सेवा ज्योति कलश के अंतर्गत पीजी कॉलेज बालाघाट में प्रधानमंत्री श्री मोदी के उद्बोधन का सीधा प्रसारण देखा गया
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


जिला सवांददाता – नंदकिशोर सिंह मेरावी (बालाघाट )
बालाघाट 07 अक्टूबर 2026। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय जटाशंकर त्रिवेदी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बालाघाट में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सेवा ज्योति कलश से संबंधित माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के उद्बोधन का सीधा प्रसारण किया गया। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार मराठे के संरक्षण एवं मार्गदर्शन में कक्ष क्रमांक 02 में किया गया, जिसमें महाविद्यालय के 35 विद्यार्थियों ने सहभागिता की।
इस दौरान विद्यार्थियों ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के उद्बोधन का सीधा प्रसारण देखा एवं उनके विचारों को ध्यानपूर्वक सुना। कार्यक्रम का संयोजन डॉ. गजानन कटरे एवं डॉ. डुलेश्वरी टेम्भरे द्वारा किया गया। इस अवसर पर डॉ. एम.एस. मरकाम, डॉ. नाजली कुरैशी सहित महाविद्यालय के विद्यार्थी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को राष्ट्रहित, सेवा भावना, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों के प्रति जागरूक करना था। प्रधानमंत्री के उद्बोधन से प्रेरित होकर विद्यार्थियों ने समाज एवं राष्ट्र के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने तथा सेवा और समर्पण की भावना के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का संकल्प लिया। इस आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों में सामाजिक चेतना, राष्ट्र के प्रति कर्तव्यबोध एवं जनसेवा की भावना को प्रोत्साहित करने का प्रयास किया गया।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana हरियाणा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा…
पूरी खबर पढ़ें →
2 आईडब्ल्यूएम सरदारपुरा बिका (खिचिया)। गांव के सरकारी स्कूल में आज खुशी और उत्साह का माहौल देखने को…
पूरी खबर पढ़ें →
Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana महिलाओं, युवतियों और छात्राओं की सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए…
पूरी खबर पढ़ें →
Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana हांसी पुलिस ने जींद रोड पर नाकाबंदी के दौरान एक कार से…
पूरी खबर पढ़ें →
जावरा---नगर के पत्रकार साथियों व पत्रकार परिवार के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए पत्रकार जगदीश राठौर की…
पूरी खबर पढ़ें →
राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 10 अक्टूबर को* *जिला एवं सेशन यायाधीश ने न्यायिक अधिकारियों के साथ बैठक…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।