Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Chandrapur

बल्लारपुर WCL का शानदार प्रदर्शन, श्रीनिवासन और ब्राम्हणे को मिला उत्कृष्ट मैनेजर का सम्मान

09 Oct 2026, 12:36 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
बल्लारपुर WCL का शानदार प्रदर्शन, श्रीनिवासन और ब्राम्हणे को मिला उत्कृष्ट मैनेजर का सम्मान - चंद्रपूर, महाराष्ट्र

समीर वानखेड़े ब्यूरो चीफ:
मानसून के दौरान विपरीत परिस्थितियों में भी उत्कृष्ट कोयला उत्पादन और डिस्पैच के लिए बल्लारपुर क्षेत्र की वेकोलि टीम को बड़ी सफलता मिली है।

साखरी उपक्षेत्र के उपक्षेत्रीय प्रबंधक श्री वी. श्रीनिवासन को संपूर्ण WCL में 'उत्कृष्ट सब एरिया मैनेजर' और गोवरी पवनी कोयला खदान के प्रबंधक श्री उदय कुमार ब्राम्हणे को 'उत्कृष्ट मैनेजर' घोषित किया गया है।

इस उपलब्धि के लिए क्षेत्रीय महाप्रबंधक श्री राजेंद्र ठाकरे ने दोनों अधिकारियों को पुरस्कार से सम्मानित किया। वहीं भाजपा कामगार मोर्चा के प्रदेश महासचिव अजय दुबे ने उनका सत्कार कर अभिनंदन और बधाई दी।

बताया जा रहा है कि खाड़ी युद्ध के कारण पेट्रोलियम उत्पादों की भारी कमी के बीच कोल इंडिया ने ज्यादा उत्पादन और डिस्पैच कर देश की ऊर्जा जरूरतों को बनाए रखा, जिसमें बल्लारपुर क्षेत्र का अहम योगदान रहा।

बारिश के मौसम में मुश्किल हालात के बावजूद कोयला उत्पादन और डिस्पैच को निर्बाधित रखने के लिए दोनों अधिकारियों ने रोजाना लगभग 18-18 घंटे काम कर एक मिसाल पेश की है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने किया रामलीला मेला मैदान का निरीक्षण
Bahraich09 Oct

एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने किया रामलीला मेला मैदान का निरीक्षण

*एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने रामलीला मेला मैदान का किया निरीक्षण* साफ-सफाई, सुरक्षा और व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के…

पूरी खबर पढ़ें →
गोविंद नगर रेलवे क्रॉसिंग पर मरम्मत कार्य शुरू, दो दिन बंद रहेगा फाटक; राहगीर वैकल्पिक मार्ग अपनाएं
Basti09 Oct

गोविंद नगर रेलवे क्रॉसिंग पर मरम्मत कार्य शुरू, दो दिन बंद रहेगा फाटक; राहगीर वैकल्पिक मार्ग अपनाएं

बस्ती। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के भिटिया-हरदिया मार्ग पर स्थित गोविंद नगर रेलवे क्रॉसिंग पर रेलवे प्रशासन द्वारा आवश्यक…

पूरी खबर पढ़ें →
महोबा में सपा नेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बिना अनुमति जुलूस निकालने का आरोप
Mahoba09 Oct

महोबा में सपा नेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बिना अनुमति जुलूस निकालने का आरोप

महोबा में सपा नेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बिना अनुमति जुलूस निकालने का आरोप आल्हा चौक पर मुख्य…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!