Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Chandrapur

अनुशासन के नाम पर अधीक्षक ने नशे में 82 आदिवासी छात्रों को किया आधा गंजा

05 Oct 2026, 04:53 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
अनुशासन के नाम पर अधीक्षक ने नशे में 82 आदिवासी छात्रों को किया आधा गंजा - चंद्रपूर, महाराष्ट्र

वंदे भारत लाईव टीवी न्यूज के लिए ब्यूरो चीफ समीर वानखेड़े की रिपोर्ट :
चंद्रपुर जिले के चिमूर तहसील के जांभूळघाट की सरकारी माध्यमिक आदिवासी आश्रमशाला में अनुशासन के नाम पर छात्रों के साथ अमानवीय बर्ताव का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां अधीक्षक के इशारे पर नाई ने 82 छात्रों के आधे सिर के बाल ट्रिमर से काट दिए, जिससे वे अजीब हालत में घूमने को मजबूर हैं। इस घटना से आदिवासी पालकों में भारी गुस्सा है।

क्या है पूरा मामला?

चिमूर आदिवासी प्रकल्प के अंतर्गत आने वाली इस आवासीय आश्रमशाला में करीब 550 छात्र-छात्राएं पढ़ते हैं। छात्रों के बाल काटने के लिए आदिवासी विभाग की तरफ से नाई नियुक्त किया गया है, जिसके लिए शनिवार और रविवार दो दिन तय हैं।

शनिवार दोपहर करीब 4 बजे आश्रमशाला परिसर में बाल काटने का काम चल रहा था। आरोप है कि कुछ छात्र बाल न कटवाकर परिसर में खेल रहे थे। इससे नाराज होकर अधीक्षक ने गुस्से में आकर नाई को एक छात्र का आधा गंजा करने का निर्देश दे दिया। देखते ही देखते 82 छात्रों के बाल ट्रिमर से आधे-अधूरे काट दिए गए।

'अनुशासन' या गुस्से का कहर?

सवाल उठ रहा है कि क्या किसी छात्र को अपमानित करके अनुशासन सिखाया जा सकता है? अगर छात्र ने अनुशासन तोड़ा भी था तो उसे समझाकर या नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती थी, लेकिन इस तरह आधा गंजा करके सजा देना कहां तक जायज है? इससे छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य पर क्या असर पड़ा होगा, इसकी किसी ने परवाह नहीं की।

सबसे गंभीर आरोप यह है कि घटना के समय संबंधित अधीक्षक शराब के नशे में था। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है, लेकिन परिसर में इसकी जोरदार चर्चा है।

मुख्याध्यापक ने दी सफाई, सिर्फ नोटिस देकर खानापूर्ति?

मामला सामने आने के बाद स्कूल के मुख्याध्यापक प्रशांत गिरी ने कहा, "मैं एक घंटे के लिए जरूरी काम से चिमूर गया था। वापस आने पर छात्रों ने मुझे इस घटना की जानकारी दी। संबंधित अधीक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।"

लेकिन पालकों का कहना है कि सिर्फ नोटिस देकर इस गंभीर मामले को दबाया नहीं जा सकता। आधा गंजा करने का फैसला किस अधिकार से लिया गया? इसकी गहन जांच होनी चाहिए।

पालकों ने मांग की है कि संबंधित अधीक्षक के साथ-साथ मुख्याध्यापक पर भी कार्रवाई की जाए, क्योंकि आवासीय स्कूल में बच्चों की सुरक्षा और सम्मान की जिम्मेदारी उनकी भी है।

अब सबकी नजर चिमूर आदिवासी प्रकल्प और आदिवासी विभाग पर है कि वह इस शर्मनाक हरकत पर क्या कार्रवाई करता है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Nagpur05 Oct

महाराष्ट्र राज्य सरकार ने 16 अक्टूबर 2026 से स्थानीय निकायों में जलापूर्ति में न्युनतम 10% कटौती का आदेश दिया है

इस बार मानसून मे कम बारिश होने के चलते महाराष्ट्र राज्य सरकार आने वाले दिनों में जल संकट…

पूरी खबर पढ़ें →
रहटगांव आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक 5 में हुआ आंगन मिलन कार्यक्रम
Harda05 Oct

रहटगांव आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक 5 में हुआ आंगन मिलन कार्यक्रम

रहटगांव आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक 5 में हुआ आंगन मिलन कार्यक्रम रहटगांव। आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक 5 में आंगन मिलन…

पूरी खबर पढ़ें →
महाराष्ट्र में बस से यात्रा करने वाले यात्रीगण अब बिना बस डिपो गए आनलाईन यात्रा पास प्राप्त कर सकतें हैं
Nagpur05 Oct

महाराष्ट्र में बस से यात्रा करने वाले यात्रीगण अब बिना बस डिपो गए आनलाईन यात्रा पास प्राप्त कर सकतें हैं

प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम/ एमएमआरडीए, ने अपने चार दिवसीय और सात दिवसीय…

पूरी खबर पढ़ें →
के-बीवीएस स्पोर्ट्स एंड एजुकेशन फाउंडेशन द्वारा प्रतिभाशाली बच्चों एवं विशिष्ट अतिथियों का सम्मान
Kanpur Nagar05 Oct

के-बीवीएस स्पोर्ट्स एंड एजुकेशन फाउंडेशन द्वारा प्रतिभाशाली बच्चों एवं विशिष्ट अतिथियों का सम्मान

कानपुर। के-बीवीएस स्पोर्ट्स एंड एजुकेशन फाउंडेशन के फाउंडर श्री ब्रजवीर सिंह द्वारा द ब्रिटिश इंग्लिश स्पीकिंग एंड कंप्यूटर…

पूरी खबर पढ़ें →
योगी अरविंद नगर आदर्श नवदुर्गा मंदिर के सचिव सम्माननीय विठ्ठलराव बचाने जी स्वर्गवास हो गया
Nagpur05 Oct

योगी अरविंद नगर आदर्श नवदुर्गा मंदिर के सचिव सम्माननीय विठ्ठलराव बचाने जी स्वर्गवास हो गया

प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार योगी अरविंद नगर, यशोधरा नगर, नागपुर के आदर्श नवदुर्गा माता मंदिर के सचिव…

पूरी खबर पढ़ें →
शारदीय नवरात्र 2026- कोराड़ी महालक्षमी मंदिर नागपुर पहले दिन सुबह 05बजे से 10बजे तक महालक्ष्मी जगदंबा के स्वयंभू दर्शन होंगे
Nagpur05 Oct

शारदीय नवरात्र 2026- कोराड़ी महालक्षमी मंदिर नागपुर पहले दिन सुबह 05बजे से 10बजे तक महालक्ष्मी जगदंबा के स्वयंभू दर्शन होंगे

इस.वर्ष 2026 में अश्विन मास शारदीय नवरात्र महोत्सव 11 अक्टूबर से शुरू होगा ,जो कि 20 अक्टूबर तक…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!