Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Jodhpur

केन्द्रीय वरिष्ठ नागरिक महासमिति द्वारा गांधी-शास्त्री जयंती एवं अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस पर समारोह आयोजित

06 Oct 2026, 05:23 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
केन्द्रीय वरिष्ठ नागरिक महासमिति द्वारा गांधी-शास्त्री जयंती एवं अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस पर समारोह आयोजित - JODHPUR, राजस्थान

जोधपुर : केन्द्रीय वरिष्ठ नागरिक महासमिति, राजस्थान, जोधपुर द्वारा सामुदायिक भवन, सरदारपुरा में महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जयंती तथा अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस के उपलक्ष्य में एक भव्य सभा आयोजित की गई। समारोह के मुख्य अतिथि राखी जोझावर के भूतपूर्व प्रधान श्री चक्रवर्ती सिंह थे।

इस विशेष अवसर पर समाज के अति वरिष्ठ नागरिकों को स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मनीष लांबा की संगीत संध्या और वक्ताओं के प्रेरक व्याख्यान मुख्य आकर्षण रहे।

सभा में वक्ताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और शास्त्री जी के आदर्शों पर अपने विचार व्यक्त किए। मंच का कुशल संचालन महासमिति के महासचिव श्री दौलत सिंह कुम्भट तथा श्री पठान खान मेहर ने किया।

अंत में महासमिति के अध्यक्ष स. चरणजीत सिंह छाबड़ा ने सभी का आभार जताया।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Pali06 Oct

पाली जीनगर विकास समिति के अध्यक्ष गौतम चितारा र्निवाचित किया गया।

पाली। पाली जींनगर समाज विकास समिति के चुनाव, चुनाव आयुक्त राकेश गौयल के सान्निध्य में संपन्न करवायें गये।जिसमे…

पूरी खबर पढ़ें →
डीसीपी पश्चिम शाहीन सी के निर्देश पर अतिक्रमण हटाओ अभियान, कंदोई बाजार से बाटा तिराहा तक चला अभियान
Jodhpur06 Oct

डीसीपी पश्चिम शाहीन सी के निर्देश पर अतिक्रमण हटाओ अभियान, कंदोई बाजार से बाटा तिराहा तक चला अभियान

जोधपुर : शहर में बिगड़ी यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए आज पुलिस प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की।…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Nagpur06 Oct

रेल प्रशासन ने एलटीटी-हाटिया के मध्य पूजा स्पेशल ट्रेन चलाए जाने का निर्णय लिया है

कुछ ही दिनों में शारदीय नवरात्र महोत्सव प्रारंभ होने वाला है, उसके बाद दशहरा, दशहरा के बाद दिपावली।…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!