Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Gorakhpur

नवरात्र और आगामी त्योहारों को लेकर

12 Oct 2026, 08:59 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
नवरात्र और आगामी त्योहारों को लेकर - GORAKHPUR, उत्तर प्रदेश

नवरात्र और आगामी त्योहारों को लेकर सिकरीगंज पुलिस का पैदल गश्त, मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को किया जागरूक
थाना प्रभारी आशीष दुबे की अगुवाई में निकला पुलिस बल, सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने का दिया संदेश
सिकरीगंज/गोरखपुर। आगामी त्योहारों और शारदीय नवरात्र को देखते हुए सिकरीगंज थाना प्रभारी आशीष दुबे के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन ने थाना क्षेत्र के मुख्य चौराहे, कस्बे और भूमिधर इंटर कॉलेज सहित विभिन्न स्थानों पर भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल और महिला पुलिसकर्मी मौजूद रहीं। भ्रमण के दौरान मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं को उनकी सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।

पुलिसकर्मियों ने महिलाओं को महिला सुरक्षा, आपातकालीन सहायता, पुलिस हेल्पलाइन और शासन की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही महिलाओं को किसी भी प्रकार की समस्या होने पर बिना किसी डर के पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया गया।

पुलिस प्रशासन ने लोगों को जागरूक करते हुए बताया कि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल 112 नंबर पर कॉल करके पुलिस की सहायता ली जा सकती है। महिलाओं की सुरक्षा से संबंधित सहायता के लिए भी पुलिस हेल्पलाइन की जानकारी दी गई।

थाना प्रभारी आशीष दुबे ने क्षेत्रवासियों से अपील की कि आगामी त्योहारों को आपसी भाईचारे, सौहार्द और शांतिपूर्ण वातावरण में मनाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था बिगाड़ने, अराजकता फैलाने या शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील की कि त्योहारों के दौरान अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। सिकरीगंज पुलिस ने क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और सौहार्द बनाए रखने के लिए आमजन से सहयोग की अपील की।,

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

कुरुक्षेत्र में दर्दनाक हादसा…बुलेट पर सवार होकर जा रहे आढ़ती को कार ने मारी टक्कर, अस्पताल में उपचार के दौरान तोड़ा दम
गाजीपुर के लाल आईपीएस संतोष सिंह को मिली दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा की कमान, सीआईएसएफ में डीआईजी बने
Ghazipur12 Oct

गाजीपुर के लाल आईपीएस संतोष सिंह को मिली दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा की कमान, सीआईएसएफ में डीआईजी बने

छत्तीसगढ़ कैडर के 2011 बैच के आईपीएस अधिकारी ने संभाली नई जिम्मेदारी; देवकली के वरिष्ठ पत्रकार अशोक कुशवाहा…

पूरी खबर पढ़ें →
।हिमाचल प्रदेश. र्धमशाला. कांगडां मैं हुई ताजा बर्फ बारी निचले इलाकों मैं बङी ठंड
Kangra12 Oct

।हिमाचल प्रदेश. र्धमशाला. कांगडां मैं हुई ताजा बर्फ बारी निचले इलाकों मैं बङी ठंड

कांगडां जिला रिपोर्ट CHANDAN ....हिमाचल प्रदेश धौलाधार की ऊंची पाहडिंयों मैं हुई बर्फ बारी पाहडिंयों का सुन्दर दृश्य…

पूरी खबर पढ़ें →
।हिमाचल प्रदेश. र्धमशाला. कांगडां मैं हुई ताजा बर्फ बारी निचले इलाकों मैं बङी ठंड
Kangra12 Oct

।हिमाचल प्रदेश. र्धमशाला. कांगडां मैं हुई ताजा बर्फ बारी निचले इलाकों मैं बङी ठंड

हिमाचल प्रदेश धौलाधार की ऊंची पाहडिंयों मैं हुई बर्फ बारी पाहडिंयों का सुन्दर दृश्य . हिमाचल प्रदेश कांगडां…

पूरी खबर पढ़ें →
कुंवर मऊ और लहेंगा ग्राम सभा के दर्जनों गांवों को मिली पक्की सड़क की सौगात, विधायक अशोक कोरी ने किया उद्घाटन
Rae Bareli12 Oct

कुंवर मऊ और लहेंगा ग्राम सभा के दर्जनों गांवों को मिली पक्की सड़क की सौगात, विधायक अशोक कोरी ने किया उद्घाटन

रायबरेली से चैतन्य सिंह की रिपोर्ट। रायबरेली जनपद के सलोन विधानसभा क्षेत्र से एक अच्छी खबर सामने आई…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!