फर्जी दस्तावेजों से रजिस्ट्रेशन कराने वाले FMG डॉक्टरों पर MMC की सख्त कार्रवाई, 22 संदिग्ध मिले
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


समीर वानखेड़े ब्यूरो चीफ:
विदेशी मेडिकल ग्रेजुएट (FMG) के रजिस्ट्रेशन में फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल और महाराष्ट्र मेडिकल काउंसिल (MMC) के ऑनलाइन पोर्टल से छेड़छाड़ का गंभीर मामला सामने आया है।
मामले का खुलासा MMC की आंतरिक जांच और रजिस्ट्रेशन रिकॉर्ड की छानबीन के दौरान हुआ। प्राथमिक जांच में 22 संदिग्ध विदेशी मेडिकल ग्रेजुएट पाए गए हैं।
परिषद ने तुरंत एक्शन लेते हुए 14 अगस्त 2026 को महाराष्ट्र साइबर के पास आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई है। मामले की गहन जांच जारी है और परिषद जांच एजेंसियों को पूरा सहयोग कर रही है। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन सिस्टम को सुरक्षित करने के लिए तत्काल उपाय किए गए हैं और संबंधित व्यक्तियों को मूल दस्तावेजों के साथ सत्यापन के लिए परिषद के सामने हाजिर होने के निर्देश दिए गए हैं।
MMC ने स्पष्ट किया है कि मेडिकल पेशे में नैतिकता, वैधता और रजिस्ट्रेशन की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए परिषद प्रतिबद्ध है। फर्जी कागजों के आधार पर रजिस्ट्रेशन हासिल करना या ऑनलाइन सिस्टम में छेड़छाड़ करना बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ महाराष्ट्र मेडिकल काउंसिल अधिनियम 1965 और अन्य लागू कानूनों के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी।
परिषद ने नागरिकों से अपील की है कि डॉक्टरों के रजिस्ट्रेशन की जांच MMC की आधिकारिक वेबसाइट पर करें और कोई संदिग्ध जानकारी मिलने पर तुरंत परिषद को सूचित करें।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

*कतरास :* कतरास कोयलांचल में भू-धंसान और बीसीसीएल के ई-मेगा प्रोजेक्ट को लेकर जारी विरोध के बीच बीसीसीएल…
पूरी खबर पढ़ें →
पंचायत चुनाव के प्रत्याशियों के लिए रविवार को होगा प्रबोधन प्रशिक्षण शिविर नामांकन प्रक्रिया से जुड़ी बारीकियों की…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsBreaking News - ਹੁਣੇ ਹੁਣੇ ਆਈ ਵੱਡੀ ਖਬਰ। ਫਰੀਦਕੋਟ ਦੇ ਹਰਿੰਦਰਾ ਨਗਰ ਦੀ ਕੁੜੀ ਨੂੰ ਗੁਪਤ ਸੂਚਨਾਵਾਂ ਪਾਕਿਸਤਾਨ…
पूरी खबर पढ़ें →
महोबा में खाद की कालाबाजारी और ओवररेटिंग पर होगी कार्रवाई, डीएम ने दिए सख्त निर्देश रिपोर्ट-लक्ष्मी कान्त सोनी…
पूरी खबर पढ़ें →
बलरामपुर। मुख्यमंत्री योगीआदित्यनाथ ने कहा कि बलरामपुर अब पिछड़ा जनपद नहीं, बल्कि गांव, गरीब, किसान और नौजवानों की…
पूरी खबर पढ़ें →
जंगीपुर (गाजीपुर)। जिस विद्यालय में बच्चे शिक्षा हासिल करने और सुरक्षित माहौल में अपना भविष्य संवारने जाते हैं,…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।