Pali
विकसित भारत अभियान के तहत निकली कलश रैली विद्यालय की छात्राओं ने दिया जागरूकता का संदेश, विभिन्न मार्गों से निकली रैली ।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


विकसित भारत अभियान के तहत निकली कलश रैली
विद्यालय की छात्राओं ने दिया जागरूकता का संदेश, विभिन्न मार्गों से निकली रैली
पाली 7 अक्टूबर। जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक मुख्यालय पाली के निर्देशानुसार बुधवार को शिवाजी नगर स्थित राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय मिल क्षेत्र में विकसित भारत अभियान के तहत कलश रैली का आयोजन किया गया।
रैली में विद्यालय की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न मार्गों से गुजरकर आमजन को अभियान के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। प्रधानाचार्य श्रीमती लेखनी शर्मा ने बताया कि शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार आयोजित कलश रैली विद्यालय प्रांगण से प्रारंभ हुई।
रैली महाराणा प्रताप चौराहा, शिवाजी नगर, आईटीआई मार्ग, हनुमान मंदिर चौक सहित शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनरू विद्यालय प्रांगण पहुंची, जहां रैली का समापन हुआ। रैली के दौरान छात्राओं ने अनुशासन के साथ सहभागिता निभाई तथा विकसित भारत के संकल्प और जागरूकता का संदेश आमजन तक पहुंचाया।
रैली के दौरान विद्यालय परिसर एवं मार्गों पर विद्यार्थियों में खासा उत्साह नजर आया। शिक्षकों ने भी छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए अभियान के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय सहभागिता निभाई।
ये रहे मौजूद -इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य श्रीमती संगीता शर्मा, अर्जुन सिंह चौहान, शोभा कर्मचंदानी, भारती मालवीय, वरिष्ठ सहायक श्रीमती पूजा चारण, प्रियांशी सैनी, निकिता, राजेंद्र सिंह राजपुरोहित, तरुण वागोरिया सहित विद्यालय स्टाफ एवं अन्य कार्मिक मौजूद रहे।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

किसान नेताओं ने किसानो की शिकायतों के बाद आज करनाल अनाज मंडी का दौरा किया और मौके पर…
पूरी खबर पढ़ें →
उमरिया नौरोजाबाद राहुल शीतलानी कि रिपोर्ट उमरिया। सेवा संकल्प अभियान के तहत सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग…
पूरी खबर पढ़ें →
पानीपत मे संजय चौंक पर एक युवक असलम ने किसी बात को लेकर पुलिस के ASI को थप्पड़…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsDC डॉ आनन्द कुमार शर्मा ने आज अनाज मंडी करनाल का किया दौरा और धान की फसल का…
पूरी खबर पढ़ें →
पानीपत मे संजय चौंक पर एक युवक असलम ने किसी बात को लेकर पुलिस के ASI को थप्पड़…
पूरी खबर पढ़ें →
बीजेपी ने प्रधानमंत्री मोदी के राजनितिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर करनाल मे आज सेवा संकल्प…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।