RE-2 मार्ग पर गरजा निगम का बुलडोजर: बिचौली काकड़ और शिव नगर में 80 से ज्यादा अवैध कब्जे ध्वस्त, पथराव के बाद कई हिरासत में

🔴 तेजकुमार जारवाल
जिला रिपोर्टर | इंदौर
वंदे भारत LIVE TV NEW
विशेष संवाददाता | इंदौर
3 साल से अटका था 1 किलोमीटर का महत्वपूर्ण हिस्सा
मास्टर प्लान के तहत बनने वाली 4.25 किलोमीटर लंबी RE-2 सड़क परियोजना (अनुमानित लागत ₹55 करोड़) का लगभग 3.20 किलोमीटर काम पहले ही पूरा हो चुका था। हालांकि, बंगाली चौराहे से पिपलियाहाना के बीच करीब 1 किलोमीटर का हिस्सा पिछले 3 वर्षों से बाधक बस्तियों और अतिक्रमण के कारण अधूरा पड़ा हुआ था। इस हिस्से के खुल जाने से नायता मुंडला RTO, बायपास और कनाड़िया क्षेत्र की कनेक्टिविटी बेहद सुगम हो जाएगी।
सुबह-सुबह जेसीबी और पोकलेन लेकर पहुंचा भारी अमला
मंगलवार सुबह जिला प्रशासन, नगर निगम और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम भारी पुलिस बल, जेसीबी और पोकलेन मशीनों के साथ बिचौली काकड़, शिव नगर, शिव दर्शन नगर और कनाडिया क्षेत्र में पहुंची। टीम ने सड़क के राइट-ऑफ-वे में आ रहे लगभग 70 से 80 कच्चे-पक्के मकानों और बाधक ढांचों को ढहाने की प्रक्रिया शुरू की।
कार्रवाई के दौरान हंगामा और पथराव, पुलिस का बल प्रयोग
कार्रवाई के अंतिम चरण में विस्थापन और मकान टूटने का विरोध कर रहे कुछ असामाजिक तत्वों और स्थानीय निवासियों ने रिमूवल टीम व पुलिस पर अचानक पथराव शुरू कर दिया। इससे मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई।
घटना में 2 लोग चोटिल हुए हैं, जिन्हें तुरंत उपचार के लिए भेजा गया।
पुलिस ने हल्का बल प्रयोग (प्लास्टिक पाइप) कर उपद्रवियों को खदेड़ा।
मौके से शांति भंग करने और सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में 9 लोगों को हिरासत में लिया गया है।
विस्थापितों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना में व्यवस्था
नगर निगम अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि प्रभावित परिवारों को बेघर नहीं छोड़ा जा रहा है। पात्र परिवारों का पुनर्वास प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के तहत नीलगिरि परिसर में फ्लैट आवंटित कर किया जा रहा है।
इंदौर मास्टर प्लान के तहत बहुप्रतीक्षित RE-2 मार्ग (बंगाली स्क्वायर से पिपलियाहाना) के निर्माण में रोड़ा बने अवैध कब्जों पर आखिरकार प्रशासन और नगर निगम का चाबुक चल ही गया। तड़के शुरू हुई इस बड़ी कार्रवाई के दौरान हल्का तनाव देखने को मिला, जहाँ पथराव के बीच पुलिस प्रशासन ने कड़ी मशक्कत के बाद स्थिति पर पूरी तरह नियंत्रण पाया।
प्रशासनिक बयान:
"RE-2 मार्ग की बाधाएं हटाना शहर के मास्टर प्लान और यातायात सुगमता के लिए अनिवार्य था। स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और सभी बाधक निर्माण हटा दिए गए हैं। अब जल्द ही डामरीकरण का काम शुरू कर दिया जाएगा।"
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।







