Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Nagpur

शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन द्वितीया तिथि पर देवी मां ब्रम्हंचारिणी की पूजा का विधान है

11 Oct 2026, 05:08 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन द्वितीया तिथि पर देवी मां ब्रम्हंचारिणी की पूजा का विधान है - नागपूर, महाराष्ट्र

।। सभी माताओं,बहनों भाईयों को शारदीय नवरात्रि 2026 पर्व की हार्दिक बधाई, शुभकामनाऐं।।

अश्विन मास शुक्ल पक्ष शारदीय नवरात्रि का आज 11 अक्टूबर रविवार से शुभारंभ हो चुका है।.हिंदू धर्मावलंबी माताओं ,बहनों भाईयों के लिए शारदीय नवरात्रि का यह समय बहुत ही महत्त्वपूर्ण रहता है। नवरात्रि के दौरान भक्तजन व्रत उपवास, रखकर देवी मां भगवती दुर्गा की विभिन्न नौ स्वरूपों की पूजा आराधना करते हैं, और देवी मां से अपने और अपने परिजनों के जीवन में सुख शांति ,आरोग्य, समृद्धि की कामना करतें हैं। नौ नवरात्रि के नौ दिन देवी दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। नवरात्रि के प्रथम दिन देवी शैलपुत्री की पूजा होती है,। नवरात्री के दूसरे दिन द्वितीया तिथि पर देवी मां ब्रम्हंचारिणी की पूजा आराधना की जाती है। आईये जानते हैं देवी की इस स्वरूप के बारे में-: मां भगवती दुर्गा का दूसरा स्वरूप है देवी ब्रम्हंचारिणी का। देवी ब्रम्हंचारिणी का रूप दिव्य आभा लिए हुए हैं, देवी ब्रम्हंचारिणी अपने एक हाथ में माला, दूसरे हाथ में एक जल का पात्र लिए हुए हैं। इस दिन सुबह अपने दैनिक कार्यों से निवृत्त होकर स्नान आदि करके स्वच्छ वस्त्र धारण करके देवी ब्रम्हंचारिणी का ध्यान करते हुए देवी के व्रत पूजा विधान, जप का संकल्प लेना चाहिए। हिंदू धर्म मान्यतानुसार देवी ब्रम्हंचारिणी को सफेद या गुलाबी रंग अति प्रिय है, इस दिन देवी के भक्तों, साधक को इसी रंग के वस्त्र धारण करने चाहिए। आपने घर के पूजा स्थान या घर के ईशान कोण में देवी ब्रम्हंचारिणी की प्रतिमा अथवा तस्वीर को रखकर, फल,फूल, धूप दीप, कुमकुम, अक्षत, श्रीफल, बताशा, शुद्ध मिष्ठान आदि अर्पित किया जाना चाहिए। देवी ब्रम्हंचारिणी की पूजा में मीठे पकवान, दूध, मिश्री, से बनी हुई मिठाई, पंचामृत आदि अर्पित करना उचित रहता है। देवी की पूजा आराधना में मंत्रों का जाप करना महत्त्वपूर्ण माना जाता है। देवी ब्रम्हंचारिणी के मंत्र- " ऊँ हीं क्लीं ब्रम्हंचारिण्यै नम: " का मंत्र जप कर सकतें हैं। मंत्र जप करते समय साधक अपने हाथ में पुष्प, अक्षत, अवश्य रखें, जप पूरा होने के बाद पुष्प, अक्षत को देवी माता के चरणों में अर्पित कर देना चाहिए। पूजा के अंत मे देवी मां की आरती करके पूजा जप आदि के समय हुई त्रुटियों के लिए देवी मां से क्षमा याचना करके अपने और अपने परिवार के लिए देवी माता से मनोकामना पूर्ति सुख शांति का आशिर्वाद मांगना चाहिए। धार्मिक मान्यतानुसार नवरात्रि के दौरान देवी मां दुर्गा की चालीसा, देवी सप्तशती का पाठ करने से घर में सुख शांति आती है,और नकारात्मक शक्तियां दूर होती है। देवी मां ब्रम्हंचारिणी के अन्य मंत्र-: मंत्र स्तुति- या देवी सर्वभूतेषु मां ब्रम्हंचारीणी रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:। देवी पूजा मंत्र- ऊँ देवी ब्रम्हंचारिण्यै नम:। देवी का बीज मंत्र- हीं श्री अम्बिकाये नम: । देवी जप मंत्र- ऊँ ऐं हीं क्लीं ब्रम्हंचारिण्यै नम:।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

सनातन हिंदू एकता रथ यात्रा की तैयारियों का विधायक लारिया ने लिया जायजा, क्षेत्रवासियों से सहभागिता की अपील
Sagar11 Oct

सनातन हिंदू एकता रथ यात्रा की तैयारियों का विधायक लारिया ने लिया जायजा, क्षेत्रवासियों से सहभागिता की अपील

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * आगामी 14 अक्टूबर को बागेश्वर धाम सरकार के…

पूरी खबर पढ़ें →
सनातन हिंदू एकता रथ यात्रा की तैयारियों का विधायक लारिया ने लिया जायजा, क्षेत्रवासियों से सहभागिता की अपील
Sagar11 Oct

सनातन हिंदू एकता रथ यात्रा की तैयारियों का विधायक लारिया ने लिया जायजा, क्षेत्रवासियों से सहभागिता की अपील

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * आगामी 14 अक्टूबर को बागेश्वर धाम सरकार के…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Jodhpur11 Oct

*।। नारी सिर्फ परिवार का ही गौरव नहीं वो राष्ट्र का स्वाभिमान व समाज की प्रेरणा भी – लता पंड्या ।।*

*।। नारी सिर्फ परिवार का ही गौरव नहीं वो राष्ट्र का स्वाभिमान व समाज की प्रेरणा भी -…

पूरी खबर पढ़ें →
कोरबा के मां सर्वमंगला मंदिर में शारदीय नवरात्रि की धूम, 12,106 ज्योति कलश प्रज्वलित; विदेशों से भी पहुंची आस्था की ज्योति
Korba11 Oct

कोरबा के मां सर्वमंगला मंदिर में शारदीय नवरात्रि की धूम, 12,106 ज्योति कलश प्रज्वलित; विदेशों से भी पहुंची आस्था की ज्योति

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की प्रसिद्ध मां सर्वमंगला मंदिर में शारदीय नवरात्रि 2026 का शुभारंभ श्रद्धा, भक्ति और…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Munger11 Oct

सेवा शिविर लगाने को लेकर मुंगेर चेंबर ऑफ कॉमर्स के सदस्यों ने की बैठक

🙏🙏🌹🌹आप सभी सदस्यों को नवरात्रि की ढेर सारी बधाई और हार्दिक शुभकामनायें।* *🙏🙏मुंगेर चैम्बर ऑफ कॉमर्स,मुंगेर से जुड़े…

पूरी खबर पढ़ें →
कलश स्थापना के साथ शारदीय नवरात्र का शुभारंभ हो गया है श्याम मुरारी प्रसाद आरटीआई कार्यकर्ता मुंगेर
Munger11 Oct

कलश स्थापना के साथ शारदीय नवरात्र का शुभारंभ हो गया है श्याम मुरारी प्रसाद आरटीआई कार्यकर्ता मुंगेर

धरहरा मुंगेर मुंगेर जिले के चर्चित आरटीआई कार्यकर्ता श्याम मुरारी प्रसाद वरिष्ठ दिव्यांग ने दिनांक 11.10.2026 को बातचीत…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!