Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Chandrapur

बल्लारपुर के कवि-पत्रकार नरेंद्र सोनारकर को ‘नारायण सुर्वे लक्षवेधी पुरस्कार’ घोषित

10 Oct 2026, 04:25 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
बल्लारपुर के कवि-पत्रकार नरेंद्र सोनारकर को 'नारायण सुर्वे लक्षवेधी पुरस्कार' घोषित - चंद्रपूर, महाराष्ट्र

समीर वानखेड़े ब्यूरो चीफ:
बल्लारपुर के लिए गौरव की बात है। समाज साहित्य प्रतिष्ठान, सिंधुदुर्ग द्वारा आयोजित कवि नारायण सुर्वे दीर्घ काव्य स्पर्धा में बल्लारपुर के कवि और पत्रकार नरेंद्र सोनारकर के प्रकाशनाधीन दीर्घ काव्य संग्रह "कोर्टा च्या आवारात" को 'नारायण सुर्वे लक्षवेधी पुरस्कार' के लिए चुना गया है।

इस प्रतिष्ठित स्पर्धा में बेलगाव, गोवा सहित महाराष्ट्र के 229 नामचीन कवियों ने हिस्सा लिया था। स्पर्धा के परीक्षक के तौर पर शिवाजी विश्वविद्यालय के मराठी विभाग प्रमुख डॉ. रणधीर शिंदे और ज्येष्ठ कवि-समीक्षक प्रा. एकनाथ पाटील ने काम देखा।

कवि नारायण सुर्वे जन्म शताब्दी के अवसर पर आयोजित इस स्पर्धा का परिणाम हाल ही में घोषित हुआ। इसमें ठाणे के कवि अविनाश गायकवाड की 'उडत्या पाखरांची पिसं' कविता सर्वश्रेष्ठ रही, जिसे 10 हजार रुपये, स्मृति चिन्ह, शॉल और ग्रंथ देकर सम्मानित किया जाएगा।

वहीं परीक्षकों द्वारा चुनी गई 10 विशेष लक्षवेधी कविताओं में नरेंद्र सोनारकर (चंद्रपुर) के साथ हर्षदा सुंठणकर (बेलगाव), स्वप्निल चव्हाण (पुणे), खाजाभाई बागवान (सोलापुर), राजेंद्र मुंढे (वर्धा) सहित 10 कवियों का समावेश है।

इस स्पर्धा का पुरस्कार वितरण दिसंबर में मालवण में होने वाले 6वें समाज साहित्य सम्मेलन में किया जाएगा।

प्रकाशन से पहले ही सोनारकर के काव्य संग्रह को महान वास्तववादी कवि नारायण सुर्वे के नाम का पुरस्कार मिलने से साहित्य जगत में उनके नए संग्रह "कोर्टाच्या आवारात" को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है। इस कठिन स्पर्धा में शीर्ष 10 में जगह बनाने पर साहित्य क्षेत्र के मान्यवरों द्वारा उन पर बधाइयों की वर्षा हो रही है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Nagpur10 Oct

नागपुर नगर निगम 11अक्टूबर को सेवा संकल्प अभियान के तहत साइकिल रैली आयोजन करेगा

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से पूरे देशभर में सेवा संकल्प अभियान चलाया जा…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Nagpur10 Oct

पेयजल की बर्बादी/ दुरूपयोग करने वालों पर हो सकती है कानूनी कार्यवाही

मानसून की कम बारिश के चलते महाराष्ट्र राज्य में कई क्षेत्रों में जलसंकट दिखाई दे रहा है। महाराष्ट्र…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Nagpur10 Oct

आनलाईन संपत्ति कर भुगतान तकनीकी में समस्याओं के कारण 03 दिन के लिए यह निलंबित रहेगा

प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार नागपुर नगर निगम की जियो सिविक प्रणाली के माध्यम से आनलाईन संपत्ति कर…

पूरी खबर पढ़ें →
माता साहिब हासी देवी के सम्मान में भारत सरकार 200 रूपय का स्मारक सिक्का जारी करेगी
Nagpur10 Oct

माता साहिब हासी देवी के सम्मान में भारत सरकार 200 रूपय का स्मारक सिक्का जारी करेगी

प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार शदाणी दरबार की पीठाधीश माता साहिब हासी देवी की 200वीं जयंती के अवसर…

पूरी खबर पढ़ें →
बल्लारपुर में फसल नुकसान का जिलाधिकारी ने लिया जायजा, 20% क्षेत्र का ग्राउंड ट्रुथिंग कर रिपोर्ट देने के निर्देश
Chandrapur10 Oct

बल्लारपुर में फसल नुकसान का जिलाधिकारी ने लिया जायजा, 20% क्षेत्र का ग्राउंड ट्रुथिंग कर रिपोर्ट देने के निर्देश

समीर वानखेड़े ब्यूरो चीफ: चंद्रपुर जिले में बनी सूखे जैसी स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी वसुमना पंत ने…

पूरी खबर पढ़ें →
शारदीय नवरात्रि का प्रथम दिन प्रतिपदा तिथि देवी मां शैलपुत्री को समर्पित होता है
Nagpur09 Oct

शारदीय नवरात्रि का प्रथम दिन प्रतिपदा तिथि देवी मां शैलपुत्री को समर्पित होता है

इस वर्ष 2026 अश्विन मास/शरद ऋतु की शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ 11 अक्टूबर दिन रविवार से हो रहा…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!