Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Jodhpur

पितरों की स्मृति में सेवा का संकल्प, वृद्धजनों के बीच पहुंचा सारथी यूथ फाउंडेशन

08 Oct 2026, 11:40 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
पितरों की स्मृति में सेवा का संकल्प, वृद्धजनों के बीच पहुंचा सारथी यूथ फाउंडेशन - JODHPUR, राजस्थान

जोधपुर। श्राद्ध पक्ष के पावन अवसर पर पितरों की स्मृति और उनके प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए सारथी यूथ फाउंडेशन की ओर से जोधाणा वृद्धाश्रम में विशेष सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान वृद्धजनों को श्रद्धापूर्वक भोजन प्रसादी कराई गई और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया गया। सेवा के माध्यम से मानवता, संवेदनशीलता और संस्कारों का संदेश दिया गया। सेवा आयोजन को सफल बनाने में फाउंडेशन सदस्य कंचन शर्मा, अनिला, लक्ष्मी, किरण, अतिरुपा जोशी एवं बरखा का विशेष सहयोग रहा।

फाउंडेशन के संस्थापक एवं अध्यक्ष देवेन्द्र गहलोत ने कहा कि श्राद्ध पक्ष केवल पितरों के स्मरण का अवसर ही नहीं, बल्कि जरूरतमंदों और वृद्धजनों की सेवा कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करने का भी अवसर है। वृद्धजनों की सेवा हमारे संस्कारों और सामाजिक जिम्मेदारी का महत्वपूर्ण हिस्सा है। सेवा के दौरान वृद्धजनों ने फाउंडेशन सदस्यों को स्नेहपूर्वक आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं प्रदान कीं जोधाणा वृद्धाश्रम के रतन सिंह गहलोत ने सारथी यूथ फाउंडेशन परिवार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे सेवा कार्य समाज में संवेदनशीलता, संस्कार और मानवता को मजबूत करते हैं। श्राद्ध पक्ष में वृद्धजनों के बीच पहुंचकर सेवा करना निश्चित रूप से एक अनुकरणीय पहल है।

देवेन्द्र गहलोत ने बताया कि फाउंडेशन द्वारा संचालित ‘रविवार सेवा दिवस मिशन’ के माध्यम से निरंतर विभिन्न सेवा कार्य किए जा रहे हैं। फाउंडेशन की ओर से गौ सेवा, पक्षी सेवा, संत सेवा, वानर सेवा, वृद्धजन सेवा, अनाथ एवं दिव्यांग बच्चों की सेवा, वस्त्रदान, जल सेवा सहित सरकारी अस्पतालों में मरीजों एवं उनके परिजनों के लिए भोजन वितरण तथा जरूरत के अनुसार व्हीलचेयर, स्ट्रेचर सहित अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई जाती है।

फाउंडेशन सदस्य सुनीता सोलंकी ने बताया कि सारथी यूथ फाउंडेशन पिछले 4–5 वर्षों से निरंतर सेवा कार्यों में सक्रिय है तथा प्रत्येक माह 5 से 7 सेवा कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने आमजन से अपील की कि अधिक से अधिक लोग सेवा कार्यों से जुड़कर इस सेवा कारवां को आगे बढ़ाएं कार्यक्रम में देवेन्द्र गहलोत, सुनीता सोलंकी, कंचन शर्मा, अनिला, लक्ष्मी, किरण, अतिरुपा जोशी, दीपक गहलोत, बरखा, राम अवतार सिंह एवं दीपक शर्मा सहित सारथी यूथ फाउंडेशन के सदस्य एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

डेगाना के गायत्री मंदिर के पास कबाड़ी की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक*
Nagaur08 Oct

डेगाना के गायत्री मंदिर के पास कबाड़ी की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक*

डेगाना के गायत्री मंदिर के पास कबाड़ी की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक*…

पूरी खबर पढ़ें →
विज्ञान ज्योति छात्राओं ने IIT जोधपुर में सीखी अत्याधुनिक तकनीकों की कार्यप्रणाली
Pali08 Oct

विज्ञान ज्योति छात्राओं ने IIT जोधपुर में सीखी अत्याधुनिक तकनीकों की कार्यप्रणाली

विज्ञान ज्योति छात्राओं ने IIT जोधपुर में सीखी अत्याधुनिक तकनीकों की कार्यप्रणाली पाली 8 अक्टूबर। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी…

पूरी खबर पढ़ें →
पंचायत चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया की तैयारियां अंतिम चरण में
Pali08 Oct

पंचायत चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया की तैयारियां अंतिम चरण में

पंचायत चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया की तैयारियां अंतिम चरण में पंचायत समिति परिसर में नाम निर्देशन पत्रों…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Pali08 Oct

पंचायत चुनाव: नामांकन के दौरान रैली पर रोक, वाहनों की संख्या निर्धारित*

पाली, 8 अक्टूबर। पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने नामांकन पत्र प्रस्तुत करने…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Pali08 Oct

प्रवासियों का मातृभूमि से जुड़ाव, ‘आओ गांव चलें’ अभियान को मिल रहा जनसहयोग, सोजत विधानसभा क्षेत्र में 50- 60 बोरवेल की स्वीकृति*

पाली, 8 अक्टूबर। प्रवासी पालीवासियों को अपनी मातृभूमि से जोड़ने के उद्देश्य से जिला कलक्टर डॉ. रविन्द्र गोस्वामी…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Pali08 Oct

प्रवासियों का मातृभूमि से जुड़ाव, ‘आओ गांव चलें’ अभियान को मिल रहा जनसहयोग, सोजत विधानसभा क्षेत्र में 50- 60 बोरवेल की स्वीकृति*

पाली, 8 अक्टूबर। प्रवासी पालीवासियों को अपनी मातृभूमि से जोड़ने के उद्देश्य से जिला कलक्टर डॉ. रविन्द्र गोस्वामी…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!