बयाना कस्बा में धूमधाम से निकली राम बारात शोभायात्रा
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


बयाना
🏹 बयाना में निकली भव्य राम बारात, 20 झांकियों और 10 बैंडों ने बांधा समां
बयाना। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बयाना में भगवान श्रीराम की भव्य राम बारात एवं शोभायात्रा निकाली जा रही है।
राजस्थान के साथ उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश से आई करीब 20 आकर्षक झांकियां और 10 बैंड राम बारात की शोभा बढ़ा रहे हैं। झांकियों और बैंडों की मनमोहक प्रस्तुतियों से पूरा शहर भक्तिमय नजर आ रहा है।
शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और शहरवासी शामिल हुए हैं। जगह-जगह राम बारात का भव्य स्वागत किया जा रहा है।
श्रद्धालुओं द्वारा पुष्पवर्षा कर भगवान श्रीराम की शोभायात्रा का अभिनंदन किया जा रहा है। राम बारात के मार्ग में लोगों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है।
राम बारात में एसडीएम अल्का श्रीवास्तव, विधायक डॉ. ऋतु बनावत एवं नगर पालिका चेयरमैन उषा अग्रवाल सहित जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक मौजूद हैं।
विभिन्न राज्यों से आई आकर्षक झांकियां और बैंड लोगों के बीच खास आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। राम बारात को लेकर पूरे बयाना में भक्ति, उत्साह और उल्लास का माहौल बना हुआ है।
श्रद्धालु भगवान श्रीराम के जयकारों के साथ शोभायात्रा का स्वागत कर रहे हैं।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

🚨🔥 *ब्रेकिंग न्यूज़ | NCLT के प्रशासक आदेश के बीच देहरादून की चर्च संपत्तियों के कथित सौदे का…
पूरी खबर पढ़ें →
🔴 तेजकुमार जारवाल जिला रिपोर्टर | इंदौर वंदे भारत LIVE TV NEW विशेष संवाददाता | इंदौर 3 साल…
पूरी खबर पढ़ें →
🔴 तेजकुमार जारवाल जिला रिपोर्टर | इंदौर वंदे भारत LIVE TV NEW विशेष संवाददाता | इंदौर सफाईकर्मियों की…
पूरी खबर पढ़ें →
आज दिनांक 06.10.2026 को वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के निर्देशन में नगर पुलिस अधीक्षक, गया द्वारा पितृपक्ष मेला…
पूरी खबर पढ़ें →
आज दिनांक 06.10.2026 को पितृपक्ष मेला महासंगम-2026 के सफल, सुचारु एवं शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर जिलाधिकारी, गया, वरीय…
पूरी खबर पढ़ें →
बस्ती।* जनपद बस्ती में लूट और चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले शातिरों के खिलाफ चलाए जा…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।