Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Balaghat

जनगणना-2027 की तैयारियों में तेजी, बालाघाट में चार दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

12 Oct 2026, 10:35 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
जनगणना-2027 की तैयारियों में तेजी, बालाघाट में चार दिवसीय प्रशिक्षण शुरू - बालाघाट, मध्य प्रदेश

जिला सवांददाता- नंदकिशोर सिंह (बालाघाट )
बालाघाट 12 अक्‍टूबर 2026। आगामी जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियों को समय-सीमा में पूरा करने के लिए जिला प्रशासन ने कवायद तेज कर दी है। कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी श्री कुमार सत्यम के निर्देशानुसार ई-दक्ष केंद्र, बालाघाट में नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों के चार्ज अधिकारियों, चार्ज क्लर्क तथा तकनीकी सहायकों का चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ है। यह प्रशिक्षण 12 से 15 अक्टूबर 2026 तक आयोजित किया जा रहा है।

कार्यालय कलेक्टर, जिला बालाघाट की जिला ई-गवर्नेंस सोसाइटी के अंतर्गत संचालित ई-दक्ष केंद्र में आयोजित प्रशिक्षण के दौरान जनगणना के द्वितीय चरण की कार्यप्रणाली, तकनीकी प्रक्रियाओं, डेटा संधारण तथा निर्धारित समय-सीमा में आवश्यक तैयारियां पूरी करने के संबंध में जानकारी दी जा रही है। प्रशिक्षण का उद्देश्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जनगणना कार्य के सुचारु संचालन के लिए तकनीकी रूप से दक्ष बनाना है।

जिला जनगणना अधिकारी श्री डी.पी. बर्मन ने प्रशिक्षण के दौरान चार्ज अधिकारियों को जनगणना से संबंधित सभी आवश्यक तैयारियां निर्धारित समय-सीमा में पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन गंभीरता, जिम्मेदारी एवं तत्परता के साथ करें। साथ ही जनगणना कार्य की गुणवत्ता, आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता तथा संबंधित व्यवस्थाओं को समय पर सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

उन्होंने जनगणना जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में सटीक डेटा संधारण, तकनीकी दक्षता, विभागीय समन्वय एवं समयबद्ध कार्यवाही को आवश्यक बताया। प्रशिक्षण के माध्यम से संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्य करने के लिए तैयार किया जा रहा है।

प्रशिक्षण जिला जनगणना प्रभारी एवं प्रशिक्षक श्री रोहित पाण्डेय तथा जनगणना निदेशालय, भोपाल से आए प्रशिक्षक श्री शिवम श्रीवास्तव द्वारा दिया जा रहा है। प्रशिक्षण में जनगणना संबंधी तकनीकी प्रक्रियाओं और कार्यप्रणाली की जानकारी देकर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आगामी जिम्मेदारियों के लिए तैयार किया जा रहा है।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के सुचारु संचालन में जिला जनगणना लिपिक श्रीमती गीता धाने, जिला जनगणना सहायक लिपिक श्री नितेश कुमार गायधनी तथा ई-दक्ष के वरिष्ठ प्रशिक्षक श्री उमाशंकर पटले एवं श्री आशीष शरणागत का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। संबंधित कर्मचारियों ने जनगणना के प्रथम एवं द्वितीय चरण से जुड़े कार्यों का त्वरित एवं पारदर्शी तरीके से निर्वहन किया है। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियों को व्यवस्थित बनाने तथा कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में प्रभावी ढंग से पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

कांठ के तहसील बार सभागार में हुआ यात्रा से लौटे अधिवक्ताओं का सम्मान
Moradabad12 Oct

कांठ के तहसील बार सभागार में हुआ यात्रा से लौटे अधिवक्ताओं का सम्मान

कांठ में राजस्थान से विश्व शांति एवं पर्यावरण जागृति यात्रा पूरी कर लौटे तहसील बार एसोसिएशन कांठ के…

पूरी खबर पढ़ें →
मिशन शक्ति अभियान: एक दिन की कांठ थाना प्रभारी बनी छात्रा कामिनी
Moradabad12 Oct

मिशन शक्ति अभियान: एक दिन की कांठ थाना प्रभारी बनी छात्रा कामिनी

कांठ में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय कांठ की कक्षा आठ की छात्रा कामिनी…

पूरी खबर पढ़ें →
अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर शिवराज”: सज्जन सिंह वर्मा का तंज, बीजेपी नेताओं को दिया दिल्ली आने का न्यौता
Indore12 Oct

अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर शिवराज”: सज्जन सिंह वर्मा का तंज, बीजेपी नेताओं को दिया दिल्ली आने का न्यौता

🔴तेजकुमार जारवाल जिला रिपोर्टर | इंदौर वंदे भारत LIVE TV NEWS विशेष संवाददाता इंदौर: भोपाल/ मध्यप्रदेश के पूर्व…

पूरी खबर पढ़ें →
नवदुर्गा उत्सव समिति और सूर्य सांस्कृतिक मंडल का गरबा महोत्सव शुरू, महाआरती में शामिल हुए जन प्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक
Indore12 Oct

नवदुर्गा उत्सव समिति और सूर्य सांस्कृतिक मंडल का गरबा महोत्सव शुरू, महाआरती में शामिल हुए जन प्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक

🔴तेजकुमार जारवाल जिला रिपोर्टर | इंदौर वंदे भारत LIVE TV NEWS विशेष संवाददाता इंदौर: इन्दौर। क्षेत्र क्रमांक 5…

पूरी खबर पढ़ें →
आज बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार की अध्यक्षता में दशहरा पर्व के अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था एवं विधि व्यवस्था को लेकर पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई
error: Content is protected !!