Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Jodhpur

उम्मेद स्टेडियम में 6 अक्टूबर से सजेगा रात्रिकालीन 7-ए-साइड फुटबॉल प्रतियोगिता का रोमांच

05 Oct 2026, 10:49 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
उम्मेद स्टेडियम में 6 अक्टूबर से सजेगा रात्रिकालीन 7-ए-साइड फुटबॉल प्रतियोगिता का रोमांच - JODHPUR, राजस्थान

जोधपुर। 22 टीमें लेंगी हिस्सा, 11 अक्टूबर तक दूधिया रोशनी में होंगे मुकाबले; शहर के फुटबॉल प्रेमियों में खासा उत्साह
जोधपुर। शहर में फुटबॉल प्रेमियों के लिए रोमांच और खेल भावना से भरपूर एक बड़े आयोजन की शुरुआत होने जा रही है। फ्रीडम फुटबॉल क्लब की मेजबानी में 6 से 11 अक्टूबर तक उम्मेद राजकीय स्टेडियम में 7-ए-साइड रात्रिकालीन फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में शहर एवं आसपास की 22 अलग-अलग टीमें हिस्सा लेंगी। छह दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता के दौरान हर शाम फुटबॉल के रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे।

आयोजन समिति के अनुसार सभी मुकाबले शाम 6 बजे से रात 11 बजे तक दूधिया रोशनी में खेले जाएंगे। रात्रिकालीन मुकाबलों को लेकर खिलाड़ियों के साथ-साथ फुटबॉल प्रेमियों में भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। आयोजकों का कहना है कि प्रतियोगिता का उद्देश्य शहर में फुटबॉल को बढ़ावा देना, युवा खिलाड़ियों को बेहतर मंच उपलब्ध कराना और खेल के प्रति नई पीढ़ी की रुचि बढ़ाना है।

पोस्टर और ड्रेस फुटबॉल किट का हुआ विमोचन

प्रतियोगिता को लेकर रविवार को आयोजन समिति की ओर से प्रतियोगिता के पोस्टर एवं ड्रेस फुटबॉल किट का विमोचन किया गया। विमोचन कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों ने खिलाड़ियों और आयोजन समिति को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस प्रकार के खेल आयोजनों से युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है।

आयोजनकर्ता नदीम इकबाल ने बताया कि प्रतियोगिता को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। सभी टीमों के खिलाड़ियों में मुकाबलों को लेकर उत्साह है। प्रतियोगिता में 7-ए-साइड प्रारूप में टीमें मैदान पर उतरेंगी, जिससे मुकाबलों में तेजी, रोमांच और प्रतिस्पर्धा देखने को मिलेगी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों और दर्शकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

छह दिन तक देखने को मिलेगा फुटबॉल का रोमांच

6 अक्टूबर से शुरू होने वाली प्रतियोगिता में प्रतिदिन शाम से रात तक मुकाबले आयोजित किए जाएंगे। दूधिया रोशनी में होने वाले मैचों के चलते स्टेडियम में फुटबॉल का अलग ही माहौल देखने को मिलेगा। आयोजकों को उम्मीद है कि शहर के बड़ी संख्या में फुटबॉल प्रेमी खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए उम्मेद स्टेडियम पहुंचेंगे।

कार्यक्रम में पूर्व राज्यमंत्री राजेंद्र सिंह सोलंकी, समाजसेवी जसवंत सिंह कच्छवाह, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष सलीम खान, समाजसेवी चंद्रप्रकाश देवड़ा, महबूब आलम, जाफरान सैयद, दानिश फौजदार, वसीम अख्तर, पार्षद इरफान बेली, मयंक देवड़ा सहित कई गणमान्य नागरिक, खिलाड़ी एवं फुटबॉल प्रेमी मौजूद रहे।

आयोजकों ने शहर के खेलप्रेमियों से प्रतियोगिता में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है। प्रतियोगिता का समापन 11 अक्टूबर को होगा।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

*पंचायतीराज आम चुनाव 2026 को लेकर आरओ-एआरओ का प्रशिक्षण आयोजित*
Nagaur05 Oct

*पंचायतीराज आम चुनाव 2026 को लेकर आरओ-एआरओ का प्रशिक्षण आयोजित*

*जिला निर्वाचन अधिकारी देवेंद्र कुमार ने दिए स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश* नागौर, 5…

पूरी खबर पढ़ें →
मिर्जापुर पुलिस को अंतर जनपदीय वॉलीबॉल क्लस्टर प्रतियोगिता 2026 में विजेता शील्ड प्राप्त हुआ
Mirzapur05 Oct

मिर्जापुर पुलिस को अंतर जनपदीय वॉलीबॉल क्लस्टर प्रतियोगिता 2026 में विजेता शील्ड प्राप्त हुआ

संदीप कुमार श्रीवास्तव जिला रिपोर्टर *वर्ष 2026 के स्पोर्ट्स पुलिस कैलेन्डर के अनुसार जनपद मऊ में आयोजित “अन्तर्जनपदीय…

पूरी खबर पढ़ें →
मिर्जापुर पुलिस को अंतर जनपदीय वॉलीबॉल क्लस्टर प्रतियोगिता 2026 में विजेता शील्ड प्राप्त हुआ
Mirzapur05 Oct

मिर्जापुर पुलिस को अंतर जनपदीय वॉलीबॉल क्लस्टर प्रतियोगिता 2026 में विजेता शील्ड प्राप्त हुआ

संदीप कुमार श्रीवास्तव जिला रिपोर्टर *वर्ष 2026 के स्पोर्ट्स पुलिस कैलेन्डर के अनुसार जनपद मऊ में आयोजित “अन्तर्जनपदीय…

पूरी खबर पढ़ें →
मकरोनिया में मल्टी जिम भवन और कर्रापुर में स्टेडियम की मांग, विधायक लारिया ने मंत्री सारंग से की प्रभावी पैरवी
Sagar05 Oct

मकरोनिया में मल्टी जिम भवन और कर्रापुर में स्टेडियम की मांग, विधायक लारिया ने मंत्री सारंग से की प्रभावी पैरवी

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * नरयावली विधायक इंजी. प्रदीप लारिया ने भोपाल प्रवास…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Jhalawar05 Oct

ठेका कर्मियों को बढ़ी न्यूनतम मजदूरी का इंतजार, सरकार जल्द लागू करे संशोधित दरें।

शैलेंद्र जैन ‘गुनगुना’ ने मुख्यमंत्री से की मांग, महंगाई के दौर में श्रमिकों को राहत देने की अपील…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!