Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Jalandhar

शिव राम कला मंच द्वारा रामलीला संबंधी भूमि पूजन रामलीला का शुभारंभ आज से

09 Oct 2026, 06:03 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
शिव राम कला मंच द्वारा रामलीला संबंधी भूमि पूजन रामलीला का शुभारंभ आज से - JALANDHAR, पंजाब

जालंधर 09 अक्टूबर ( परमिंदर सिंह ) शिव राम कला मंच श्री राम लीला कमेटी मॉडल हाउस द्वारा आज दशहरा ग्राउंड में रामलीला संबंधी भूमि पुजन श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर मॉडल हाउस के पंडित मेघ राज शास्त्री ने पूरी विधि विधान के साथ करवाया। मंच द्वारा रामलीला का भव्य व सुंदर मंचन 10 अक्टूबर से शुरू किया जा रहा है जिस में पहली नाइट श्रवण कुमार व रावण अत्याचार का दृश्य प्रस्तुत होंगे।

भूमि पुजन अवसर पर इलाके की सभी धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों में भाग लेकर जय श्री राम के जयघोष के साथ दशहरा ग्राउंड में भूमि पूजन किया। मंच के डायरेक्टर व प्रधान श्री रजनीश कुमार ने बताया की हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी इलाके के कलाकारों द्वारा रामलीला का भव्य आयोजन किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि पिछले एक महीने से रामलीला बाबत रिहर्सल की जा रही थी, कलाकारों द्वारा बहुत ही मेहनत के साथ अलौकिक दृश्य प्रस्तुत किये जायेंगे। 10 अक्टूबर को श्रवण कुमार रावण अत्याचार, 11 अक्टूबर को राम जन्म, तड़का वध व सीता स्वयंवर, 12 अक्टूबर को राम बनवास, 13 अक्टूबर को भरत मिलाप, 14 अक्टूबर को सीता हरण, 15 को बाली वध, 16 अक्टूबर को अशोक वाटिका व लंका दहन, 17 सितंबर को साक्षात लक्ष्मण मूर्च्छा व 18 अक्टूबर को रावण वध नाइट प्रस्तुत की जाएगी।

इस शुभ अवसर पूर्व पार्षद श्री ओंकार राजीव टिक्का, ब्रदरहुड वेलफेयर सोसाइटी से अशोक चौहान, स्पोर्ट्स वेलफेयर बोर्ड हल्का वेस्ट के चेयरमैन नवीन सोनी, चेयरमैन श्री हरजीवन गोगना, डायरेक्टर व अध्यक्ष श्री रजनीश कुमार, महासचिव कुलविंदर सिंह हीरा, कोषाध्यक्ष श्री विशाल भल्ला, श्री शिवम कालिया, स्टेज सचिव श्री प्रियव्रत शास्त्री, प्रोमट डायरेक्टर कार्तिक, प्रेम कृष्णा दास, रोहन, जगदीश बिट्टा, निर्दोष कुमार, अशोक जोंध्रा, प्रदीप बी टी, प्ले बैक सिंगर लवी सिंह, धीरज सहगल, अमनदीप हैरी, दीप अरोड़ा, गुरदास बोलीना, नितक वर्मा, अमन, ललित शर्मा, प्रिंस,वतन,मनोज कालिया, हनी आदि उपस्थित थे l

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने किया रामलीला मेला मैदान का निरीक्षण
Bahraich09 Oct

एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने किया रामलीला मेला मैदान का निरीक्षण

*एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने रामलीला मेला मैदान का किया निरीक्षण* साफ-सफाई, सुरक्षा और व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के…

पूरी खबर पढ़ें →
गोविंद नगर रेलवे क्रॉसिंग पर मरम्मत कार्य शुरू, दो दिन बंद रहेगा फाटक; राहगीर वैकल्पिक मार्ग अपनाएं
Basti09 Oct

गोविंद नगर रेलवे क्रॉसिंग पर मरम्मत कार्य शुरू, दो दिन बंद रहेगा फाटक; राहगीर वैकल्पिक मार्ग अपनाएं

बस्ती। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के भिटिया-हरदिया मार्ग पर स्थित गोविंद नगर रेलवे क्रॉसिंग पर रेलवे प्रशासन द्वारा आवश्यक…

पूरी खबर पढ़ें →
महोबा में सपा नेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बिना अनुमति जुलूस निकालने का आरोप
Mahoba09 Oct

महोबा में सपा नेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बिना अनुमति जुलूस निकालने का आरोप

महोबा में सपा नेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बिना अनुमति जुलूस निकालने का आरोप आल्हा चौक पर मुख्य…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!