काजीरंगा से सूपखार जंगली भैंस लाने वाले परिवहन दल के प्रत्येक सदस्य को मिले 10-10 हजार रुपये मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने चेक प्रदान कर पूरी की घोषणा
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


जिला सवांददाता – नंदकिशोर सिंह मेरावी (बालाघाट )
बालाघाट,11 अक्टूबर 2026। जंगली भैंसा पुनर्व्यवस्थापन परियोजना के अंतर्गत असम के काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान से आठ जंगली भैंसों को मध्यप्रदेश के कान्हा टाइगर रिजर्व के सूपखार परिक्षेत्र तक पहुंचाने वाले परिवहन दल के सदस्यों को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने 11 अक्टूबर को सूपखार में परिवहन दल के प्रत्येक सदस्य को 10-10 हजार रुपये की राशि का चेक प्रदान किया।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 28 अप्रैल को घोषणा की थी कि काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान से जंगली भैंसों को सूपखार तक सुरक्षित पहुंचाने वाले परिवहन दल के प्रत्येक सदस्य को 10-10 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इसी घोषणा के अनुरूप मुख्यमंत्री ने दल के सदस्यों को चेक प्रदान किए।
जंगली भैंसों को काजीरंगा से सूपखार लाने की यह पहल कान्हा टाइगर रिजर्व में इस दुर्लभ वन्यप्राणी के पुनर्स्थापन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इसके माध्यम से क्षेत्र की जैव विविधता और पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में आयोजित होगा भव्य कार्यक्रम, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही सहित कई जनप्रतिनिधि रहेंगे…
पूरी खबर पढ़ें →
धार जिले में नरवाई जलाने पर प्रतिबंधात्मक आदेश जारी, उल्लंघन पर लगेगा अर्थदंड कंबाइन हार्वेस्टर के साथ एसएमएस…
पूरी खबर पढ़ें →
आजमगढ़: फूलपुर की ऐतिहासिक रामलीला में गूंजा रावण जन्म का प्रसंग, कुंभकरण के वरदान पर दर्शकों ने ली…
पूरी खबर पढ़ें →
दिल्ली मे जंतर मंतर प्रोटेस्ट मे कवरेज कर रही उल्टा चश्मा चैनल की पत्रकार प्रज्ञा मिश्रा को आज…
पूरी खबर पढ़ें →
आजमगढ़: फूलपुर की ऐतिहासिक रामलीला में गूंजा रावण जन्म का प्रसंग, कुंभकरण के वरदान पर दर्शकों ने ली…
पूरी खबर पढ़ें →
धार।अग्रसेन जयंती महोत्सव के 7 वे दिन शनिवार की शाम वाद विवाद , तात्कालिक एवं फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।