Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Sagar

मकरोनिया में मल्टी जिम भवन और कर्रापुर में स्टेडियम की मांग, विधायक लारिया ने मंत्री सारंग से की प्रभावी पैरवी

05 Oct 2026, 05:49 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
मकरोनिया में मल्टी जिम भवन और कर्रापुर में स्टेडियम की मांग, विधायक लारिया ने मंत्री सारंग से की प्रभावी पैरवी - सागर, मध्य प्रदेश

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * नरयावली विधायक इंजी. प्रदीप लारिया ने भोपाल प्रवास के दौरान मध्यप्रदेश शासन के खेल एवं युवा कल्याण तथा सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग से सौजन्य भेंट कर मकरोनिया में मल्टी जिम भवन सहित खेल सुविधाओं के विस्तार तथा कर्रापुर में सर्वसुविधायुक्त स्टेडियम निर्माण की मांग रखी।

विधायक लारिया ने कहा कि मकरोनिया और कर्रापुर क्षेत्र में युवाओं की बढ़ती खेल गतिविधियों और स्थानीय प्रतिभाओं को उचित मंच उपलब्ध कराने के लिए आधुनिक खेल अधोसंरचना का विस्तार आवश्यक है। मकरोनिया में मल्टी जिम भवन के निर्माण से युवाओं को नियमित व्यायाम एवं प्रशिक्षण की सुविधा मिलेगी, वहीं कर्रापुर में स्टेडियम बनने से विभिन्न खेलों के लिए एक बेहतर मंच तैयार होगा।

उन्होंने मंत्री सारंग के समक्ष इन मांगों को क्षेत्र के युवाओं के भविष्य, खेल प्रतिभाओं के प्रोत्साहन और स्थानीय स्तर पर खेल सुविधाओं के विस्तार से जुड़ा महत्वपूर्ण विकास प्रस्ताव बताते हुए आवश्यक स्वीकृति एवं कार्यवाही का आग्रह किया। मंत्री विश्वास सारंग ने विधायक लारिया द्वारा रखे गए प्रस्तावों पर सकारात्मक रुख व्यक्त करते हुए इनके संबंध में आवश्यक पहल के संकेत दिए।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा *तेज DJ के खिलाफ साई परिवार का मोर्चा, प्रशासन से दो टूक—‘शोर पर लगे लगाम’* *डिप्टी कलेक्टर और SDOP को सौंपा ज्ञापन, कोलाहल अधिनियम का सख्ती से
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा *बीजानगरी तिराहे पर पुलिस का ‘शराब ऑपरेशन’, 65.500 बल्क लीटर अवैध शराब जब्त* *बिना नंबर की बाइक पर शराब की खेप लेकर जा रहा आरोपी गिरफ्तार, 323
इंदौर | नगर निगम मुख्यालय पर प्रदर्शन: नियमितीकरण और वेतन को लेकर सफाई कर्मचारियों ने दी हड़ताल की चेतावनी, शहर की स्वच्छता व्यवस्था पर संकट
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Agar-Malwa05 Oct

जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा आगर में 7 अक्टूबर को गूंजेगा विकसित भारत का संकल्प, प्रज्वलित होगी सेवा ज्योति

आगर-मालवा। जिला मुख्यालय पर 7 अक्टूबर को ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ का आयोजन किया जाएगा। जिला पंचायत सीईओ…

पूरी खबर पढ़ें →
इंदौर में फिर खौफ का माहौल: राजनगर में बेखौफ बदमाशों का उत्पात, आधा दर्जन से ज्यादा वाहनों में की तोड़फोड़
Indore05 Oct

इंदौर में फिर खौफ का माहौल: राजनगर में बेखौफ बदमाशों का उत्पात, आधा दर्जन से ज्यादा वाहनों में की तोड़फोड़

🔴 तेजकुमार जारवाल जिला रिपोर्टर | इंदौर वंदे भारत LIVE TV NEWS इंदौर/ इंदौर के चंदननगर थाना क्षेत्र…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!