Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Balaghat

बालाघाट जिले में मलाजखंड के वार्ड क्रमांक-01 करहू में 350 पौधों का रोपण सेवा संकल्प अभियान-2026 के तहत पर्यावरण संरक्षण की पहल, नागरिकों ने पौधों की देखभाल का लिया संकल्प

09 Oct 2026, 10:44 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
बालाघाट जिले में मलाजखंड के वार्ड क्रमांक-01 करहू में 350 पौधों का रोपण सेवा संकल्प अभियान-2026 के तहत पर्यावरण संरक्षण की पहल, नागरिकों ने पौधों की देखभाल का लिया संकल्प - बालाघाट, मध्य प्रदेश

जिला सवांददाता – नंदकिशोर सिंह मेरावी (बालाघाट )
बालाघाट, 09 अक्टूबर 2026। सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण एवं नगर में हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नगर पालिका परिषद मलाजखंड द्वारा वार्ड क्रमांक 1 करहू में वृहत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष मान सिंह मेरावी एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में कुल 350 पौधों का रोपण किया गया।

वृक्षारोपण अभियान के दौरान फलदार, छायादार एवं पर्यावरण की दृष्टि से उपयोगी विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण को संरक्षित करने के साथ ही नगर में हरित क्षेत्र का विस्तार करना और नागरिकों को पौधारोपण के प्रति जागरूक करना रहा। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष मान सिंह मेरावी ने कहा कि वृक्षारोपण पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। पेड़-पौधे न केवल स्वच्छ वातावरण बनाए रखने में सहायक हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को स्वस्थ एवं हरित पर्यावरण उपलब्ध कराने में भी अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने नागरिकों से लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने तथा उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की।

कार्यक्रम में नगर पालिका की विभिन्न समितियों के सभापति, निकाय के अधिकारी-कर्मचारी एवं स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए। सभी ने पौधारोपण में सहभागिता करते हुए लगाए गए पौधों को सुरक्षित रखने और उनके नियमित संरक्षण का संकल्प लिया।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश जन सेवा शिविर में पहुंचे 30 आवेदन, निराकरण के लिए विभागों को भेजे* *मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान-2026 के तहत एक परिसर में जुटे विभ
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश सोयतकलां रोजगार मेले में 95 युवाओं का प्रारंभिक चयन, 150 ने कराया पंजीयन *करियर मार्गदर्शन के साथ स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी दी;
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश छावनी नाके पर लगा भीषण जाम, कृषि महोत्सव में उमड़ी 2 हजार किसानों की भीड़!
Agar-Malwa09 Oct

जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश छावनी नाके पर लगा भीषण जाम, कृषि महोत्सव में उमड़ी 2 हजार किसानों की भीड़!

*आगर-मालवा।* शुक्रवार को नवीन कृषि उपज मंडी आगर में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव के चलते शहर के छावनी…

पूरी खबर पढ़ें →
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का अभियान तेज, अब फॉर्म-6 के साथ घोषणा पत्र की अनिवार्यता खत्मऑडियो जिंगल के जरिए गांव-शहर में मतदाताओ*
Kurukshetra में आधी रात गोलियों की गूंज, CIA-1 से मुठभेड़ के बाद एक बदमाश अस्पताल में भर्ती; साथी ने किया सरेंडर
Kurukshetra09 Oct

Kurukshetra में आधी रात गोलियों की गूंज, CIA-1 से मुठभेड़ के बाद एक बदमाश अस्पताल में भर्ती; साथी ने किया सरेंडर

Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana जिले के पलवल गांव में ट्रांसफार्मर का सामान चोरी करने पहुंचे 2…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Balaghat09 Oct

बालाघाट जिले में स्‍वामित्‍व योजना में कार्य नही करने पर 07 पटवारी निलंबित 72 पटवारियों को कारण बताओ नोटिस जारी

जिला सवांददाता - नंदकिशोर सिंह मेरावी (बालाघाट ) बालाघाट 09 अक्‍टूबर 2026। प्रदेश शासन की स्‍वामित्‍व योजना के…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!