Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Bharatpur

स्वीकृति के बाद भी नहीं बना स्कूल भवन, जर्जर कमरों में पढ़ने को मजबूर विद्यार्थी

07 Oct 2026, 12:26 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
स्वीकृति के बाद भी नहीं बना स्कूल भवन, जर्जर कमरों में पढ़ने को मजबूर विद्यार्थी - BHARATPUR, राजस्थान

लोकेशन – रूपवास, भरतपुर
रिपोर्टर – राजेश कटारा
राजस्थान के भरतपुर जिले के रूपबास उपखंड क्षेत्र में स्थित गाँव घाटौली में स्वीकृति के बाद भी नहीं बना स्कूल भवन, जर्जर कमरों में पढ़ने को मजबूर विद्यार्थी

रूपवास उपखंड क्षेत्र के घाटौली गांव से शिक्षा व्यवस्था को लेकर एक चिंताजनक तस्वीर सामने आई है। यहां महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय का भवन जर्जर हालत में है और विद्यार्थी मजबूरी में उन्हीं कमरों में पढ़ाई करने को विवश हैं। खास बात यह है कि नए भवन के लिए भूमि और राशि स्वीकृत होने के बावजूद अभी तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है।

घाटौली गांव में महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय के जर्जर भवन को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। विद्यालय में पर्याप्त कक्ष नहीं होने के कारण महज पांच कमरों में ही स्कूल का संचालन किया जा रहा है।
कमरों की कमी और भवन की खराब स्थिति के चलते विद्यार्थियों को पढ़ाई में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं शैक्षणिक गतिविधियां भी प्रभावित हो रही हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि बच्चों की सुरक्षा और बेहतर शिक्षा व्यवस्था के लिए नए विद्यालय भवन की जरूरत लंबे समय से महसूस की जा रही है। नए भवन के लिए भूमि और राशि भी स्वीकृत हो चुकी है, लेकिन इसके बावजूद निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ।
ग्रामीणों ने सवाल उठाया कि जब भवन निर्माण के लिए आवश्यक स्वीकृतियां मिल चुकी हैं, तो आखिर निर्माण कार्य में देरी क्यों की जा रही है?

इसी समस्या को लेकर घाटौली गांव के दर्जनों ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी दिनेश कुमार को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले में हस्तक्षेप करते हुए संबंधित शिक्षा विभाग के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देने और नए भवन का निर्माण जल्द शुरू करवाने की मांग की।

ग्रामीणों ने कहा कि बच्चों को सुरक्षित और बेहतर माहौल में शिक्षा मिलना उनका अधिकार है। जर्जर भवन में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों की समस्या का जल्द समाधान होना चाहिए।

अब देखना होगा कि प्रशासन ग्रामीणों की इस मांग पर कितनी जल्दी कार्रवाई करता है और स्वीकृत राशि एवं भूमि के बावजूद अटके विद्यालय भवन निर्माण को कब तक शुरू करवाया जाता है।
कैमरामैन योगेश कटारा के साथ – राजेश कटारा, रूपवास।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

राजस्थान पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स के गठन को एक वर्ष पूर्ण होने पर रैली निकल दिया नशा मुक्त होने का संदेश
Jodhpur06 Oct

राजस्थान पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स के गठन को एक वर्ष पूर्ण होने पर रैली निकल दिया नशा मुक्त होने का संदेश

जोधपुर : राजस्थान पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स के गठन को एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य…

पूरी खबर पढ़ें →
वाल्मीकि समाज ने नवनिर्वाचित पालिका अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का किया स्वागत-अभिनंदन
Chittorgarh06 Oct

वाल्मीकि समाज ने नवनिर्वाचित पालिका अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का किया स्वागत-अभिनंदन

रिपोर्टर दुर्गालाल बोहरा बेगूं। वाल्मीकि समाज बेगूं द्वारा नगर पालिका की नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती गरिमा शर्मा एवं उपाध्यक्ष…

पूरी खबर पढ़ें →
नवआरक्षकों ने ली शपथ, राष्ट्रसेवा एवं कर्तव्यनिष्ठा से पुलिस की गौरवशाली परम्परा आगे बढ़ाने का आह्वान
Jodhpur06 Oct

नवआरक्षकों ने ली शपथ, राष्ट्रसेवा एवं कर्तव्यनिष्ठा से पुलिस की गौरवशाली परम्परा आगे बढ़ाने का आह्वान

जोधपुर : राजस्थान पुलिस प्रशिक्षण केन्द्र, जोधपुर के सुल्तान सिंह स्टेडियम में मंगलवार को नवनियुक्त रिक्रूट कांस्टेबलों का…

पूरी खबर पढ़ें →
वैध पैकेजिंग लाइसेंस नहीं मिलने पर चार प्रतिष्ठानों पर 25 हजार रुपये का जुर्माना
Jodhpur06 Oct

वैध पैकेजिंग लाइसेंस नहीं मिलने पर चार प्रतिष्ठानों पर 25 हजार रुपये का जुर्माना

जोधपुर : राजस्थान सरकार के उपभोक्ता मामले विभाग (विधिक मापविज्ञान प्रकोष्ठ) के निर्देशानुसार जिले में विधिक मापविज्ञान अधिनियम,…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!