“वैष्णव समाज की अनूठी मिसाल: इलाज के लिए जुटाए ₹80 हजार”,रामचंद्र वैष्णव और समाजजनों के प्रयास रंग लाए, महेश बैरागी को मिली आर्थिक सहायता
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


ख़बर का असर: समाज के सहयोग से महेश बैरागी के उपचार हेतु जुटे ₹80 हजार
प्रेरणा और अथक प्रयास से संभव हुआ समाज का सहयोग, रामचंद्र वैष्णव फलीचड़ा की रही अहम भूमिका
उदयपुर। उदयपुर के उदय हॉस्पिटल में भर्ती नीमच निवासी वैष्णव वैरागी समाज के श्री महेश बैरागी के उपचार के लिए समाजजनों ने एकजुटता और मानवीय संवेदनाओं की अनूठी मिसाल पेश की है। समाज के सहयोग से अब तक लगभग ₹80,000 की राशि एकत्रित कर मरीज के परिजनों को सौंपी गई।
समाज की ओर से मरीज की बहन श्रीमती रानी वैष्णव को उपचार सहायता राशि उदय हॉस्पिटल पहुंचकर प्रदान की गई। इस अवसर पर कैलाश वैष्णव, भरत वैष्णव, प्रवीण वैष्णव, डॉ. चिराग वैष्णव, धनराज वैष्णव, अनिल वैष्णव एवं भूमिका वैष्णव सहित अन्य समाजजन अस्पताल पहुंचे तथा मरीज के परिजनों से मुलाकात कर कुशलक्षेम पूछी।
मरीज के परिवार की ओर से रानी वैष्णव, रवि वैष्णव एवं मरीज की माता ने समाज से प्राप्त आर्थिक सहयोग एवं समाचार माध्यमों द्वारा किए गए प्रचार-प्रसार के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि समाज की एकजुटता और सहयोग से उपचार में बड़ी मदद मिली है।
इस अभियान में चित्तौड़गढ़ जिले के शांति दास वैष्णव (हथियाना), रामेश्वर लाल वैष्णव (ठीकरिया), केदार वैष्णव (मेगरास, भीलवाड़ा), किशन दास वैष्णव (बागोर), श्याम दास वैष्णव (महंत फूंकिया मंडल) तथा भूमिका वैष्णव (उदयपुर) सहित अनेक समाजबंधुओं का विशेष योगदान रहा।
परिजनों ने विशेष रूप से वैष्णव चिंतक एवं उद्घोषक रामचंद्र वैष्णव फलीचड़ा तथा पत्रकार निशांत पंडित का आभार व्यक्त किया। उनके सतत प्रयासों, समाज को प्रेरित करने और समाचारों के माध्यम से विषय को प्रमुखता से उठाने के कारण बड़ी संख्या में लोगों ने आगे आकर आर्थिक सहयोग प्रदान किया, जिससे मरीज के उपचार में महत्वपूर्ण सहायता मिल सकी।
उल्लेखनीय है कि मरीज महेश बैरागी की आर्थिक स्थिति एवं उपचार संबंधी समाचार विभिन्न समाचार माध्यमों में प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद समाजजन बड़ी संख्या में सहायता के लिए आगे आए। समाचार के प्रकाशन का सकारात्मक असर देखने को मिला और समाज के भामाशाहों एवं समाजबंधुओं के सहयोग से अब तक लगभग ₹80 हजार की राशि एकत्रित कर मरीज के परिजनों को सौंपी जा चुकी है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

सोनाईमांझी में बनेगा आदर्श मतदान केन्द्र, मतदाताओं को मिलेंगी विशेष सुविधाएं पाली 7 अक्टूबर। पंचायती राज आम चुनाव…
पूरी खबर पढ़ें →
जालंधर 07 अक्टूबर (परमिंदर सिंह ):- शिव राम कला मंच श्री रामलीला कमेटी मॉडल हाउस द्वारा 10 अक्टूबर…
पूरी खबर पढ़ें →
आगर-मालवा। सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय, आगर में ‘सेवा फर्स्ट राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज-2026’…
पूरी खबर पढ़ें →
गाजीपुर। उत्तर प्रदेश में पुलिस अधिकारियों के स्थानांतरण की जारी सूची में गाजीपुर के पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज…
पूरी खबर पढ़ें →
मेरठ शहर में बंदरों के बढ़ते आतंक के विरोध में बुधवार को वार्ड-60 के लोगों ने अनोखे तरीके…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsयूजीसी रोलबैक की मांग को लेकर 8 अक्टूबर को विशाल प्रदर्शन छात्र मारवाड़ राजपूत सभा भवन से निकालेंगे…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।