पत्रकार सुरक्ष कानून को लागू करानेचलने का आव्हान IFWJ पत्रकार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष उपेंद्र सिंह राठौड़ के नेतृत्व में 28 अक्टूबर को दिल्ली
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


*पत्रकार सुरक्षा कानून के लिए 28 अक्टूबर को दिल्ली चलें*
देश के प्रथम एवं अग्रणी पत्रकार संगठन *आईएफडब्ल्यूजे (Indian Federation of Working Journalists)* का अपनी स्थापना— *28 अक्टूबर 1950* —से लेकर आज तक संघर्षों और उपलब्धियों से भरा एक स्वर्णिम इतिहास रहा है।
आज देश में जितने भी पत्रकार संगठन सक्रिय दिखाई देते हैं, उनमें से अधिकांश की उत्पत्ति अथवा प्रेरणा का स्रोत कहीं न कहीं आईएफडब्ल्यूजे ही रहा है। निजी महत्वाकांक्षाओं के कारण अनेक लोगों ने समय-समय पर संगठन को खंडित और कमजोर करने की कोशिश की, लेकिन तमाम कुचेष्टाओं के बावजूद आईएफडब्ल्यूजे आज भी पूरी मजबूती के साथ पत्रकारों की मांगों, अधिकारों, सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा के लिए संघर्षरत है।
इस वर्ष *28 अक्टूबर* को संगठन के आह्वान पर देश की *22 प्रदेश इकाइयों* से जुड़े हजारों पत्रकार साथी पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग को लेकर दिल्ली के *जंतर-मंतर* पर एकत्रित हो रहे हैं।
पत्रकार सुरक्षा कानून किसी एक संगठन या चुनिंदा पत्रकारों की मांग नहीं, बल्कि देश के प्रत्येक पत्रकार की आवश्यकता है। इसलिए हर पत्रकार का दायित्व है कि वह इस ऐतिहासिक अवसर पर एक दिन का समय निकालकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराए और पत्रकार एकता की शक्ति प्रदर्शित करे।
लंबे अंतराल के बाद देश की राजधानी में इतनी बड़ी संख्या में पत्रकार एक मंच पर एकत्रित होने जा रहे हैं। साथियों, इस अवसर को हाथ से न जाने दें। अधिक से अधिक संख्या में दिल्ली पहुंचकर इस आंदोलन को मजबूती प्रदान करें।
यदि आज हम संगठित होकर अपनी आवाज नहीं उठाएंगे, तो आने वाले वर्षों में पत्रकारों को निरंकुशता, उत्पीड़न और अन्याय से अकेले ही जूझना पड़ेगा।
आइए, समय की पुकार को पहचानें और पत्रकार हितों की इस महायज्ञ में अपनी उपस्थिति रूपी आहुति दें।
*28 अक्टूबर—दिल्ली चलें।*
*जंतर-मंतर पर पत्रकार एकता और सुरक्षा का संकल्प लें।*
*पत्रकार सुरक्षा कानून हमारा अधिकार है।*✊
आपका साथी
उपेन्द्र सिंह राठौड़
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष राजस्थान प्रदेश इकाई
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
Vande Bharat Live TV Newsकौशांबी में दर्दनाक हादसा: बाइक की टक्कर से 5 वर्षीय मासूम की मौत, चालक हिरासत में चौपुरवा गांव…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsभरतपुर,।: जिन वाहनों का प्रदूषण प्रमाण पत्र नहीं है उन वाहनों को अब डीजल पेट्रोल नहीं मिलेगा प्रदूषण…
पूरी खबर पढ़ें →
आगर-मालवा। ज्वेलरी व्यापारी से लूट के गंभीर मामले में आगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लूटकांड की…
पूरी खबर पढ़ें →
#भरतपुर #बयाना में एक ही परिवार के दो पक्षों में खूनी संघर्ष, 3 महिलाओं समेत 8 घायल, आपसी…
पूरी खबर पढ़ें →
प्रदेश के मुख्य सचिव श्री @svoruganti1466 ने साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन #Bharatpur का दौरा कर साइबर अपराधों की…
पूरी खबर पढ़ें →
प्रदेश के मुख्य सचिव श्री @svoruganti1466 ने साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन #Bharatpur का दौरा कर साइबर अपराधों की…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।