नवदुर्गा उत्सव समिति और सूर्य सांस्कृतिक मंडल का गरबा महोत्सव शुरू, महाआरती में शामिल हुए जन प्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


🔴तेजकुमार जारवाल
जिला रिपोर्टर | इंदौर
वंदे भारत LIVE TV NEWS
विशेष संवाददाता इंदौर:
इन्दौर। क्षेत्र क्रमांक 5 के तत्वावधान में नवदुर्गा उत्सव समिति एवं सूर्य सांस्कृतिक मंडल के संयुक्त तत्वावधान में नवरात्र 2026 गरबा महोत्सव की भक्तिभाव एवं भव्यता के साथ शुभ शुरुआत हुई।
महोत्सव के प्रथम दिन माँ दुर्गा की भव्य महाआरती का आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्र क्रमांक 5 के लोकप्रिय विधायक महेंद्र हार्डिया उपस्थित रहे। उनके साथ वार्ड क्रमांक 47 के पार्षद एवं एमआईसी (MIC) सदस्य नंदकिशोर पहाड़िया ने भी माता रानी के दरबार में माथा टेका और क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवी गंगाधर जारवाल की गरिमामयी उपस्थिति रही। गरबा महोत्सव का कुशल संयोजन एवं आयोजन कार्यक्रम आयोजक दिनेश गोठवाल, ठाकुर कन्हैयालाल गोठवाल (बैरवा) द्वारा किया गया।
महाआरती के उपरांत गरबा प्रांगण में श्रद्धालुओं एवं रहवासियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। बड़ी संख्या में स्थानीय रहवासियों ने महाआरती में सम्मिलित होकर पुण्य लाभ उठाया और भक्तिमय माहौल में माता रानी की आराधना की। कार्यक्रम के अंत में समिति द्वारा आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत-सत्कार किया गया।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

जिला सवांददाता- नंदकिशोर सिंह (बालाघाट ) बालाघाट 12 अक्टूबर 2026। आगामी जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियों को…
पूरी खबर पढ़ें →
*आगर-मालवा।* शारदीय नवरात्रि के द्वितीय दिवस पर विश्व प्रसिद्ध बाबा बैजनाथ धाम में विशेष श्रृंगार दर्शन हुए। बाबा…
पूरी खबर पढ़ें →
रायबरेली पुलिस का मिशन शक्ति फेज-6 शुरू "नवदुर्गा - नव संकल्प अभियान से बेटियों को मिलेगा सुरक्षा कवच…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsकटनी चांडक चौक पर यातायात के बढ़ते दबाव और जाम की समस्या को कम करने के लिए यातायात…
पूरी खबर पढ़ें →
आगर-मालवा, 12 अक्टूबर। सरकारी कर्मचारियों के स्वत्वों के भुगतान में देरी और सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों को नजरअंदाज…
पूरी खबर पढ़ें →
आगर-मालवा, 12 अक्टूबर। कम जमीन में भी खेती को फायदे का सौदा बनाया जा सकता है, बशर्ते फसल…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।