Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Jaipur

गिरनारी धाम में 21 कुंडीय शिव शक्ति महायज्ञ का भव्य शुभारंभ, कलश यात्रा में आस्था का सैलाब

11 Oct 2026, 09:09 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

*गिरनारी धाम में 21 कुंडीय शिव शक्ति महायज्ञ का भव्य शुभारंभ, कलश यात्रा में आस्था का सैलाब*

जयपुर।जमवारामगढ़ उपखंड क्षेत्र के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल गिरनारी धाम, धीरावास-बहलोड में 21 कुंडीय शिव शक्ति महायज्ञ का धूमधाम से शुभारंभ हुआ। शुभारंभ से पूर्व भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जो आकर्षण का केंद्र रही।

*कलश यात्रा में उमड़ा जनसैलाब -*
रविवार को सुबह 10 बजे शुभ मुहूर्त में सैकड़ों सुहागिन महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर कलश यात्रा में भाग लिया। पारंपरिक वेशभूषा में महिलाएं मंगल गीत गाते हुए चल रही थीं। कलश यात्रा देवनारायण मंदिर परिसर से शुरू होकर गांव के मुख्य मार्गों से होते हुए गिरनारी धाम यज्ञ स्थल पर पहुंची।

कलश यात्रा में त्रिवेणीधाम शाहपुरा के संत बनारसी दास, परमानंद धाम के प्रहलाद दास, बड़ीधाम रायसर के प्रहलाद दास सहित विभिन्न धार्मिक स्थलों से संत-महंत, पुजारी एवं ग्रामीणजन मौजूद रहे। यात्रा के दौरान युवाओं ने गिरनारी धाम के जयकारे लगाए, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया।

*62 यजमानों ने किया यज्ञ मंडप में मंगल प्रवेश -*
कलश यात्रा के यज्ञ स्थल पहुंचने के बाद यज्ञाचार्य पं. दिनेश चन्द त्रिवेदी आदि विद्वानों द्वारा विधि-विधान से यज्ञ मंडप प्रवेश, वेदी पूजन एवं देवस्थापन कराया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ 21 कुंडों में अग्नि प्रज्वलित कर महायज्ञ का शुभारंभ किया गया। संतों के साथ 62 यजमानों ने यज्ञ मंडप में मंगल प्रवेश किया।

यह महायज्ञ 21 कुंडीय महायज्ञ समिति एवं धाम के स्वामी नेकी महाराज के पावन सानिध्य में आयोजित हो रहा है। आयोजन समिति के अनुसार महायज्ञ में यज्ञाचार्य पं. दिनेश चन्द त्रिवेदी के मार्गदर्शन में दो पारियों में प्रतिदिन 21 कुंडों पर यजमानों द्वारा आहुतियां दी जाएंगी।

महायज्ञ के दौरान संतों के प्रवचन, भजन संध्या एवं भंडारे का आयोजन होगा। क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना को लेकर यह अनुष्ठान किया जा रहा है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

प्रत्याशियों को नामांकन प्रक्रिया और जरूरी दस्तावेजों की दी जानकारी
Pali12 Oct

प्रत्याशियों को नामांकन प्रक्रिया और जरूरी दस्तावेजों की दी जानकारी

प्रत्याशियों को नामांकन प्रक्रिया और जरूरी दस्तावेजों की दी जानकारी प्रबोधन प्रशिक्षण शिविर में योग्यता-अयोग्यता, शौचालय घोषणा पत्र…

पूरी खबर पढ़ें →
आजमगढ़: फूलपुर की ऐतिहासिक रामलीला में गूंजा रावण जन्म का प्रसंग, कुंभकरण के वरदान पर दर्शकों ने ली चुटकी
Azamgarh12 Oct

आजमगढ़: फूलपुर की ऐतिहासिक रामलीला में गूंजा रावण जन्म का प्रसंग, कुंभकरण के वरदान पर दर्शकों ने ली चुटकी

आजमगढ़: फूलपुर की ऐतिहासिक रामलीला में गूंजा रावण जन्म का प्रसंग, कुंभकरण के वरदान पर दर्शकों ने ली…

पूरी खबर पढ़ें →
दिल्ली जंतर मंतर प्रदर्शन के दौरान उल्टा चश्मा चैनल की पत्रकार को पुलिस ने किया अरेस्ट।
Karnal12 Oct

दिल्ली जंतर मंतर प्रदर्शन के दौरान उल्टा चश्मा चैनल की पत्रकार को पुलिस ने किया अरेस्ट।

दिल्ली मे जंतर मंतर प्रोटेस्ट मे कवरेज कर रही उल्टा चश्मा चैनल की पत्रकार प्रज्ञा मिश्रा को आज…

पूरी खबर पढ़ें →
आजमगढ़: फूलपुर की ऐतिहासिक रामलीला में गूंजा रावण जन्म का प्रसंग, कुंभकरण के वरदान पर दर्शकों ने ली चुटकी
Azamgarh12 Oct

आजमगढ़: फूलपुर की ऐतिहासिक रामलीला में गूंजा रावण जन्म का प्रसंग, कुंभकरण के वरदान पर दर्शकों ने ली चुटकी

आजमगढ़: फूलपुर की ऐतिहासिक रामलीला में गूंजा रावण जन्म का प्रसंग, कुंभकरण के वरदान पर दर्शकों ने ली…

पूरी खबर पढ़ें →
अग्रसेन जयंती महोत्सव 2026 धार में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में बच्चों का अद्भुत जलवा; अग्रसेन जयंती पर महाआरती और रिकॉर्ड रक्तदान
Dhar12 Oct

अग्रसेन जयंती महोत्सव 2026 धार में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में बच्चों का अद्भुत जलवा; अग्रसेन जयंती पर महाआरती और रिकॉर्ड रक्तदान

धार।अग्रसेन जयंती महोत्सव के 7 वे दिन शनिवार की शाम वाद विवाद , तात्कालिक एवं फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!