राष्ट्रीय बास्केटबॉल चैंपियनशिप में राजस्थान बना विजेता, PMS के छात्र सेफान मोयल ने जीता स्वर्ण पदक
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


पाली। आंध्र प्रदेश में आयोजित 51वीं जूनियर नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप में राजस्थान की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल मुकाबला जीतकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। राजस्थान टीम की इस विजेता टीम का हिस्सा रहे पाली के पब्लिक मॉडर्न सेकेंडरी स्कूल के छात्र सेफान मोयल ने भी प्रतियोगिता में राजस्थान का प्रतिनिधित्व किया।
सेफान मोयल के राष्ट्रीय स्तर पर राजस्थान टीम के लिए खेलते हुए स्वर्ण पदक विजेता बनने पर पब्लिक मॉडर्न सेकेंडरी स्कूल परिवार में खुशी का माहौल है। विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने सेफान को उनकी उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
विद्यालय परिवार ने कहा कि सेफान की यह उपलब्धि न केवल उनके लिए, बल्कि पूरे विद्यालय, पाली व राजस्थान के लिए गर्व का विषय है। उनकी मेहनत, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायक है।
राजस्थान टीम की इस शानदार उपलब्धि पर पूरे विद्यालय परिवार ने टीम के सभी खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को हार्दिक बधाई दी।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

प्रदेश के मुख्य सचिव श्री @svoruganti1466 ने साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन #Bharatpur का दौरा कर साइबर अपराधों की…
पूरी खबर पढ़ें →
प्रदेश के मुख्य सचिव श्री @svoruganti1466 ने साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन #Bharatpur का दौरा कर साइबर अपराधों की…
पूरी खबर पढ़ें →
पाली 04, अक्टूबर। पाली नगर निगम में वार्ड नंबर 21 से भाजपा समर्थित उम्मीदवार नव निर्वाचित पार्षद नवीन…
पूरी खबर पढ़ें →
*पत्रकार सुरक्षा कानून के लिए 28 अक्टूबर को दिल्ली चलें* देश के प्रथम एवं अग्रणी पत्रकार संगठन *आईएफडब्ल्यूजे…
पूरी खबर पढ़ें →
*पत्रकार सुरक्षा कानून के लिए 28 अक्टूबर को दिल्ली चलें* देश के प्रथम एवं अग्रणी पत्रकार संगठन *आईएफडब्ल्यूजे…
पूरी खबर पढ़ें →
खेल महाकुंभ के तहत हरिद्वार जिला नेटबॉल चयन ट्रायल आयोजित हरिद्वार। खेल महाकुंभ के अंतर्गत हरिद्वार जिला नेटबॉल…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।