मुन्ना कुन्हारे के निःशुल्क दुर्गा मूर्ति वितरण कार्यक्रम में पहुंचे सचिन तेंदुलकर के फैन ‘सुधीर भाई’
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


🔴तेजकुमार जारवाल
जिला रिपोर्टर | इंदौर
वंदे भारत LIVE TV NEWS
इंदौर खास खबर:
शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व के उपलक्ष्य में परंपरा का निर्वहन करते हुए जंजीरवाला चौराहा पर श्री मुन्ना कुन्हारे द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी निःशुल्क माँ दुर्गा मूर्ति वितरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस धार्मिक और सामाजिक आयोजन में शहर के विभिन्न क्षेत्रों से आए पंडाल समितियों और श्रद्धालुओं को उत्साह के साथ माता की मूर्तियां भेंट की गईं।
सचिन तेंदुलकर के अनन्य भक्त सुधीर भाई रहे विशेष आकर्षण
कार्यक्रम की मुख्य विशेषता यह रही कि भारतीय क्रिकेट टीम के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के देश-विदेश में प्रसिद्ध अनन्य फैन सुधीर कुमार गौतम (सुधीर भाई) विशेष रूप से इस माता कार्यक्रम में सम्मिलित होने पहुंचे। उनके आगमन से कार्यक्रम का उत्साह और अधिक बढ़ गया।
भव्य स्वागत एवं सम्मान
कार्यक्रम के दौरान आयोजक श्री मुन्ना कुन्हारे एवं जेपी बंशीवाल ने सुधीर भाई का गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें माता की चुनरी ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उपस्थित सभी श्रद्धालुओं ने तालियों के साथ उनका अभिवादन किया।
आयोजन के अंत में सभी ने मिलकर 'जय माता दी' के जयकारे लगाए, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। श्री मुन्ना कुन्हारे ने बताया कि यह सेवा कार्य आगे भी निरंतर जारी रहेगा ताकि हर श्रद्धालु धूमधाम से नवरात्रि उत्सव मना सके।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

जिला सवांददाता - नंदकिशोर सिंह मेरावी (बालाघाट ) बालाघाट,11 अक्टूबर 2026। जंगली भैंसा पुनर्व्यवस्थापन परियोजना के अंतर्गत असम…
पूरी खबर पढ़ें →
जिला सवांददाता - नंदकिशोर सिंह मेरावी (बालाघाट ) काजीरंगा से लाए गए आठ जंगली भैंसों को क्वारंटाइन के…
पूरी खबर पढ़ें →
चार करोड़ की सीसी सड़क पर उठे सवाल! दो बार कोर कटिंग के बाद भी भुगतान अटका, अधूरे…
पूरी खबर पढ़ें →
🔴तेजकुमार जारवाल जिला रिपोर्टर | इंदौर वंदे भारत LIVE TV NEWS इंदौर से विशेष संवाद दाता की रिपोर्ट:…
पूरी खबर पढ़ें →
कांठ में शारदीय नवरात्रे के शुभारंभ के साथ ही रविवार को क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय हो गया। नवरात्रे…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsकधवन में निकली भव्य कलश यात्रा, 75 श्रद्धालु हुए शामिल कधवन, 11 अक्टूबर। दुर्गा पूजा युवा संघ समिति,…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।