Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Nagpur

महाराष्ट्र राज्य सरकार ने 16 अक्टूबर 2026 से स्थानीय निकायों में जलापूर्ति में न्युनतम 10% कटौती का आदेश दिया है

05 Oct 2026, 09:46 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

इस बार मानसून मे कम बारिश होने के चलते महाराष्ट्र राज्य सरकार आने वाले दिनों में जल संकट से बचने की तैयारी कर रही है। महाराष्ट्र राज्य सरकार नें आगामी 16 अक्टूबर 2026 से राज्य के शहरी और ग्रामीण स्थानीय निकायों में जलापूर्ति में न्युनतम 10% की कटौती किए जाने आदेश दिया है।

महाराष्ट्र राज्य सरकार ने यह निर्णय इस बार मानसून के समय पर कमजोर बारिश और अगले वर्ष तक जल की उपलब्धता की होने वाली समस्याओं को ध्यान में रखते हुए लिया है। राज्य के जल संसाधन मंत्री गिरीश महाजन जी ने कहा कि विभाग ने अल नीनो, वाष्पीकरण, अनाधिकृत जल दोहन, सूखे और गाय जमाव जैसी परिस्थियों की संभावना को देखते हुए आगामी 31 अगस्त 2027, तक उपलब्ध जल भंडार का बांधवार उपयोग वार विस्तृत नियोजन किया है।

राज्य सरकार ने पेयजल को सर्वोच्च प्राथमिकता दिया है। महाराष्ट्र राज्य के सभी नगर निगमों, नगरपालिकाओं, ग्राम पंचायतों, में 16 अक्टूबर 2026 से न्युनतम 10% जल उपयोग में कमी लाए जाने का निर्देश दिया है।

प्राप्त हुई जानकारी अनुसार राज्य सरकार ने राज्य के स्थानीय निकायों को जल रिसाव के खिलाफ अभियान को तेज करने और सीवेज ट्रीटमेंट प्लांटों को पूरी क्षमता के साथ संचालित करने का भी आदेश दिया है,। उपचारित अपशिष्ट जल का उपयोग बागवानी,निर्माण कार्यों, धुलाई जैसे कार्यों के लिए किया जायेगा,इससे ताजे जल की मांग कम हो सकती है।

पेयजल के लिए 31 अगस्त 2027 तक पानी को सुरक्षित रखा जायेगा, कृषि के लिए पानी तभी छोड़ा जायेगा,जबकि पीने के पानी ,पशुधन, और पशु चारे जरूरतें पूरी हो जायेंगी। कृषि फसलों में रबी अनाज और पशु चारे को पहले प्राथमिकता दी जायेगी, इसके बाद ही अन्य रबी फसलों को ,जबकि बारह महिने होने वाली फसलों को तभी अनुमति दी जायेगी, जब पर्याप्त मात्रा मे पानी की उपलब्धता रहेगी।

राज्य सरकार ने उद्योगों को भी निर्देश दिया कि वे अपने द्वारा उपयोग मे लाए जाने वाले पानी में भी न्युनतम 30% तक पुन: उपयोग करें।.इसके साथ ही जल संसाधन विभाग, राजस्व, पुलिस विभागों के साथ मिलकर बांधों, जलाशयों, नदियों, नहरों से अनधिकृत रुप से जल दोहन पर रोक लगाने के लिए काम करेगा। इसके लिए संयुक्त टीमों को अवैध पंपों और उपकरणों को जप्त करने का अधिकार भी दिया जायेगा।

महाराष्ट्र
महाराष्ट्र राज्य में इस बार कम वर्षा होने और लंबे समय तक जल संकट बने रहने की संभावना को ध्यान में रखते हुए अधिकारियों ने 2027 तक के लिए जलापूर्ति की योजना बनाने का काम भी शुरू कर दिया है। राज्य सरकार ने राज्य के सभी नागरिकों उद्योगों और सरकारी एजेंसियों से पानी के विवेकपूर्ण उपयोग करने की अपील की है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

कांठ सीएचसी में संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध
Moradabad05 Oct

कांठ सीएचसी में संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

कांठ में अपनी विभिन्न मांगों और समस्याओं के समाधान को लेकर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ के आह्वान…

पूरी खबर पढ़ें →
रिपोर्टर-अनिरुद्ध अग्रहरि/ विशेष सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग रवि रंजन ने विकासखंड बघौली का भ्रमण कर नीति आयोग द्वारा निर्धारित पचास पैरामीटर्स पर कार्यों की समीक्षा
Sant Kabir Nagar05 Oct

रिपोर्टर-अनिरुद्ध अग्रहरि/ विशेष सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग रवि रंजन ने विकासखंड बघौली का भ्रमण कर नीति आयोग द्वारा निर्धारित पचास पैरामीटर्स पर कार्यों की समीक्षा

संतकबीर नगर विशेष सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग रवि रंजन (आई0ए0एस0)/नोडल अधिकारी द्वारा आकांक्षात्मक विकासखंड बघौली का…

पूरी खबर पढ़ें →
रिपोर्टर-अनिरुद्ध अग्रहरि/ विशेष सचिव खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग अरविन्द सिंह ने विकास खण्ड सांथा का भ्रमण कर निर्धारित पैरामीटर्स पर योजनाओं किया समीक्षा
Sant Kabir Nagar05 Oct

रिपोर्टर-अनिरुद्ध अग्रहरि/ विशेष सचिव खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग अरविन्द सिंह ने विकास खण्ड सांथा का भ्रमण कर निर्धारित पैरामीटर्स पर योजनाओं किया समीक्षा

संतकबीर नगर विशेष सचिव खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग अरविन्द सिंह (आई0ए0एस0)/नोडल अधिकारी द्वारा जनपद के आकांक्षात्मक विकास…

पूरी खबर पढ़ें →
रिपोर्टर-अनिरुद्ध /विशेष सचिव आबकारी विभाग अभिषेक आनन्द द्वारा विकास खंड पौली का भ्रमण कर योजनाओं कर लिया गया जायजा ग्राम चकिया में जन चौपाल संवाद एवं समीक्षा कार्यक्रम का आयोजन
Sant Kabir Nagar05 Oct

रिपोर्टर-अनिरुद्ध /विशेष सचिव आबकारी विभाग अभिषेक आनन्द द्वारा विकास खंड पौली का भ्रमण कर योजनाओं कर लिया गया जायजा ग्राम चकिया में जन चौपाल संवाद एवं समीक्षा कार्यक्रम का आयोजन

संतकबीर नगर/विशेष सचिव आबकारी विभाग अभिषेक आनन्द (आई0ए0एस0)/नोडल अधिकारी द्वारा पौली विकासखंड का भ्रमण किया गया। उन्होंने विकास…

पूरी खबर पढ़ें →
पितृपक्ष मेला 2026में अबतक कुलर37,50, 200श्रद्धालुओं/पिंडदानियों/तीर्थयात्रियों का गयाजी में हुआ आगमन l
Gaya05 Oct

पितृपक्ष मेला 2026में अबतक कुलर37,50, 200श्रद्धालुओं/पिंडदानियों/तीर्थयात्रियों का गयाजी में हुआ आगमन l

पितृपक्ष मेला 2026 *DT:-05. 10.2026* ________________ 01. आज आए श्रद्धालुओं/ पिंडदानियों/ तीर्थयात्रियों की कुल संख्या जिसमे प्रेतशिला, रामशिला,…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!