खेल महाकुंभ के तहत हरिद्वार जिला नेटबॉल चयन ट्रायल आयोजित

खेल महाकुंभ के तहत हरिद्वार जिला नेटबॉल चयन ट्रायल आयोजित
हरिद्वार। खेल महाकुंभ के अंतर्गत हरिद्वार जिला नेटबॉल चयन ट्रायल का आयोजन रविवार, 4 अक्टूबर 2026 को शिवडेल स्कूल, बीएचईएल सेक्टर-1, रानीपुर, हरिद्वार में किया गया। इससे पूर्व 27 सितंबर को होने वाला चयन ट्रायल बारिश एवं मैदान गीला होने के कारण स्थगित कर दिया गया था।
ट्रायल में हरिद्वार जिले के लगभग 80 से 90 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु वर्गों में अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर युवा कल्याण विभाग द्वारा खिलाड़ियों का चयन किया गया, जो आगे हरिद्वार जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
खेल महाकुंभ के नोडल अधिकारी श्री मुकेश भट्ट जी द्वारा अवगत कराया गया कि चयन ट्रायल के माध्यम से प्रतिभावान खिलाड़ियों का चयन कर उन्हें जिला स्तर पर आगे बढ़ने का अवसर प्रदान किया जा रहा है।
चयन प्रक्रिया में शालू तोमर, सचिन सैनी, प्रीति राठी, रजत कुमार, राहुल चिंद्रे एवं अमित चौधरी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए खिलाड़ियों के प्रदर्शन का आकलन एवं मार्गदर्शन किया।
इस अवसर पर युवा कल्याण विभाग के खेल प्रशिक्षक मुदस्सिर अली (समीर) भी उपस्थित रहे और चयन प्रक्रिया में आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया।
हरिद्वार नेटबॉल संघ द्वारा खिलाड़ियों को आवश्यक सहयोग एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया। चयन ट्रायल को लेकर खिलाड़ियों एवं अभिभावकों में खासा उत्साह देखने को मिला।
विद्यालय के चेयरमैन श्री शरदपुरी महाराज जी एवं प्रधानाचार्य श्री पुनीत श्रीवास्तव जी ने खिलाड़ियों के उत्साहपूर्ण प्रदर्शन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
चयन प्रक्रिया का उद्देश्य जिले के प्रतिभाशाली नेटबॉल खिलाड़ियों को बेहतर मंच प्रदान करना तथा उन्हें आगामी प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना है।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।







