चांदा इको फाउंडेशन ने पर्यावरण-प्रेमी गणेश मंडलों को किया सम्मानित, नशा-मुक्ति का दिया संदेश
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


समीर वानखेड़े ब्यूरो चीफ:
चांदा इको केयर फाउंडेशन, चंद्रपुर की ओर से पिछले साल की तरह इस साल भी पर्यावरण पूरक सजावट और नशा-मुक्ति अभियान का प्रचार करने वाले सार्वजनिक गणेश मंडलों को पुरस्कृत किया गया।
इस स्पर्धा में प्रथम पुरस्कार नवयुवक गणेश मंडल, दत्तनगर को मिला, जिसे आमदार किशोर भाऊ जोरगेवार की तरफ से 3 हजार रुपये नकद और स्मृति चिन्ह दिया गया। द्वितीय पुरस्कार पठाणपुरा व्यायाम शाला को स्व. बाबूरावजी बनकर की स्मृति में दिवाकर बनकर की ओर से 2 हजार रुपये और स्मृति चिन्ह, तथा तृतीय पुरस्कार विठ्ठल मंदिर व्यायाम शाला गणेश मंडल को पूर्व नगरसेवक प्रसन्ना शिरवार की ओर से 1 हजार रुपये और स्मृति चिन्ह मिला। प्रोत्साहन पुरस्कार जे.बी. नगरचा चिंतामणी सार्वजनिक गणेश मंडल को दिया गया। सभी पुरस्कार आमदार किशोर भाऊ जोरगेवार के हाथों वितरित किए गए।
कार्यक्रम में आमदार जोरगेवार ने कहा कि आज के समय में युवाओं को नशे से बचाना और स्वस्थ युवा पीढ़ी बनाना सबसे बड़ी जरूरत है। चांदा इको केयर फाउंडेशन पर्यावरण रक्षा और नशा-मुक्ति जैसे कार्यक्रमों से समाज में जनजागृति का सराहनीय काम कर रहा है।
इस अवसर पर फाउंडेशन के अध्यक्ष विवेक आंबेकर, सचिव पद्माकर मोरे, उपाध्यक्ष अशोक दुर्गे, कोषाध्यक्ष प्रमोद केळझरकर, योग नृत्य परिवार के अशोक घोडमारे सहित आजाद बगीचा के वरिष्ठ नागरिक और योग मंडल के पदाधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन अशोक दुर्गे व अतुल अल्याडवार ने किया।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * आगामी 14 अक्टूबर को बागेश्वर धाम सरकार के…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * आगामी 14 अक्टूबर को बागेश्वर धाम सरकार के…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV News*।। नारी सिर्फ परिवार का ही गौरव नहीं वो राष्ट्र का स्वाभिमान व समाज की प्रेरणा भी -…
पूरी खबर पढ़ें →
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की प्रसिद्ध मां सर्वमंगला मंदिर में शारदीय नवरात्रि 2026 का शुभारंभ श्रद्धा, भक्ति और…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV News🙏🙏🌹🌹आप सभी सदस्यों को नवरात्रि की ढेर सारी बधाई और हार्दिक शुभकामनायें।* *🙏🙏मुंगेर चैम्बर ऑफ कॉमर्स,मुंगेर से जुड़े…
पूरी खबर पढ़ें →
धरहरा मुंगेर मुंगेर जिले के चर्चित आरटीआई कार्यकर्ता श्याम मुरारी प्रसाद वरिष्ठ दिव्यांग ने दिनांक 11.10.2026 को बातचीत…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।