Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Moradabad

कांठ: संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार, स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित

08 Oct 2026, 10:13 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
कांठ: संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार, स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित - MORADABAD, उत्तर प्रदेश

कांठ में मांगों को लेकर संविदा स्वास्थ्य कर्मियों का आंदोलन बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर इमरजेंसी सेवाओं को छोड़कर अन्य स्वास्थ्य सेवाओं का पूर्ण कार्य बहिष्कार किया। इसके चलते मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

बृहस्पतिवार को कांठ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में विभिन्न संगठनों से जुड़े संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने प्रदर्शन कर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज उठाई। कार्य बहिष्कार में उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ, उत्तर प्रदेश एड्स कंट्रोल सोसाइटी, एनएचएम, संविदा एएनएम संघ समेत विभिन्न संगठनों के कर्मचारी शामिल रहे। कर्मचारियों ने बताया कि मांगों के संबंध में शासन स्तर पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं होने के कारण उन्हें कार्य बहिष्कार का निर्णय लेना पड़ा है। कार्य बहिष्कार के दौरान इमरजेंसी सेवाओं को सुचारू रखा गया, जबकि अन्य स्वास्थ्य संबंधी कार्य प्रभावित रहे। इससे ओपीडी समेत विभिन्न सेवाओं के लिए पहुंचे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

इस दौरान डॉ. जुल्फिकार अहमद, डॉ. अजय कुमार, डॉ. शैफाली, बीपीएम चंद्रशेखर यादव, पीएमडब्ल्यू अनिल सैनी, टीबी एसबी फालिया बेगम खान, टीबी एसटीएस निहाल खान, संविदा एएनएम प्रीति, अर्चना, रश्मि, रूपा, सना, ममता त्यागी, लैब टेक्नीशियन चितरंजन सिंह, रणवीर सिंह, पूनम, अनीता, सचिन कुमार, नरेंद्र कुमार, अमित शर्मा आदि मौजूद रहे।

Report: Pankaj Kumar, Kanth ✍️

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

सोसायटी हित में सार्थक संवाद: संयुक्त निदेशक प्रवीण यादव से डॉ. राजकुमार यादव की शिष्टाचार भेंट*
Rewari08 Oct

सोसायटी हित में सार्थक संवाद: संयुक्त निदेशक प्रवीण यादव से डॉ. राजकुमार यादव की शिष्टाचार भेंट*

सोसायटी हित में सार्थक संवाद: संयुक्त निदेशक प्रवीण यादव से डॉ. राजकुमार यादव की शिष्टाचार भेंट *सामान्य समस्याओं…

पूरी खबर पढ़ें →
बेटी के जन्म पर कान्हडवास में छाया उल्लास, नन्हीं दीक्षिका को सिक्कों से तौलकर मनाई खुशी
Rewari08 Oct

बेटी के जन्म पर कान्हडवास में छाया उल्लास, नन्हीं दीक्षिका को सिक्कों से तौलकर मनाई खुशी

बेटी के जन्म पर कान्हडवास में छाया उल्लास, नन्हीं दीक्षिका को सिक्कों से तौलकर मनाई खुशी ₹1 लाख…

पूरी खबर पढ़ें →
SIR पर कांग्रेस के दोहरे रवैये पर संजय भाटिया का करारा प्रहार, बोले- ‘जीतते हैं तो चुनाव सही, हारते हैं तो EVM पर सवाल क्यों?
Kurukshetra08 Oct

SIR पर कांग्रेस के दोहरे रवैये पर संजय भाटिया का करारा प्रहार, बोले- ‘जीतते हैं तो चुनाव सही, हारते हैं तो EVM पर सवाल क्यों?

Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर देश की राजनीति…

पूरी खबर पढ़ें →
शिकायतो से घिरा सारंगढ़-बिलाईगढ़? महिला रोजगार से धर्मान्तरण और पलायन तक उठ रहे जवाबदेही का सवाल?
Sarangarh-Bilaigarh08 Oct

शिकायतो से घिरा सारंगढ़-बिलाईगढ़? महिला रोजगार से धर्मान्तरण और पलायन तक उठ रहे जवाबदेही का सवाल?

सारंगढ़-बिलाईगढ़ मे प्रशासनिक सवालों की लम्बी फेहरिस्त, क्या शासन करेगा जिले की समग्र समीक्षा? सारंगढ़-बिलाईगढ़:- स्थानीय चुनाव की…

पूरी खबर पढ़ें →
राजस्थान पुलिस की ट्रेनिंग पूरी कर गांव लौटी मंजू दावा, 2 आईडब्ल्यूएम सरदारपुरा बिका में हुआ भव्य स्वागत
Ganganagar08 Oct

राजस्थान पुलिस की ट्रेनिंग पूरी कर गांव लौटी मंजू दावा, 2 आईडब्ल्यूएम सरदारपुरा बिका में हुआ भव्य स्वागत

2 आईडब्ल्यूएम सरदारपुरा बिका (खिचिया)। गांव के सरकारी स्कूल में आज खुशी और उत्साह का माहौल देखने को…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!