Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Nagpur

नागपुर में स्वाइन फ्लू का कहर, एक महीने में मरीजों की संख्या में जबरदस्त उछाल

12 Oct 2026, 03:30 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
नागपुर में स्वाइन फ्लू का कहर, एक महीने में मरीजों की संख्या में जबरदस्त उछाल - नागपूर, महाराष्ट्र

समीर वानखेडे ब्युरो चीफ:
बदलते मौसम का असर अब लोगों की सेहत पर दिखने लगा है। दिन में उमस भरी गर्मी और सुबह-शाम ठंडक के कारण सर्दी-खांसी, बुखार के साथ-साथ डेंगू और स्वाइन फ्लू ने भी सिर उठा लिया है।

जिला स्वास्थ्य विभाग के अनुसार सिर्फ सितंबर महीने में नागपुर जिले में स्वाइन फ्लू के 147 मरीज मिले हैं, जिनमें से 5 की मौत हो गई है।

जनवरी से सितंबर तक नागपुर शहर में स्वाइन फ्लू के कुल 210 और ग्रामीण इलाकों में 63 मरीज मिले हैं। यानी कुल मरीजों में से आधे से ज्यादा केस एक ही महीने में सामने आए हैं, जिससे संक्रमण की रफ्तार का अंदाजा लगाया जा सकता है।

स्वाइन फ्लू के साथ डेंगू के मामले भी बढ़े हैं। शहर में अगस्त में डेंगू के 19 मरीज थे, जो सितंबर में बढ़कर 46 हो गए। 10 अक्टूबर तक 18 नए केस मिल चुके हैं। राहत की बात है कि डेंगू से किसी मौत की खबर नहीं है।

स्वास्थ्य विभाग की अपील

स्वाइन फ्लू संक्रमित व्यक्ति के खांसने या छींकने से निकलने वाली बूंदों से फैलता है। इसलिए सर्दी-खांसी, बुखार वाले लोग भीड़ में जाने से बचें। त्योहारों के मौसम में सार्वजनिक जगहों पर भीड़ को देखते हुए विशेष सावधानी बरतें।

जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजकुमार गेहलोत ने कहा कि अचानक तेज बुखार, सिरदर्द, बदन दर्द, आंखों के पीछे दर्द, उल्टी या शरीर पर चकत्ते जैसे लक्षण दिखें तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, अस्थमा, कैंसर के मरीज, बुजुर्ग और गर्भवती महिलाएं विशेष ध्यान रखें।

स्वाइन फ्लू की जांच के लिए RT-PCR टेस्ट किया जाता है, जिसमें नाक या गले का सैंपल लिया जाता है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

दुर्गा पूजा से पूर्व उपायुक्त तथा एसएसपी ने किया केंदुआडीह, गया अंडरपास सहित विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण
Dhanbad12 Oct

दुर्गा पूजा से पूर्व उपायुक्त तथा एसएसपी ने किया केंदुआडीह, गया अंडरपास सहित विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण

जिला जनसम्पर्क कार्यालय धनबाद दिनांक- 11 अक्टूबर 2026 सड़कों की मरम्मत एवं लाइट व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश…

पूरी खबर पढ़ें →
बल्लारपुर कोलियरी के वर्कशॉप में महिला कर्मचारी से अभद्रता, फोरमैन इंचार्ज पर कपड़े पकड़कर धक्का-मुक्की का आरोप
Chandrapur12 Oct

बल्लारपुर कोलियरी के वर्कशॉप में महिला कर्मचारी से अभद्रता, फोरमैन इंचार्ज पर कपड़े पकड़कर धक्का-मुक्की का आरोप

समीर वानखेडे ब्युरो चीफ: बल्लारपुर कोलियरी के 3 और 4 पिट्स से जुड़े वर्कशॉप में महिला सुरक्षा को…

पूरी खबर पढ़ें →
13 अक्टूबर दिन मंगलवार को होगी महापौर जन सुनवाई समस्यो को लेकर महापौर श्रीमती सूरी नागरिकों से करेगी सीधा संवाद
Katni12 Oct

13 अक्टूबर दिन मंगलवार को होगी महापौर जन सुनवाई समस्यो को लेकर महापौर श्रीमती सूरी नागरिकों से करेगी सीधा संवाद

कटनी नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से मंगलवार,13 अक्टूबर को नगर निगम कार्यालय…

पूरी खबर पढ़ें →
जिला अस्पताल में अमानवीय तस्वीर: बीमार बेटे के इलाज को आई मां से लगवाया पोछा, वीडियो वायरल
Sagar12 Oct

जिला अस्पताल में अमानवीय तस्वीर: बीमार बेटे के इलाज को आई मां से लगवाया पोछा, वीडियो वायरल

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * दमोह जिला अस्पताल में मानवता को शर्मसार करने…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!