Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Gorakhpur

महिला सशक्तिकरण जागरूकता रैली

12 Oct 2026, 09:01 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
महिला सशक्तिकरण जागरूकता रैली - GORAKHPUR, उत्तर प्रदेश

महिला सशक्तिकरण जागरूकता रैली निकालकर बहू-बेटियों को किया जागरूक, आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी
बेलघाट/गोरखपुर। महिला सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता फैलाने और महिलाओं को उनके अधिकारों एवं सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से बेलघाट थाना क्षेत्र के ग्राम टिकुलियादाड़ से जागरूकता रैली निकाली गई।

रैली ग्राम टिकुलियादाड़ से शुरू होकर कस्बा बेलघाट होते हुए पंचायत भवन तक पहुंची। इस दौरान पुलिसकर्मियों, ग्राम प्रधान, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा बहुओं तथा गांव की बहू-बेटियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

रैली के दौरान महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही किसी भी आपातकालीन स्थिति में तत्काल सहायता प्राप्त करने के लिए विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई।

महिलाओं को दी गई हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी
जागरूकता अभियान के दौरान महिलाओं को 112, 1090 और 1076 हेल्पलाइन नंबरों के बारे में विस्तार से बताया गया। उन्हें जानकारी दी गई कि आपातकालीन स्थिति में पुलिस सहायता के लिए 112 नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।

महिलाओं को परेशान किए जाने, छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में महिला हेल्पलाइन 1090 की मदद लेने के प्रति जागरूक किया गया। वहीं, उत्तर प्रदेश सरकार की जनसमस्याओं से संबंधित शिकायतों के लिए 1076 हेल्पलाइन नंबर की जानकारी भी दी गई।

पुलिसकर्मियों ने गांव की बहू-बेटियों को संदेश दिया कि किसी भी प्रकार की परेशानी, उत्पीड़न या असुरक्षा की स्थिति में चुप न रहें, बल्कि तत्काल पुलिस या संबंधित हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सहायता प्राप्त करें। जागरूकता रैली का उद्देश्य महिलाओं में सुरक्षा का विश्वास बढ़ाना तथा उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना रहा।

ये रहे मौजूद
इस अवसर पर एसआई संतोष बाजपेयी, कांस्टेबल ओमप्रकाश यादव, कांस्टेबल संजय यादव, महिला कांस्टेबल अंजलि यादव, गुड़िया यादव, नेहा कुमारी, ग्राम प्रधान धर्मेंद्र यादव, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा बहुएं तथा गांव की बहू-बेटियां मौजूद रहीं।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

कुरुक्षेत्र में दर्दनाक हादसा…बुलेट पर सवार होकर जा रहे आढ़ती को कार ने मारी टक्कर, अस्पताल में उपचार के दौरान तोड़ा दम
गाजीपुर के लाल आईपीएस संतोष सिंह को मिली दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा की कमान, सीआईएसएफ में डीआईजी बने
Ghazipur12 Oct

गाजीपुर के लाल आईपीएस संतोष सिंह को मिली दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा की कमान, सीआईएसएफ में डीआईजी बने

छत्तीसगढ़ कैडर के 2011 बैच के आईपीएस अधिकारी ने संभाली नई जिम्मेदारी; देवकली के वरिष्ठ पत्रकार अशोक कुशवाहा…

पूरी खबर पढ़ें →
।हिमाचल प्रदेश. र्धमशाला. कांगडां मैं हुई ताजा बर्फ बारी निचले इलाकों मैं बङी ठंड
Kangra12 Oct

।हिमाचल प्रदेश. र्धमशाला. कांगडां मैं हुई ताजा बर्फ बारी निचले इलाकों मैं बङी ठंड

कांगडां जिला रिपोर्ट CHANDAN ....हिमाचल प्रदेश धौलाधार की ऊंची पाहडिंयों मैं हुई बर्फ बारी पाहडिंयों का सुन्दर दृश्य…

पूरी खबर पढ़ें →
।हिमाचल प्रदेश. र्धमशाला. कांगडां मैं हुई ताजा बर्फ बारी निचले इलाकों मैं बङी ठंड
Kangra12 Oct

।हिमाचल प्रदेश. र्धमशाला. कांगडां मैं हुई ताजा बर्फ बारी निचले इलाकों मैं बङी ठंड

हिमाचल प्रदेश धौलाधार की ऊंची पाहडिंयों मैं हुई बर्फ बारी पाहडिंयों का सुन्दर दृश्य . हिमाचल प्रदेश कांगडां…

पूरी खबर पढ़ें →
कुंवर मऊ और लहेंगा ग्राम सभा के दर्जनों गांवों को मिली पक्की सड़क की सौगात, विधायक अशोक कोरी ने किया उद्घाटन
Rae Bareli12 Oct

कुंवर मऊ और लहेंगा ग्राम सभा के दर्जनों गांवों को मिली पक्की सड़क की सौगात, विधायक अशोक कोरी ने किया उद्घाटन

रायबरेली से चैतन्य सिंह की रिपोर्ट। रायबरेली जनपद के सलोन विधानसभा क्षेत्र से एक अच्छी खबर सामने आई…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!