Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Bharatpur

बयाना पॉलिसी दुगनी करने का झांसा देकर ठगी की

08 Oct 2026, 11:40 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
बयाना पॉलिसी दुगनी करने का झांसा देकर ठगी की - BHARATPUR, राजस्थान

#बयाना : पॉलिसी दोगुनी करने का झांसा देकर ठगी, इनामी आरोपी गिरफ्तार,9.50 लाख रुपए लेकर फरार हुई थी कंपनी, 8 साल बाद भीलवाड़ा से पकड़ा गया

निवेशकों को पांच साल में पॉलिसी की रकम दोगुनी करने का झांसा देकर लाखों रुपए ठगने वाली एक कंपनी के मामले मे ं पुलिस को आठ साल बाद सफलता मिली है। बयाना पुलिस ने 5 हजार रुपए के इनामी स्थायी वारंटी ओमप्रकाश गुर्जर को भीलवाड़ा से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर चार मामले दर्ज हैं। बुधवार देर शाम पुलिस आरोपी को भीलवाड़ा से लेकर बयाना पहुंची। जिसे गुरुवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

एसएचओ रामगिलास गुर्जर ने बताया कि 13 मार्च 2018 को शेरगढ़ निवासी रामलाल गुर्जर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। भारतीय सनशाइन डवलपर्स बिल्ड कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने 2014 में बयाना के गणेशी मार्केट में कार्यालय खोला था। कंपनी ने निवेश पर ज्यादा मुनाफे का लालच दिया।

परिवादी रामलाल ने कंपनी में करीब 9.50 लाख रुपए की कई पॉलिसियां लीं। कुछ समय बाद कंपनी का बयाना और जयपुर स्थित कार्यालय बंद मिला। निवेशकों को पता चला कि कंपनी लाखों रुपए लेकर फरार हो गई है।

लिस जांच में बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में ओमप्रकाश गुर्जर समेत चार लोगों के नाम सामने आए थे। ओमप्रकाश पर 5 हजार रुपए का इनाम घोषित था। पुलिस ने डीएसटी की मदद से ओमप्रकाश को भीलवाड़ा से पकड़ा।
District Collector & Magistrate – Bharatpur Bharatpur Police

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

राजस्थान पुलिस की ट्रेनिंग पूरी कर गांव लौटी मंजू दावा, 2 आईडब्ल्यूएम सरदारपुरा बिका में हुआ भव्य स्वागत
Ganganagar08 Oct

राजस्थान पुलिस की ट्रेनिंग पूरी कर गांव लौटी मंजू दावा, 2 आईडब्ल्यूएम सरदारपुरा बिका में हुआ भव्य स्वागत

2 आईडब्ल्यूएम सरदारपुरा बिका (खिचिया)। गांव के सरकारी स्कूल में आज खुशी और उत्साह का माहौल देखने को…

पूरी खबर पढ़ें →
महिलाओं के लिए सुरक्षा कवच; Haryana पुलिस ने तैयार किया नया ”पिंक प्लान”, छेड़छाड़ की तो खानी पड़ सकती है जेल की हवा
Kurukshetra08 Oct

महिलाओं के लिए सुरक्षा कवच; Haryana पुलिस ने तैयार किया नया ”पिंक प्लान”, छेड़छाड़ की तो खानी पड़ सकती है जेल की हवा

Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana महिलाओं, युवतियों और छात्राओं की सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए…

पूरी खबर पढ़ें →
OMG; हरियाणा में कार से निकला नोटों का पहाड़…1.56 करोड़ कैश बरामद, तीनों सवारों से नहीं मिला संतोषजनक जवाब
Kurukshetra08 Oct

OMG; हरियाणा में कार से निकला नोटों का पहाड़…1.56 करोड़ कैश बरामद, तीनों सवारों से नहीं मिला संतोषजनक जवाब

Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana हांसी पुलिस ने जींद रोड पर नाकाबंदी के दौरान एक कार से…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!