स्कूल बस का स्टीयरिंग फेल, सड़क से नीचे उतरी बस,
सामरी-रूपवास मार्ग पर चक सामरी के पास हादसा, तीन बच्चों को मामूली खरोंच
रूपवास (भरतपुर)। सामरी और रूपवास के बीच चक सामरी रोड पर सोमवार को मॉडर्न एकेडमी स्कूल रूपवास की बस का अचानक स्टीयरिंग फेल हो गया। स्टीयरिंग फेल होने के कारण बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई।
घटना के दौरान बस में स्कूली बच्चे सवार थे। हादसे में किसी भी बच्चे या अन्य व्यक्ति के हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि, तीन बच्चों को मामूली खरोंच आई हैं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
बताया जा रहा है कि बस के स्टीयरिंग में तकनीकी खराबी आने के कारण यह हादसा हुआ। गनीमत रही कि बस पलटी नहीं और बड़ा हादसा टल गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और स्कूल प्रबंधन मौके पर पहुंचे।
#bharatpur #rajasthan #schoolmemes