#भरतपुर #बयाना में एक ही परिवार के दो पक्षों में खूनी संघर्ष,

#भरतपुर #बयाना में एक ही परिवार के दो पक्षों में खूनी संघर्ष, 3 महिलाओं समेत 8 घायल,
आपसी कहासुनी के बाद बढ़ा विवाद, दोनों पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे; एक महिला समेत 4 घायलों को भरतपुर किया रेफर…
बयाना(भरतपुर)। बयाना कोतवाली थाना क्षेत्र के मुर्रकी गांव में आपसी कहासुनी को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के लोगों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट की घटना में 3 महिलाओं सहित कुल 8 लोग घायल हो गए। घटना के बाद गांव में कुछ समय के लिए तनाव का माहौल बन गया।
जानकारी के अनुसार बच्चू गुर्जर और भप्पे गुर्जर पक्ष के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। इसी दौरान दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए और विवाद बढ़ने पर मारपीट शुरू हो गई। दोनों पक्षों की ओर से लाठी-डंडों से मारपीट किए जाने से 3 महिलाओं सहित 8 लोग घायल हो गए।
अस्पताल में कराया भर्ती, चार घायल भरतपुर रेफर
मारपीट के बाद परिजन सभी घायलों को उपचार के लिए बयाना उप जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने पर दोनों पक्षों के एक महिला सहित चार घायलों को बेहतर उपचार के लिए भरतपुर रेफर कर दिया गया।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची
घटना की सूचना मिलने के बाद कोतवाली थाना अधिकारी रामगिलास गुर्जर पुलिस जाप्ते के साथ मुर्रकी गांव पहुंचे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली। इसके बाद पुलिस टीम बयाना अस्पताल भी पहुंची और वहा भर्ती घायलों से घटना के संबंध में जानकारी जुटाई।
पुलिस ने दोनों पक्षों से घटना की जानकारी लेते हुए विवाद के कारणों और मारपीट की परिस्थितियों की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद पुलिस गांव में स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
District Collector & Magistrate – Bharatpur Bharatpur Police
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।





