आधार कार्ड में पूरा नाम बदलवाने के लिए गजट नोटिफिकेशन जरूरी कर दिया गया है

यदि किसी व्यक्ति के आधार कार्ड में उसका नाम की स्पेलिंग में कोई त्रुटि है, या किसी को आपने शादी के बाद अपना सरनेम बदलवाना है, या अपना पूरा नाम ही बदलवाने है, तो अब इसके लिए बनाए गए नियम अब बदल चुकें हैं।.प्राप्त जानकारी के अनुसार आधार कार्ड जारी करने वाली संस्था यूआईडीएआई ने हाल ही में नाम में सुधार और बदलाव आदि के लिए नए नियम लागू किए हैं। इन नए नियमों के अनुसार अब हर तरह के बदलाव करने के लिए अलग अलग सरकारी कागज, फार्म, या फिर एफिडेविट भी देना पड़ सकता है ।
अब एक ही दस्तावेज से सभी काम नहीं बनेंगे। नाम के स्पेलिंग में सुधार के लिए- नाम मे यदि कोई थोड़ी बहुत स्पेलिंग की गलती सुधारने ,मिडिल/ लास्ट नेम, आदि जोड़ने या हटाने और नाम का क्रम बदलने को अब माइनर चेंज माना जायेगा, और इसके लिए केवल एक ही वैध दस्तावेज देना होगा, 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के परिवार के मुखिया के आधार कार्ड पर प्रूफ ऑफ रिलेशनशिप " को भी मान्य किया जायेगा।.ऑपरेटर की गलती से यदि आधार कार्ड में गलत नाम दर्ज हो गया है ,तो इसे सुधारने के लिए एफिडेविट देना होगा,वयस्कों के लिए Annexure-B, और बच्चों के लिए Annexure-C फार्म के साथ साथ पहचान/ संबंध का भी प्रमाण लगेगा, यहां पर यह ध्यान देना होगा कि नया नाम आपके पुराने जमा दस्तावेजों से पूरी तरह मेल खाना चाहिए, नहीं तो फिर आपका आवेदन रद्द भी हो सकता है।
शादी या तालाक होने के बाद सरनेम को बदलने के लिए पहचान पत्र के साथ साथ Annexure-D का एफिडेविट भी देनी होगा, और इसमें यह स्पष्ट करना होगा कि यह बदलाव केवल शादी या तालाक के कारण ही किया जा रहा है, विकल्प के तौर पर रजिस्टर्ड मैरिज सर्टिफिकेट को भी मान्य किया जायेगा, और वहीं लिंग बदलने के बाद नाम बदलवाने के लिए भी पहचान पत्र देना होगा, ।.नाम में रैंडम कैपिटल लेटर्स को सही करवाने के लिए या नाम से डाॅटस को हटवाने के लिए किसी भी प्रकार सो कोई दस्तावेज नहीं लगेगा, और वहीं उर्फ या अलिआस वाले नाम से एक नाम को चुनने के लिए एफिडेविट देना होगा, आधार कार्ड में मिलिट्री रैक या किसी पद को जोड़ने की अनुमति नहीं है।.. पूरा नाम बदलवाने के लिए या ऐसा बदलाव जिसमें कि पहचान बदलती है ,तो इसे मेजर नेम चेंज माना जायेगा, इसके लिए केंद्र या राज्य सरकार का गजट नोटिफिकेशन और पहचान पत्र भी देना होगा, यूआईडीएआई पुराने रिकार्ड से नये।
नाम की। तुलना और दस्तावेजों कई जांच करने को बाद ही अपडेट करेगा।
अब एक ही दस्तावेज से सभी काम नहीं होंगे, जालसाजी को रोकने के लिए यूआईडीएआई जमा किए गए सभी दस्तावेजों की बारीकी के साथ जांच पड़ताल करने के बाद ही आधार कार्ड अपडेट करेगा।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।



