महराजगंज में साइबर फ्रॉड पर पुलिस का बड़ा अभियान, 366 CSC केंद्रों की सघन चेकिंग
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


महराजगंज में 366 CSC केंद्रों पर पुलिस की छापेमारी जैसी सघन चेकिंग, फर्जी दस्तावेजों पर रहेगी नजर
महराजगंज में साइबर फ्रॉड पर पुलिस का बड़ा अभियान, 366 CSC केंद्रों की सघन चेकिंग
फर्जी फोटो और पहचान पत्र बनाने वालों पर पुलिस की नजर, संचालकों को सख्त चेतावनी –
AI टूल के दुरुपयोग और दस्तावेजों में हेरफेर की जांच, लाइसेंस व रजिस्ट्रेशन का सत्यापन –
एसपी शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर जिलेभर में अभियान, CCTV चालू रखने के आदेश –
महराजगंज।
साइबर अपराध और डिजिटल फ्रॉड पर अंकुश लगाने के लिए महराजगंज पुलिस ने जिलेभर में बड़ा चेकिंग अभियान चलाया गया । जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में स्थित 366 ग्राहक सेवा केंद्रों (CSC) और ऑनलाइन जनसेवा केंद्रों की सघन जांच की गई।
अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने केंद्र संचालकों के लाइसेंस, पंजीकरण प्रमाण-पत्र और संचालन से संबंधित दस्तावेजों का सत्यापन किया। साथ ही यह भी जांचा गया कि कहीं एआई (AI) टूल या अन्य सॉफ्टवेयर का दुरुपयोग कर फर्जी फोटो, कूटरचित पहचान पत्र अथवा अन्य दस्तावेज तो तैयार नहीं किए जा रहे हैं। केंद्रों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की क्रियाशीलता भी परखी गई।
पुलिस ने सभी संचालकों को निर्देश दिया कि वैध पहचान और आवश्यक सत्यापन के बिना किसी भी दस्तावेज में संशोधन या नया दस्तावेज तैयार न किया जाए। फोटो, फिंगरप्रिंट और दस्तावेजों में अवैध तरीके से हेरफेर करने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।
इसके अलावा केंद्रों पर आने वाले ग्राहकों का विवरण रजिस्टर में दर्ज करने और सीसीटीवी कैमरे चालू रखने के निर्देश दिए गए। महराजगंज पुलिस ने स्पष्ट किया कि साइबर अपराध और डिजिटल धोखाधड़ी पर प्रभावी रोक लगाने के लिए इस तरह का अभियान आगे भी जारी रहेगा।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
Vande Bharat Live TV Newsआगरा में दशहरा की तैयारी जोर पकड़ने लगी है बच्चों बढ़ो में दशहरा को लेकर काफी उत्साह है।बुराई…
पूरी खबर पढ़ें →
वाराणसी के साजन तिराहे पर बेकाबू होकर पलटी ग्रैंड विटारा, चालक घायल; क्रेन से सीधी कर हटाई गई…
पूरी खबर पढ़ें →
‘जागेंगे, जगाएंगे, भारत भव्य बनाएंगे’ के संकल्प के साथ भारत रक्षा दल ने चलाया स्वच्छता अभियान रिपोर्टर- सुरेश…
पूरी खबर पढ़ें →
🔴 समथर, झांसी। थाना समथर क्षेत्र में किशोरी को परेशान करने, उसका पीछा करने और अश्लील इशारे करने…
पूरी खबर पढ़ें →
🔴 समथर, झांसी। थाना समथर क्षेत्र में किशोरी को परेशान करने, उसका पीछा करने और अश्लील इशारे करने…
पूरी खबर पढ़ें →
🔴 समथर, झांसी। थाना समथर क्षेत्र में किशोरी को परेशान करने, उसका पीछा करने और अश्लील इशारे करने…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।