छग. सितंबर- अक्टूबर दो माह का चावल लैप्स नहीं होगा
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ राज्य के सितंबर और अक्टूबर माह का चावल अब लैप्स नहीं होगा। छत्तीसगढ राज्य के जो राशनकार्ड धारी सितंबर और अक्टूबर महीने का चावल नहीं ले सकें हैं, वे अब 15 अक्टूबर तक अपना चावल राशन दुकान से प्राप्त कर सकतें हैं।
मालूम हो कि छत्तीसगढ राज्य सरकार ने सितंबर और अक्टूबर महिने के राशन का चावल एक माह में ही दिए जाने का फैसला किया था, और इसके लिए राशनकार्ड धारकों के लिए 30 सितंबर 2026 तक का समय भी निर्धारित किया था, लेकिन जो राशनकार्ड धारी तय सीमा में अपना चावल नहीं लो पाएं हैं, उनके लिए अब अच्छी खबर है, ऐसे सभी राशनकार्ड धारियों को अब 15 अक्टूबर तक राशन दुकान से चावल मिल सकेगा। जानकारी अनुसार इसके लिए 01 अक्टूबर से आनलाईन पोर्टल भी खोल दिया गया है, और सभी राशन दुकानदारों को भी यह आदेश दे दिया गया है, की दो माह का चावल 15 अक्टूबर तक राशनकार्ड धारकों को देना है।
जानकारी अनुसार पीडीएस सिस्टम के अंतर्गत राशनकार्ड धारक शहर के किसी भी राशन दुकान से अपना चावल प्राप्त कर सकतें हैं। कोई भी राशन दुकानदार यदि किसी भी राशनकार्ड धारक को राशन देने से इंकार करता है ,तो उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जा सकती है।
छत्तीसगढ खाद्य संचालनालय की ओर से सभी खाद्य नियंत्रकों और खाद्य अधिकारीयों को यह निर्देश भी जारी किए गए हैं कि वे अपने अपने संबंधित जिलों में राशन दुकानों को इस नई समय सीमा की जानकारी अवश्य ही पहुंचा दें। मालूम हो कि नागरिक आपूर्ति निगम की ओर से तय की गई समय सीमा में सभी राशन दुकानों में यह दो माह का चावल नहीं पहुंचाया जा सका था, जिसके बाद यह चावल लोगों को देने के लिए अतिरिक्त समय भी दिए जाने का निर्णय लिया गया है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
Vande Bharat Live TV Newsसुरक्षा दस्ता रांची महानगर का प्रशिक्षण शिविर 11 अक्टूबर को, मंच कार्यालय का भी होगा उद्घाटन रांची। सुरक्षा…
पूरी खबर पढ़ें →
सेवा संकल्प अभियान के तहत छिंदवाड़ा जिले के विकासखंड जुन्नारदेव ग्राम चिकटबार्री निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया।
पूरी खबर पढ़ें →
समीर वानखेड़े ब्यूरो चीफ: राज्य में सूखे से जूझ रहे किसानों को कर्ज वसूली के लिए फोन कर…
पूरी खबर पढ़ें →
#दिव्यांगों के रोजगार के मामले में सरकार का धीमा रवैया, अवसरों का इंतजार कर रहे हजारों लोग #शाहाबाद,…
पूरी खबर पढ़ें →
रोडवेज परिचालक पर जान-माल की धमकी देने का आरोप, पीड़ित ने पुलिस से लगाई सुरक्षा की गुहार पाली,…
पूरी खबर पढ़ें →
कुरुक्षेत्र में दिल्ली-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग-44 (GT रोड) पर रामगढ़ के पास रविवार तड़के करीब 3:30 बजे भीषण सड़क…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।