*पंचायत चुनाव 2026 की आदर्श आचार संहिता लगते ही , चुनाव आयोग के निर्देशों की पालना में सरपंच, जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य के संभावित उम्मीदवारों के हटाए पोस्टर-बैनर*
जयपुर
जमवारामगढ़ उपखण्ड क्षेत्र में पंचायत चुनावों के कार्यक्रम की चुनाव आयोग द्वारा घोषणा किए जाने के साथ ही आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है।
आचार संहिता की पालना में संभावित उम्मीदवारों द्वारा चुनाव से संबंधित पोस्टर व प्रचार बैनर हटाने की शुरुआत कर दी गई है।
धौला बस स्टैंड पर दुकानों के सामने सरपंच पद के संभावित उम्मीदवारों के चस्पा पोस्टर अशोक आदि ने स्वयं हटाए। ग्रामीणों ने बताया कि प्रशासन के निर्देश के बाद सभी उम्मीदवार आचार संहिता का पालन कर रहे हैं।