कितलसर में 70वीं जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का समापन,खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम लंबी कूद, दौड़, भाला फेंक और गोला फेंक में 17 व 19 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने दिखाया खेल क

डेगाना के कितलसर में 70वीं जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का समापन,खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
लंबी कूद, दौड़, भाला फेंक और गोला फेंक में 17 व 19 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने दिखाया खेल कौशल
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कितलसर में सोमवार को 70वीं नागौर जिला स्तरीय एथलेटिक्स खेलकूद प्रतियोगिता का समापन समारोह आयोजित हुआ।प्रतियोगिता में17एवं19 वर्ष आयु वर्ग के करीब1000 छात्र खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा और दमखम का प्रदर्शन किया।प्रतियोगिता के दौरान लंबी कूद,दौड़,भाला फेंकऔरगोला फेंक सहित विभिन्न एथलेटिक्स स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ भाग लिया।विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला।समापन समारोह में डिप्टी अजीत पाल सिंह डूडी एवं एसीबीईओ मोनू सोनी मुख्य अतिथि रहे, जबकि प्रतियोगिता संयोजक, वरिष्ठ शिक्षक एवं प्रधानाचार्य विष्णु कांत शर्मा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेलों को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम बताया।प्रतियोगिता की 17 वर्ष आयु वर्ग की दौड़ स्पर्धाओं में100 मीटर में मोर गुर्जर देशवाल,200 मीटर में जीवराज जारोड़ा,400 मीटर में लक्षण बिरलोका,800 मीटर में विक्रम डेह,1500 मीटर में परमेश्वर कालड़ी तथा3000 मीटर में परमेश्वर कालड़ी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।19 वर्ष आयु वर्ग की दौड़ स्पर्धाओं में 100 मीटर में राहुल लंगोड़,200 मीटर में जितेंद्र अलाय,400 मीटर में सोनू सिंह रावत थांवला तथा800 मीटर और1500 मीटर में सुनील डेह ने प्रथम स्थान हासिल किया।वहीं 3000 मीटर दौड़ में सुनील नायक डेह ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।मुख्य अतिथि डिप्टी अजीत पाल सिंह डूडी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन होना गौरव की बात है।ऐसी प्रतियोगिताओं से ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है और युवाओं में खेलों के प्रति रुचि बढ़ती है।एसीबीईओ मोनू सोनी ने कहा खेल विद्यार्थियों में अनुशासन,आत्मविश्वास,मेहनत और प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करते हैं।उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ आगे बढ़ने और अपने क्षेत्र का नाम रोशन करने का आह्वान किया।समापन समारोह के दौरान स्थानीय विद्यालय की बालिकाओं एवं छात्र जीतू नागौरी ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित अतिथियों और दर्शकों का मन मोह लिया।कार्यक्रम में प्रतियोगिता के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले भामाशाहों का सम्मान किया गया।आयोजन से जुड़े शिक्षकों,सहयोगकर्ताओं एवं ग्रामीणों के योगदान की सराहना की गई।बुगालिया परिवार कितलसर सहित भामाशाहों एवं ग्रामीणों का रहा सहयोग
इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य हनुमान राम साहू, पुरखाराम, श्रवण राम डारा, पुलिस कांस्टेबल दयाराम, भागीरथ चोयल, शिक्षक राजेंद्र गुर्जर, विजय सिंह यादव, रामचंद्र कस्वा, पूनाराम, वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक एवं ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र गौड़, मोतीराम नोदल, देबूराम बाजिया, भामाशाह उगमाराम बुगालिया, पूर्व सरपंच गिरधारी लाल सोनी, सीताराम एवं सुखाराम सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
इसके अलावा भामाशाह जवान राम जाजुन्दा, मनोहर तानान, सांवताराम चोपड़ा, सुखाराम जाजड़ा, सुखाराम चोयल, शारीरिक शिक्षक भूराराम, सुरेश मिर्धा, जितेंद्र भूकर, नवल किशोर, नरेश कुमार मीणा, कविता चौधरी, सरला चौधरी, राकेश महिया, सुभाष प्रचार, अजेंद्र सिंह, पुखराज खोजा, चेनाराम, बालूलाल काला, विरमाराम, ताराचंद गरवा, भीयाराम, केदार, राजेंद्र मुंडेल, सत्यनारायण शर्मा एवं श्रीनिवास जाट सहित गांव के अनेक भामाशाह और ग्रामीण मौजूद रहे।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।





