इंदौर में फिर खौफ का माहौल: राजनगर में बेखौफ बदमाशों का उत्पात, आधा दर्जन से ज्यादा वाहनों में की तोड़फोड़
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


🔴 तेजकुमार जारवाल
जिला रिपोर्टर | इंदौर
वंदे भारत LIVE TV NEWS
इंदौर/ इंदौर के चंदननगर थाना क्षेत्र के राजनगर इलाके में असामाजिक तत्वों की गतिविधियां थमने का नाम नहीं ले रही हैं। बीती रात एक बार फिर बदमाशों ने इलाके में जमकर उत्पात मचाया और करीब आधा दर्जन वाहनों में तोड़फोड़ कर दी। घटना के बाद क्षेत्र के रहवासियों में दहशत का माहौल है।
बदमाशों की लगातार बढ़ी सक्रियता
बताया जा रहा है कि राजनगर में पिछले कुछ समय से बदमाशों की सक्रियता लगातार बनी हुई है। इससे पहले पुलिस चौकी पर भी हमला किए जाने की घटना सामने आ चुकी है। वहीं, पिछले दिनों पूर्व पार्षद सहित कई लोगों के वाहनों को निशाना बनाया जा चुका है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अब तक एक दर्जन से अधिक वाहनों में तोड़फोड़ की घटनाएं हो चुकी हैं।
शाम 7 बजे से बदमाश सक्रिय
रहवासियों के मुताबिक, इलाके में शाम करीब 7 बजे के बाद असामाजिक तत्व सक्रिय हो जाते हैं। देर रात तक बुलेट से पटाखे जैसी तेज आवाजें निकालना, हंगामा करना और रहवासियों को धमकाने जैसी शिकायतें सामने आती रही हैं। इन गतिविधियों के चलते लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है। कानून व्यवस्था पर उठे सवाल
बीती रात हुई वाहनों में तोड़फोड़ की घटना ने एक बार फिर पुलिस की गश्त और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। रहवासियों ने पुलिस से बदमाशों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और रात के समय इलाके में गश्त बढ़ाने की मांग की है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

आगर मालवा। आगर जिले के ग्राम जैतपुरा में रविवार सुबह करीब 11 बजे खेत पर 12 वर्षीय बालक…
पूरी खबर पढ़ें →
आगर-मालवा। शहर में धार्मिक, सामाजिक और वैवाहिक आयोजनों की आड़ में तेज आवाज में बजाए जा रहे डीजे…
पूरी खबर पढ़ें →
*आगर-मालवा।* जिले में अवैध शराब के कारोबार पर शिकंजा कसने के लिए चलाए जा रहे अभियान के बीच…
पूरी खबर पढ़ें →
🔴 तेजकुमार जारवाल जिला रिपोर्टर | इंदौर वंदे भारत LIVE TV NEWS विशेष संवाददाता, इंदौर: नगर निगम के…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsआगर-मालवा। जिला मुख्यालय पर 7 अक्टूबर को ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ का आयोजन किया जाएगा। जिला पंचायत सीईओ…
पूरी खबर पढ़ें →
रहटगांव आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक 5 में हुआ आंगन मिलन कार्यक्रम रहटगांव। आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक 5 में आंगन मिलन…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।