Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Nagpur

जनगणना में OBC के लिए अलग कॉलम की मांग को लेकर 2 नवंबर को ‘भारत बंद’ का ऐलान, 15 नवंबर को दिल्ली में आंदोलन

12 Oct 2026, 09:06 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
जनगणना में OBC के लिए अलग कॉलम की मांग को लेकर 2 नवंबर को 'भारत बंद' का ऐलान, 15 नवंबर को दिल्ली में आंदोलन - नागपूर, महाराष्ट्र

समीर वानखेड़े ब्यूरो चीफ:
जातिगत जनगणना में अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए स्वतंत्र कॉलम शामिल करने की मांग को लेकर देशभर में आंदोलन तेज हो गया है। सकल OBC महामोर्चा ने 2 नवंबर को 'भारत बंद' की हाक दी है, और 15 नवंबर को नई दिल्ली में बड़ा आंदोलन करने का ऐलान किया है।

यह घोषणा कांग्रेस विधिमंडल पक्ष नेता और सकल OBC महामोर्चा के मुख्य संयोजक विजय वडेट्टीवार ने रविवार को नागपुर के होटल सेंटर पॉइंट में हुई राष्ट्रीय रणनीति बैठक के बाद की। इस बैठक में कश्मीर से केरल तक 18 राज्यों के 150 से ज्यादा OBC संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए।

आंदोलन की रूपरेखा तय

बैठक में नेशनल OBC न्याय मोर्चा नामक नए संगठन की स्थापना की गई। आंदोलन के चरण इस तरह रहेंगे –
12 से 18 अक्टूबर: सांसदों और विधायकों को ज्ञापन
15 अक्टूबर: हर जिले में जिलाधिकारी को ज्ञापन
25 अक्टूबर: जिला स्तरीय महामोर्चा
2 नवंबर: भारत बंद
15 नवंबर: दिल्ली में राष्ट्रीय आंदोलन

वडेट्टीवार ने कहा कि समन्वय समिति की अगली बैठक हैदराबाद या बेंगलुरु में होगी।

वडेट्टीवार को राष्ट्रीय नेतृत्व की जिम्मेदारी

बैठक में दिवंगत शरद यादव की बेटी सुहासिनी शरद यादव ने प्रस्ताव रखा कि विजय वडेट्टीवार OBC समाज का राष्ट्रीय स्तर पर नेतृत्व करें। प्रस्ताव को तालियों के साथ सर्वसम्मति से मंजूरी मिली, केरल की रजिया बी ने भी समर्थन किया।

बैठक में तेलंगाना के पूर्व मंत्री बी. श्रीनिवास गौडा, धर्मेंद्र कुशवाह, जितेंद्र बघेल, सुशीला मोराले, प्रा. यशपाल भिंगे सहित कई राज्यों के नेता मौजूद थे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

कुरुक्षेत्र में दर्दनाक हादसा…बुलेट पर सवार होकर जा रहे आढ़ती को कार ने मारी टक्कर, अस्पताल में उपचार के दौरान तोड़ा दम
।हिमाचल प्रदेश. र्धमशाला. कांगडां मैं हुई ताजा बर्फ बारी निचले इलाकों मैं बङी ठंड
Kangra12 Oct

।हिमाचल प्रदेश. र्धमशाला. कांगडां मैं हुई ताजा बर्फ बारी निचले इलाकों मैं बङी ठंड

कांगडां जिला रिपोर्ट CHANDAN ....हिमाचल प्रदेश धौलाधार की ऊंची पाहडिंयों मैं हुई बर्फ बारी पाहडिंयों का सुन्दर दृश्य…

पूरी खबर पढ़ें →
।हिमाचल प्रदेश. र्धमशाला. कांगडां मैं हुई ताजा बर्फ बारी निचले इलाकों मैं बङी ठंड
Kangra12 Oct

।हिमाचल प्रदेश. र्धमशाला. कांगडां मैं हुई ताजा बर्फ बारी निचले इलाकों मैं बङी ठंड

हिमाचल प्रदेश धौलाधार की ऊंची पाहडिंयों मैं हुई बर्फ बारी पाहडिंयों का सुन्दर दृश्य . हिमाचल प्रदेश कांगडां…

पूरी खबर पढ़ें →
कुंवर मऊ और लहेंगा ग्राम सभा के दर्जनों गांवों को मिली पक्की सड़क की सौगात, विधायक अशोक कोरी ने किया उद्घाटन
Rae Bareli12 Oct

कुंवर मऊ और लहेंगा ग्राम सभा के दर्जनों गांवों को मिली पक्की सड़क की सौगात, विधायक अशोक कोरी ने किया उद्घाटन

रायबरेली से चैतन्य सिंह की रिपोर्ट। रायबरेली जनपद के सलोन विधानसभा क्षेत्र से एक अच्छी खबर सामने आई…

पूरी खबर पढ़ें →
बुढ़मू में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज।।
Ranchi12 Oct

बुढ़मू में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज।।

बुढ़मू में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज।। "पुलिस ने आरोपी सुनील कुमार…

पूरी खबर पढ़ें →
अवैध प्लॉटिंग पर बीडीए का कड़ा रुख: 25 दिन की मोहलत, फिर गर्जेगा बुलडोजर
Basti12 Oct

अवैध प्लॉटिंग पर बीडीए का कड़ा रुख: 25 दिन की मोहलत, फिर गर्जेगा बुलडोजर

बस्ती विकास प्राधिकरण (बीडीए) द्वारा अवैध निर्माण और प्लॉटिंग के खिलाफ उठाये गए कड़े कदमों की पूरी विस्तृत…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!