →
कांठ: रम्पुरा में तेंदुआ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल
Moradabad04 Oct

कांठ: रम्पुरा में तेंदुआ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल

कांठ तहसील क्षेत्र के गांव रामनगर उर्फ रम्पुरा में रविवार रात तेंदुआ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत…

पूरी खबर पढ़ें →
#दिव्यांगों के रोजगार के मामले में सरकार का धीमा रवैया, अवसरों का इंतजार कर रहे हजारों लोग
Hardoi04 Oct

#दिव्यांगों के रोजगार के मामले में सरकार का धीमा रवैया, अवसरों का इंतजार कर रहे हजारों लोग

#दिव्यांगों के रोजगार के मामले में सरकार का धीमा रवैया, अवसरों का इंतजार कर रहे हजारों लोग #शाहाबाद,…

पूरी खबर पढ़ें →
रोडवेज परिचालक पर जान-माल की धमकी देने का आरोप, पीड़ित ने पुलिस से लगाई सुरक्षा की गुहार
Hardoi04 Oct

रोडवेज परिचालक पर जान-माल की धमकी देने का आरोप, पीड़ित ने पुलिस से लगाई सुरक्षा की गुहार

रोडवेज परिचालक पर जान-माल की धमकी देने का आरोप, पीड़ित ने पुलिस से लगाई सुरक्षा की गुहार पाली,…

पूरी खबर पढ़ें →
भदोही में ₹1,340 करोड़ से अधिक लागत की 112 परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने किया संबोधित
Mahrajganj04 Oct

भदोही में ₹1,340 करोड़ से अधिक लागत की 112 परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने किया संबोधित

भदोही/ उत्तर प्रदेश भदोही में ₹1,340 करोड़ से अधिक लागत की 112 परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास कार्यक्रम में माननीय…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!